भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप कई बार क्रेडिट ले चुके हैं..हालांकि भारत सरकार ये साफ कर चुकी है कि युद्ध को रोकने की बातचीत द्विपक्षीय थी..अब ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाक युद्ध को रुकवाने का दावा किया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच जंग टालने का दावा कर रहे हैं. फिर चाहे उनकी मिडिल ईस्ट की यात्रा हो या फिर नाटो समिट के लिए नीदरलैंड की यात्रा - ट्रंप इस दावे के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते.
फिलहाल वह नाटो शिखर सम्मेलन के लिए नीदरलैंड की राजधानी हेग में थे, जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से दावा किया कि उनके फोन कॉल से ही दोनों मुल्कों ने शांति स्थापित की. Advertisementडोनाल्ड ट्रंप इजरायल और ईरान की जंग रुकवाने को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने हिरोशिमा और नागासाकी का उदाहरण दिया, जहां अमेरिका के परमाणु बम गिराए जाने के बाद शांति कायम हुई थी. तब जापान-अमेरिका के बीच भीषण जंग चल रही थी. ट्रंप के कहने के मुताबिक, अमेरिकी हमले के बाद ही इजरायल-ईरान के बीच भी शांति स्थापित हुई. साथ ही कहा कि उन्हीं की वजह से भारत-पाकिस्तान की जंग टली.यह भी पढ़ें: 'हिरोशिमा-नागासाकी में भी आई थी शांति...', अमेरिकी हमले और ईरान-इजरायल जंग खत्म होने के पीछे ट्रंप का नया लॉजिकट्रंप ने कहा- मोदी को दिए दो ऑप्शनअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "...सबसे महत्वपूर्ण बात है भारत और पाकिस्तान... मैंने व्यापार पर फोन कॉल की एक सीरीज के साथ इसे समाप्त किया. मैंने कहा कि यदि आप एक दूसरे से लड़ने जा रहे हैं, तो हम कोई व्यापार सौदा नहीं करेंगे. पिछले सप्ताह पाकिस्तान के जनरल मेरे कार्यालय में थे." Advertisement ट्रंप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं. वह एक महान सज्जन व्यक्ति हैं, वह एक महान व्यक्ति हैं. मैंने उन्हें समझाया, और मैंने कहा, यदि आप लड़ने जा रहे हैं तो हम व्यापार सौदा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, नहीं, मैं व्यापार सौदा करना चाहता हूं. हमने परमाणु युद्ध रोक दिया..."यह भी पढ़ें: '...तो डैडी को डांटना पड़ता है', ईरान-इजरायल सीजफायर पर बोले NATO चीफ, ट्रंप ने बताया क्यों दी थी गाली16वीं बार ट्रंप ने जंग टालने का दावा किया- जयराम रमेशअमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि 10 मई के बाद से यह 16वीं बार है जब राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा कहा है.This is the 16th time since May 10th that President Trump has said this. https://t.co/mrT5w0LfYw— Jairam Ramesh June 25, 2025कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "चीन से लेकर अमेरिका तक, दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी कमजोरी है प्रशंसा, स्वीकृति और मान्यता. बस उनकी थोड़ी सी प्रशंसा करें और मोदी भारत के हितों को कमजोर कर देंगे. चीन को क्लीन चिट दे देंगे और अमेरिका की धमकियों के आगे झुक जाएंगे." ये भी देखें
India Pakistan War India Pakistan Ceasefire India America Trade Deal डोनाल्ड ट्रम्प भारत पाकिस्तान युद्ध भारत पाकिस्तान युद्ध विराम भारत अमेरिका व्यापार समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को बताया महान, कहा- मैंने ही भारत-पाकिस्तान के बीच करवाया सीजफायरDonald Trump again took credit for ceasefire of India and Pakistan फिर से सीजफायर के क्रेडिट का राग अलापने लगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैंने ही भारत-पाकिस्तान में करावाई सुलह विदेश
Read more »
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का हल्क सूखा, चिनाब नदी के पानी का लेवल गिरा, ‘जल युद्ध’ की धमकी दीपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर चिनाब नदी का पानी रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे 'जल युद्ध' बताया.
Read more »
Donald Trump: ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का राग; कहा- मुझे पाकिस्तान से प्यार, PM मोदी शानदार व्यक्तिप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया
Read more »
ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रुकवाया: मुझे पाकिस्तान से प्यार है; PM मोदी ने कहा था- भारत ने ना मध्यस्...Operation Sindoor; PM Narendra Modi US President Donald Trump Update.
Read more »
पहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्धपहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का &39;फैसला&39;; हो सकता था परमाणु युद्ध (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
'मैंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया, रूस को भी खत्म करनी होगी जंग', जेलेंस्की से मिलने के बाद ट्रंप ने पुतिन को दी ये नसीहतअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया, जिसे भारत ने नकार दिया है। वहीं, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात की। इस दौरान पेट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति, ड्रोन के सह-उत्पादन और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा हुई। ट्रंप ने पुतिन से युद्ध खत्म करने का आग्रह...
Read more »
