हरियाणा के कई जिलों में कोहरा छाया है और मौसम में बदलाव की संभावना है।
पानीपत समेत 11 जिलों में भी कोहरा , दिल्ली से आने-जाने वालों को मुश्किल। हरियाणा के 4 जिलों में शुक्रवार सुबह घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में भी धुंध छाएगी। महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश में बिजली
कड़कने के साथ बारिश होगी। भिवानी की रातें, अंबाला–नारनौल के दिन सबसे ठंडे। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार, 8 जनवरी को भिवानी की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं अंबाला और नारनौल में दिन में सबसे कम तापमान रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में तापमान में बदलाव और कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
Read more »
आगरा में कोहरा छाया, तापमान में उतार-चढ़ावआगरा में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Read more »
उत्तर प्रदेश में शिमला जैसी ठंड, प्रयागराज में कोहरा छायाउत्तर प्रदेश में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है, प्रयागराज में कोहरा छाया हुआ है.
Read more »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
Read more »
गाजियाबाद में शीतलहर जैसा मौसम, कोहरा छाया हुआगाजियाबाद में आज शुक्रवार को शीतलहर जैसा मौसम रहेगा। कोहरा छाया हुआ है और एनसीआर में हवा की गति दिन में अधिक रहेगी।
Read more »
भारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकादेश में कड़ाके ठंड और कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
Read more »
