Rewari jail break inside story Two inmates used connected ladders to scale a 20-foot wall and flee to UP. Haryana Police tracked them down using technology within 24 hours. Five officials suspended.
21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 25 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होकर यूपी-दिल्ली भागे; एक गलती से फंसेहरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से शुक्रवार को दो बंदी फरार हो गए। जेल ब्रेक करना वैसे तो आसान नहीं था, लेकिन 20 से 21 साल के दो बंदियों फैजान और जाहिद की कई दिनों की प्लानिंग और तरकीब ने चाकचौबंद सिक्योरिटी के दावों की धज्जियां उड़ा दी।यूपी के रहने वाले इन दोनों बंदियों में तीन बातें सामान है। एक तो दोनों ऑनलाइन फ्रॉड करने के माहिर हैं, दूसरी एक ही राज्य के रहने वाले और तीसरी हम उम्र है। इसी वजह से दोनों दोस्त बने। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पिछले कुछ दिन से इसकी प्लानिंग कर रहे थे। जेल की हर दीवार और बाउंड्री की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। दोनों को पता था कि जेल में कंस्ट्रक्शन चल रहा है, यहीं उनके भागने में मदद करेगा। बस दोनों मौका और माध्यम तलाश रहे थे। इसी दौरान जेल में कंस्ट्रक्शन के लिए सीढ़ियां लाई गई, जिन्हें देखकर दोनों ने पूरा प्लान बनाया। सिक्योरिटी पर कई दिन से नजर रख ही थे, ऐसे में दोनों ने दो छोटी सीढ़ियों को जोड़कर 25 फीट की दीवार लांघ दी। दीवार से उतरने के लिए भी इस सीढ़ी का इस्तेमाल किया। दीवार फांदने के बाद दोनों निकट से गुजर रहे हाईवे पर पहुंचे और वहां से वाहन पकड़ कर एक दिल्ली पहुंच गया और दूसरा यूपी। मगर, एक गलती से दोनों को दबोच लिया गया। आइए जानते हैं आखिर कैसे दोनों ने भागने का प्लान बनाया, भागकर वो कहां गए, फिर पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े…पहले उस हाईटेक जेल के बारे में जानिए, जिसे दोनों ने ब्रेक कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 को रेवाड़ी जिले के फिदेडी गांव में 95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस हाईटेक जेल परिसर का उद्घाटन किया था। लगभग 50 एकड़ में फैली इस जेल में 1,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में सुरक्षा-टेक्नोलॉजी आधुनिक स्तर की हैं। यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था डिजिटल सर्विलांस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे और एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम मौजूद है।जेल का निर्माण दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास गांव फिदेड़ी के खेतों में बनी हुई है। हाईवे पर पूरा दिन वाहन चलते रहते हैं। शहर से यह एरिया किरीब 10 से 12 किलोमीटर दूर है। यहां से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के लिए आसानी से साधन मिल जाते हैं। जेल की दो दीवार हैं, पहले एक दीवार 10 फीट की है, उसके बाद 25 फीट की दीवार है। दीवार पर अभी तार नहीं लगे हैं। जेल के साथ ही पुलिस लाइन और साइबर पुलिस स्टेशन भी: जेल के साथ पुलिस लाइन बनी हुई है। पुलिस लाइन में ही महिला थाना डीएसपीसीटी ऑफिस साइबर पुलिस स्टेशन है। जेल में 11 बैरक और 2 हाई-सिक्योरिटी वार्ड बनाए गए हैं, जो कैदियों की जरूरत और सुरक्षा के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि पहले रेवाड़ी की पुरानी जेल छोटी और ओवरक्राउडेड थी, लेकिन नई हाईटेक जेल बनने से कैदियों की भीड़ कम है और सुरक्षा टाइट है।