इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindi

United States News News

इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

why china blocked massod azhar global terrorist list in UNSC , pulwama news, pulwama, pulwama attack, latest, news, crpf, kashmir news, greater kashmir, crpf full form, kashmir, pulwama encounter, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, pulwama attack today, indian army, pulwama aatanki hamla, surgical strike, narendra modi, jammu kashmir, ied, pakistan, uri attack, jammu and kashmir, black day, ied meaning, pulwama, crpf, kashmir news, greater kashmir, terrorist attack, crpf full form, kashmir, terrorist attack today, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, indian army, surgical strike, pakistan, jammu kashmir, ied, uri attack, crpf news, jammu and kashmir, ied meaning, kashmir attack, today's news, masood azhar, martyred, pulwama attack images, china, masood azhar, china pakistan, UN, Jaish e mohammad

एक ओर चीन अपने यहां के मुस्लिमों पर धार्मिक पाबंदी लगा रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान से गलबहियां कर रहा है.चीन ने एक बार फिर आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने पर अड़ंगा लगा दिया.

ये लगातार चौथी बार है, जब भारत और यूएन सुरक्षा परिषद के इस तरह के प्रस्ताव पर चीन वीटो पावर का इस्तेमाल कर चुका है. आखिर क्या वजह है कि चीन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर बार-बार ढील दे रहा है. कूटनीतिज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को बचाने के पीछे चीन के कई स्वार्थ हैं.जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली. इसके बाद से इसके लीडर अजहर पर लगाम कसने की तैयारी हो रही थी. इसके लिए यूएन के सिक्योरिटी काउंसिल रिजॉल्यूशन 1267 के तहत फ्रांस, अमेरिका और यूके प्रस्ताव लेकर आए. इसके तहत अजहर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया जा सकता था, हालांकि चीन ने प्रस्ताव को टेक्निकल होल्ड पर रख दिया, यानी फिलहाल ऐसा नहीं हो सकता है.पाकिस्तान के इस चरमपंथ को चीन किसी न किसी तरीके से बढ़ावा देता आया है. इससे पहले भी साल 2009, 2016 और 2017 में जैश के सरगना को आतंकवादी घोषित करवाने की भारत ने कोशिश की थी, जिसपर चीन ने इसी तरह से अड़ंगा लगाया था.चीन के इस बर्ताव के पीछे उसके कई राजनैतिक-आर्थिक फायदे हैं. एक बड़ी वजह तो ये है कि चीन ने पाकिस्तान में एक महत्वाकांक्षी योजना पर काफी बड़ा निवेश किया है, जिसकी लागत लगभग 50 अरब डॉलर है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्लान के तहत बनाया जा रहा है, जो पाकिस्तान को चीन से इस तरह से जोड़ेगा कि कम से कम वक्त में वाणिज्यिक आवाजाही हो सके. पाकिस्तान या उसके संगठनों पर किसी भी तरह की लगाम चीन के निवेश को बेकार कर सकती है.एक और बड़ी वजह चीन में मुस्लिमों पर सख्ती है. चीन में तकरीबन 1 करोड़ से ज्यादा वीगर मुसलमान रह रहे हैं. ये चीन से अलग देश बनाना चाहते हैं. उनका ये आंदोलन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट के नाम से जाना जाता है. इसी आंदोलन से भड़का हुए चीन वीगर मुस्लिमों पर सख्त है. उनपर कई तरह की धार्मिक पाबंदियां हैं.चीनी सेना और वीगर आंदोलनकारियों के बीच आएदिन हिंसक मुठभेड़ होती रहती हैं. साल 2015-16 में चीनी सरकार ने फैसला किया कि वीगर मुसलमानों को उन्हीं की कौम के जरिए कुचला जाए. इस कूटनीतिक फैसले के तहत चीन ने मसूद अजहर से संबंध मजबूत किए, उसकी आतंकी गतिविधियों को कई तरीकों से समर्थन देना शुरू किया ताकि अजहर का संगठन चीन में वीगर मुसलमानों पर लगाम लगा सके.इससे पहले भी चीन कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित कराने वाला देश साबित होने से बचा चुका है, जैसे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत की यही कोशिश थी, जिसपर चीन ने आपत्ति जताते हुए बात से मामला सुलझाने की सलाह दी.इसके अलावा चीन भारत से निजी वजहों से भी नाराज रहता है. जैसे भारत ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को सुरक्षित रखा हुआ है, ये चीन को नापसंद है. भारत के अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों से लगातार पुख्ता हो रहे संबंध भी चीन को पाकिस्तान को बचाने की वजह देते रहे हैं.बता दें कि अगर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ये प्रस्ताव साबित हो जाता तो अजहर पर कई तरह के प्रतिबंध लग जाते, जिससे आतंकी गतिविधियां चलाने की उसकी मुहिम कमजोर पड़ जाती. इसमें अजहर के कहीं आने-जाने पर प्रतिबंध से लेकर हथियारों के उसके व्यावसाय या किसी भी तरह के लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है. सुरक्षा परिषद अब तक 257 लोगों और 81 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा चुकी है, जिसमें अकेले पाकिस्तान के ही 139 आतंकवादी समूह शामिल हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10 लाख बूथ, 90 करोड़ वोटर, EVM संग GPS...इस बार ऐसे होंगे चुनाव10 लाख बूथ, 90 करोड़ वोटर, EVM संग GPS...इस बार ऐसे होंगे चुनावमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार 90 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. CEC के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 8.43 करोड़ मतदाता बढ़े हैं. देश भर में मतदान के लिए 10 लाख बूथ बनाए गए हैं. इस बार ईवीएम मशीनों पर सारे उम्मीदवारों की तस्वीर भी रहेगी. इस बार 1.5 करोड़ युवा पहली बार मतदान करेंगे. इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है.
Read more »

