लोकसभा चुनाव के चलते सट्टा बाज़ार का भी अलग रंग देखने को मिल रहा है (ashu3page)
लोकसभा चुनाव में महज कुछ हफ्ते बाकी हैं. इस सियासी सरगर्मी के बीच आजतक की टीम दुनिया में सट्टेबाजी के लिए मशहूर राजस्थान के फलोदी शहर पहुंची. इस बाजार में हर किसी को संदेह की नजर से देखा जाता है. यहां तक कि अनजान लोगों का यहां आना भी मना है.
विधानसभा चुनाव से लेकर कौन बनेगा प्रधानमंत्री, इस बाजार में इस पर भी बोली लगाई जाती है. किसी सरकारी तंत्र की तरह इस सट्टा बाजार का भी अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क है. नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर आज तक से बात करते हुए सटोरिए ने बताया कि कैसे देश के हर राज्य में बैठा इनका नेटवर्क डाटा इकट्ठा करता है जिससे ये सटोरिए विश्लेषण करते हैं और तब भाव तय किया जाता है. 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस सट्टा बाजार में भी कयास लगाए जा रहे हैं. फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है 2019 में मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो जाएगी. सटोरियों के मुताबिक बीजेपी को पहले 195 से 198 सीटें दी जा रही थी लेकिन एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी की सीटें अब 207 तक अकेले बढ़ गई हैं जबकि एनडीए 300 से 302 सीटें लाने में कामयाब हो सकता है. सटोरियों के मुताबिक राजस्थान में मोदी के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है इसलिए यहां 25 में से 20 से 22 सीटें बीजेपी राजस्थान में जीत सकती है जबकि उसे तीन से पांच सीटों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश में सटोरिए बीजेपी को 55 सीटें दे रहे हैं जबकि उनका मानना है कि बिहार में महागठबंधन बीजेपी पर हावी हो सकता है. सट्टा बाजार के मौजूदा सत्र में बीजेपी को अकेले 260 सीटों का रुझान दिया जा रहा है जबकि एनडीए 300 से 302 सीटों पर चल रही है जिसमें भाव बराबर का है यानी 1रुपया लगाने पर 1 रुपया ही मिलेंगे. फलौदी के सट्टा बाजार में महागठबंधन की सरकार बनने पर 5 रुपये का भाव चल रहा है या नहीं अगर तीसरे मोर्चे की सरकार बनती है तो 1 रुपया लगाने पर 5 रुपये मिलेंगे. फलौदी के सट्टा बाजार के मुताबिक मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर महज 15 से 20 पैसे का भाव है जिसमें एक रुपया लगाने पर 15 से 20 पैसे ही मिलेंगे. जबकि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का भाव 25 रुपये चल रहा है. यानी फलौदी के सट्टा बाजार में अगर किसी ने 1रुपया लगाए और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो उसे 1 के बदले 25 रुपये मिलेंगे. दुनिया के सबसे मशहूर सट्टा बाजार ने मान लिया है कि मोदी 2019 में प्रधानमंत्री बनेंगे हालांकि सटोरियों का यह भी मानना है कि जैसे जैसे सीटों का बटवारा होगा उसे भी चुनाव पर असर पड़ेगा और तब भाव भी बदलेंगे और स्थिति भी बदलेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है वजहअगर आप भी सोशल मीडिया पर घंटों एक्टिव रहते हैं और दोस्तों-रिश्तेदारों के प्रोफाइल में तांक-झांक करना आपकी आदत में शुमार हैं तो संभल जाएं, आपका ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. आप सोच रहे होंगे फेसबुक पर भला दूसरों का प्रोफाइल देखने में कैसा नुकसान...तो आपको बता दें, सोशल मीडिया पर दूसरों की खूबसूरत तस्वीरें देखने से आपके अंदर हीन भावना आ सकती है. इसकी वजह से आपका खुद का आत्मविश्वास खो देते हैं और उदासी आपको घेर लेती है. हाल ही में हुई एक स्टडी ने इस बात की पुष्टि की है. आइए जानते हैं आखिर क्या कहती है ये स्टडी.
Read more »
बिहार में सीटों का फॉर्मूला, 20 सीटों पर लड़ सकती है RJD, 10 पर कांग्रेसबिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी को 20-22 सीटें मिल सकती है. जबकि कांग्रेस के खाते में 10-11 सीटें, आरएलएसपी को 3 से 4, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को 1-2 सीटें और वीआईपी को भी 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.
Read more »
जानें क्या है वो लैंड डील जिस पर प्रियंका गांधी को घेर रही है BJPPriyanka Gandhi Land Deal स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक जमीन घोटाले का बात रखी और आरोप लगाया कि इस डील में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं.
Read more »
MP: मासूमों के अपहरण और हत्या पर बोले शिवराज- धिक्कार है सरकार परchild crime rate uncontrolled in Satna मध्यप्रदेश के सतना में लगातार हो रहे मासूमों के अपहरण और उनकी हत्याओं के बाद ज़िले की पुलिस पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस पर कांग्रेस ने पुलिस और BJP ने सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं.
Read more »
6,000 रुपये सस्ता मिला रहा है Asus का डुअल कैमरा वाला यह स्मार्टफोन, आज है आखिरी मौका-Asus OMG Days on Flipkart huge discount Zenfone Max Pro M1, Zenfone Lite L1 & more– News18 Hindiनया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 11 मार्च से आसुस OMG डेज सेल की शुरुआत की है, जिसका आज आखिरी दिन है. फिलहाल आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट...
Read more »
इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindiwhy china blocked massod azhar global terrorist list in UNSC , pulwama news, pulwama, pulwama attack, latest, news, crpf, kashmir news, greater kashmir, crpf full form, kashmir, pulwama encounter, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, pulwama attack today, indian army, pulwama aatanki hamla, surgical strike, narendra modi, jammu kashmir, ied, pakistan, uri attack, jammu and kashmir, black day, ied meaning, pulwama, crpf, kashmir news, greater kashmir, terrorist attack, crpf full form, kashmir, terrorist attack today, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, indian army, surgical strike, pakistan, jammu kashmir, ied, uri attack, crpf news, jammu and kashmir, ied meaning, kashmir attack, today's news, masood azhar, martyred, pulwama attack images, china, masood azhar, china pakistan, UN, Jaish e mohammad
Read more »
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र उजागर, जमीन पर कर रखा है कब्जा- Amarujalaकरतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र उजागर, जमीन पर कर रखा है कब्जा ImranKhanPTI Kartarpur KartarpurCorridor Pakistan
Read more »
चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »
पांच हजार से भी कम की EMI पर खरीद सकते हैं यह कार, 48 हजार तक का फायदा भी!दैटसन ने बीते साल अपनी redi-GO हैचबैक कार के अपडेटेड वर्जन को पेश किया था। ये कार भारतीय बाजार में दो अलग अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि ये कार 22.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
Read more »
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बढ़ रहा है निवेश, जानें क्या है वजह– News18 हिंदीमार्च के पहले 15 दिनों में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 20,400 करोड़ रुपए डाले.
Read more »