जेल ब्रेक में शामिल दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी जाहिद को दिसंबर 2025 में इटावा से और फैजान को इसी महीने 10 मार्च को रामपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों साइबर ठग अपने खाते में पैसे डलवाने केअलग-अलग मामलों में आरोपी हैं। दोनों का कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा है, लेकिन जमानत नहीं मिली है।15 दिन पहले जेल में आए जाहिद और फैजान में ऐसी दोस्ती हो गई थी कि दोनों साथ में जेल से फरार होने की प्लानिंग बनाते रहे। 27 मार्च को अखिरकार दोनों जेल के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 20 फीट की दीवार फांदकर फरार हो गए।जेल में चल रहा निर्माण कार्य भी आरोपियों के काम आया। दोनों ने वहां पड़ी दो लकड़ियों की सीढ़ियों को आपस में जोड़कर 20 फीट की दीवार फांदी। जेल से दोनों जिस दीवार को फांदकर भागे उस जगह खेत ही खेत है और दीवार से करीब 250 मीटर आगे रेवाड़ी-दिल्ली हाईवे है।शहर से बाहर होने के बावजूद जेल का हाइवे के नजदीक होना भी आरोपियों के फरार होने में मददगार साबित हुआ। हाइवे पर नियमित रूप से ऑटो और अन्य वाहन आसानी से मिल जाते है। आरोपियों के जेल से निकलने के बाद खेतों के रास्ते से हाइवे पर पहुंचने और वहां से व्हीकल में सवार होकर यूपी चले गए।सहायक जेल उपाधिक्षक मुस्ताक अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम को जब जेल में गिनती की गई, तो दो बंदी कम मिले। जांच करने पर पता चला कि फैजान और जाहिद जेल से गायब हैं।दोनों आरोपियों ने हरियाणा में कई ऑनलाइन फ्रॉड किए थे, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस के पास इनकी सारी डिटेल थी। जैसे ये कहां के रहने वाले हैं और किससे संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संपर्क सूत्रों को अपनी निगरानी में लिया। जैसे ही दोनों ने उनसे संपर्क किया, तो पुलिस भी पीछा करते हुए उन तक पहुंच गई।सहायक जेल उपाधिक्षक मुस्ताक अहमद ने इस मामले की शिकायत रेवाड़ी के सदर थाने में दर्ज कराई। इसमें बताया कि दोनों को दोपहर डेढ़ बजे जेल में इकट्ठा देखा गया। इसके बाद दोनों जेल में किसी को दिखाई नहीं दिए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।इसके बाद एसएचओ सदर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। इसमें रेवाड़ी सीआईए, धारूहेड़ा सीआईए व सदर थाना पुलिस शामिल रही। आरोपी जाहिद को दिल्ली से पकड़ लिया गया, जबकि फैजान को पकड़ने के लिए पुलिस 350 किलोमीटर दूर यूपी में उसके घर तक पहुंची और अरेस्ट कर लिया।हाईटेक जेल से दो बंदी फरार होने पर डीजी जेल आलोक मित्तल ने कड़ा एक्शन लेते हुए सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं।यह भी पढ़ें- हरियाणा की हाईटेक जेल से 2 बंदी फरार,7 वार्डर सस्पेंड:देर शाम DG का एक्शन, रेवाड़ी में सीढ़ी लगाकर फांदी थी दीवार; दोनों अरेस्ट हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो बंदी फरार होने पर डीजी जेल आलोक मित्तल ने कड़ा एक्शन लेते हुए सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं।कानपुर में दो दिन बारिश के आसारआगरा में आज बूंदाबांदी, कल बारिश और आंधी की संभावनापंजाब में मौसम बिगड़ा, लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिशबिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्टउत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्ट.
