राजस्थान में सर्दी के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

NEWS News

राजस्थान में सर्दी के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं
EDUCATIONWEATHERRAJASTHAN
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 6 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 23%
  • Publisher: 51%

राजस्थान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की छुट्टियों में बदलाव किया है। अलग-अलग जिलों में स्कूलों की छुट्टियों की तिथि अलग-अलग घोषित की गई है।

जयपुर: राजस्थान में सर्दी के प्रकोप के चलते स्कूली बच्चों की छुट्टियों को लेकर जिला प्रशासन ने अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथियों का ऐलान किया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।13 जनवरी को खुलेंगे स्कूलराजस्थान के 11 जिलों में जिला कलेक्टरों ने 11 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इन जिलों में अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, बीकानेर, खैरथल-तिजारा, झुंझुनूं, झालावाड़, नागौर और चूरू शामिल हैं। चूंकि 12 जनवरी को रविवार है, इसलिए इन जिलों में स्कूल अब 13 जनवरी से खुलेंगे।10 जनवरी को यहां खुलेंगे स्कूलसात जिलों में स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं। इन जिलों में कोटा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, बारां, दौसा और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। इन जिलों में स्कूल अब 10 जनवरी से दोबारा खुलेंगे।9 जनवरी गुरुवार को खुलेंगे स्कूलजयपुर सहित सात जिलों में 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई थीं। 9 जनवरी, गुरुवार से इन जिलों के स्कूल फिर से शुरू होंगे। इन जिलों में करौली, भीलवाड़ा, कुचामन-डीडवाना, ब्यावर, अजमेर और टोंक शामिल हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रशासन द्वारा लिए गए इन फैसलों से सर्दी में बच्चों को राहत देने की कोशिश की गई है। जिलाधिकारियों ने मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेटबुधवार यानी 8 जनवरी को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में कहीं कहीं पर शीतलहर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जवाई बांध में 24.

6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

EDUCATION WEATHER RAJASTHAN SCHOOL CLOSURE COLD WAVE

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों की तारीख पर अभी फैसला नहींराजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों की तारीख पर अभी फैसला नहींराजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों की तारीख पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि शीतकालीन अवकाश तेज सर्दी के अनुसार तय किया जाएगा
Read more »

उत्तरी भारत में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणाउत्तरी भारत में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणाउत्तरी भारत के कई राज्यों ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
Read more »

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईंपंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईंबढ़ती सर्दियों को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. स्कूल अब 8 जनवरी से खुलेंगे.
Read more »

गाजियाबाद में स्कूल बंद, सर्दी से बचाव के लिएगाजियाबाद में स्कूल बंद, सर्दी से बचाव के लिएगाजियाबाद के सभी स्कूलों को कड़ाके की सर्दी के चलते 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Read more »

सर्दी से बढ़ी स्कूल छुट्टियांसर्दी से बढ़ी स्कूल छुट्टियांराजस्थान के 11 जिलों में सर्दी के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई है।
Read more »

आगरा के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, अब 13 जनवरी से खुलेंगेआगरा के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, अब 13 जनवरी से खुलेंगेकड़ाके की सर्दी और शीतलहर से बचाव के लिए आगरा के स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:30