21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 25 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होकर यूपी-दिल्ली भागे; एक गलती से फंसेहरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से शुक्रवार को दो बंदी फरार हो गए। जेल ब्रेक करना वैसे तो आसान नहीं था, लेकिन 20 से 21 साल के दो बंदियों फैजान और जाहिद की कई दिनों की प्लानिंग और तरकीब ने चाकचौबंद सिक्योरिटी के दावों की धज्जियां उड़ा दी।यूपी के रहने वाले इन दोनों बंदियों में तीन बातें सामान है। एक तो दोनों ऑनलाइन फ्रॉड करने के माहिर हैं, दूसरी एक ही राज्य के रहने वाले और तीसरी हम उम्र है। इसी वजह से दोनों दोस्त बने। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पिछले कुछ दिन से इसकी प्लानिंग कर रहे थे। जेल की हर दीवार और बाउंड्री की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। दोनों को पता था कि जेल में कंस्ट्रक्शन चल रहा है, यहीं उनके भागने में मदद करेगा। बस दोनों मौका और माध्यम तलाश रहे थे। इसी दौरान जेल में कंस्ट्रक्शन के लिए सीढ़ियां लाई गई, जिन्हें देखकर दोनों ने पूरा प्लान बनाया। सिक्योरिटी पर कई दिन से नजर रख ही थे, ऐसे में दोनों ने दो छोटी सीढ़ियों को जोड़कर 25 फीट की दीवार लांघ दी। दीवार से उतरने के लिए भी इस सीढ़ी का इस्तेमाल किया। दीवार फांदने के बाद दोनों निकट से गुजर रहे हाईवे पर पहुंचे और वहां से वाहन पकड़ कर एक दिल्ली पहुंच गया और दूसरा यूपी। मगर, एक गलती से दोनों को दबोच लिया गया। आइए जानते हैं आखिर कैसे दोनों ने भागने का प्लान बनाया, भागकर वो कहां गए, फिर पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े…पहले उस हाईटेक जेल के बारे में जानिए, जिसे दोनों ने ब्रेक कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 को रेवाड़ी जिले के फिदेडी गांव में 95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस हाईटेक जेल परिसर का उद्घाटन किया था। लगभग 50 एकड़ में फैली इस जेल में 1,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में सुरक्षा-टेक्नोलॉजी आधुनिक स्तर की हैं। यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था डिजिटल सर्विलांस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे और एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम मौजूद है।जेल का निर्माण दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास गांव फिदेड़ी के खेतों में बनी हुई है। हाईवे पर पूरा दिन वाहन चलते रहते हैं। शहर से यह एरिया किरीब 10 से 12 किलोमीटर दूर है। यहां से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के लिए आसानी से साधन मिल जाते हैं। जेल की दो दीवार हैं, पहले एक दीवार 10 फीट की है, उसके बाद 25 फीट की दीवार है। दीवार पर अभी तार नहीं लगे हैं। जेल के साथ ही पुलिस लाइन और साइबर पुलिस स्टेशन भी: जेल के साथ पुलिस लाइन बनी हुई है। पुलिस लाइन में ही महिला थाना डीएसपीसीटी ऑफिस साइबर पुलिस स्टेशन है। जेल में 11 बैरक और 2 हाई-सिक्योरिटी वार्ड बनाए गए हैं, जो कैदियों की जरूरत और सुरक्षा के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि पहले रेवाड़ी की पुरानी जेल छोटी और ओवरक्राउडेड थी, लेकिन नई हाईटेक जेल बनने से कैदियों की भीड़ कम है और सुरक्षा टाइट है।जेल ब्रेक में शामिल दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी जाहिद को दिसंबर 2025 में इटावा से और फैजान को इसी महीने 10 मार्च को रामपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों साइबर ठग अपने खाते में पैसे डलवाने केअलग-अलग मामलों में आरोपी हैं। दोनों का कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा है, लेकिन जमानत नहीं मिली है।15 दिन पहले जेल में आए जाहिद और फैजान में ऐसी दोस्ती हो गई थी कि दोनों साथ में जेल से फरार होने की प्लानिंग बनाते रहे। 27 मार्च को अखिरकार दोनों जेल के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 20 फीट की दीवार फांदकर फरार हो गए।जेल में चल रहा निर्माण कार्य भी आरोपियों के काम आया। दोनों ने वहां पड़ी दो लकड़ियों की सीढ़ियों को आपस में जोड़कर 20 फीट की दीवार फांदी। जेल से दोनों जिस दीवार को फांदकर भागे उस जगह खेत ही खेत है और दीवार से करीब 250 मीटर आगे रेवाड़ी-दिल्ली हाईवे है।शहर से बाहर होने के बावजूद जेल का हाइवे के नजदीक होना भी आरोपियों के फरार होने में मददगार साबित हुआ। हाइवे पर नियमित रूप से ऑटो और अन्य वाहन आसानी से मिल जाते है। आरोपियों के जेल से निकलने के बाद खेतों के रास्ते से हाइवे पर पहुंचने और वहां से व्हीकल में सवार होकर यूपी चले गए।सहायक जेल उपाधिक्षक मुस्ताक अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम को जब जेल में गिनती की गई, तो दो बंदी कम मिले। जांच करने पर पता चला कि फैजान और जाहिद जेल से गायब हैं।दोनों आरोपियों ने हरियाणा में कई ऑनलाइन फ्रॉड किए थे, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस के पास इनकी सारी डिटेल थी। जैसे ये कहां के रहने वाले हैं और किससे संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संपर्क सूत्रों को अपनी निगरानी में लिया। जैसे ही दोनों ने उनसे संपर्क किया, तो पुलिस भी पीछा करते हुए उन तक पहुंच गई।सहायक जेल उपाधिक्षक मुस्ताक अहमद ने इस मामले की शिकायत रेवाड़ी के सदर थाने में दर्ज कराई। इसमें बताया कि दोनों को दोपहर डेढ़ बजे जेल में इकट्ठा देखा गया। इसके बाद दोनों जेल में किसी को दिखाई नहीं दिए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।इसके बाद एसएचओ सदर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। इसमें रेवाड़ी सीआईए, धारूहेड़ा सीआईए व सदर थाना पुलिस शामिल रही। आरोपी जाहिद को दिल्ली से पकड़ लिया गया, जबकि फैजान को पकड़ने के लिए पुलिस 350 किलोमीटर दूर यूपी में उसके घर तक पहुंची और अरेस्ट कर लिया।हाईटेक जेल से दो बंदी फरार होने पर डीजी जेल आलोक मित्तल ने कड़ा एक्शन लेते हुए सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं।यह भी पढ़ें- हरियाणा की हाईटेक जेल से 2 बंदी फरार,7 वार्डर सस्पेंड:देर शाम DG का एक्शन, रेवाड़ी में सीढ़ी लगाकर फांदी थी दीवार; दोनों अरेस्ट हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो बंदी फरार होने पर डीजी जेल आलोक मित्तल ने कड़ा एक्शन लेते हुए सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं।कानपुर में दो दिन बारिश के आसारआगरा में आज बूंदाबांदी, कल बारिश और आंधी की संभावनापंजाब में मौसम बिगड़ा, लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिशबिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्टउत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्ट
Haryana Prison Escape Inmates Arrested Jail Security Lapse Rewari High-Tech Prison Break Haryana Police Investigation Five Officials Suspended Rewari.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2024-25 में गृह मंत्रालय ने इंटरनेट से हर दिन औसतन 290 पोस्ट हटवाईंगृह मंत्रालय के 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(ख) के तहत 1,11,185 संदिग्ध ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक किया गया है.
Read more »
आगरा में बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 25 हजार का था इनामआगरा के ताजगंज इलाके में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। आरोपी के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।
Read more »
Dhanbad Ram Navami Processionः शौर्य प्रदर्शन के दाैरान 25 खिलाड़ी चोटिल, दो गंभीरDhanbad Ram Navami Processionः धनबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन पुराना बाजार में शौर्य प्रदर्शन के दौरान 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read more »
JTET 2026: 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, पुराने अभ्यर्थियों को भी फिर फॉर्म भरना होगाझारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन भरे जाएंगे। पुराने आवेदकों को शुल्क दिए बिना पुनः आवेदन करना होगा।
Read more »
Delhi Traffic Update: दिल्ली में रविवार को 'हाफ मैराथन', इन रास्तों से बचकर चलें; पढ़िए ट्रैफिक अपडेटDelhi Half Marathon 2026: 29 मार्च, 2026 को दिल्ली में टाइम्स इंटरनेट दिल्ली हाफ मैराथन के साथ दौड़ का भव्य उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 2, 5, 10 और 21.
Read more »
नोएडा में 21 साल बाद हत्या के नाबालिग दोषियों को तीन साल की सजानोएडा के रबूपुरा में 2005 के एक हत्या मामले में, घटना के समय नाबालिग रहे दो आरोपियों को 21 साल बाद तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई है। किशोर न्याय बोर्ड ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मृतक कमल कुमार के चाचा ने बताया कि चार अन्य आरोपियों को पहले ही आजीवन कारावास हो चुका है, लेकिन वे जमानत पर...
Read more »