इस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहइस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहहिंदू धर्म में होली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं मशहूर है. हालांकि इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता होता है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग कुछ जानते हैं. इस साल देशभर में 21 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस त्योहार को मनाने के पीछे आखिर क्या है वो खास मान्यता.
Read more »

इस बार लोकसभा चुनाव में ये चीजें पहली बार होंगीइस बार लोकसभा चुनाव में ये चीजें पहली बार होंगीइस बार चुनाव आयोग ने कुछ नए नियमों का ऐलान किया है. चुनाव सात चरणों में होंगे.
Read more »

चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीचीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर आज फैसला आ सकता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने प्रस्ताव दिया है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से मौलाना मसूद अजहर पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इस प्रस्ताव में कहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ उसकी परिसंपत्ति भी जब्त की जाएं. pulwama terror attack: masood azhar could be ban by unsc onm
Read more »

LIVE: UN में चौथी बार चीन बना रोड़ा, मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव रद्दLIVE: UN में चौथी बार चीन बना रोड़ा, मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव रद्दजैश सरगना मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने में चौथी बार चीन रोड़ा बन गया है. चीन ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी. इसके साथ ही ये प्रस्ताव रद्द हो गया है.
Read more »

UNSC में चीन ने चौथी बार लगाया अड़ंगा, आतंकी मसूद अजहर पर नहीं लगी पाबंदीUNSC में चीन ने चौथी बार लगाया अड़ंगा, आतंकी मसूद अजहर पर नहीं लगी पाबंदीमसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाने का यह पिछले 10 साल में किया गया चौथा प्रयास था
Read more »

मसूद अजहर के लिए चौथी बार ढाल बना चीन, अमेरिका ने कहा- शांति का मिशन फेल– News18 हिंदीमसूद अजहर के लिए चौथी बार ढाल बना चीन, अमेरिका ने कहा- शांति का मिशन फेल– News18 हिंदीसंयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने चीन ने एक बार फिर से अड़ंगा लगाकर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बचा लिया. चीन के इस कदम पर अमेरिका ने सख्त प्रतिक्रिया जाहिर की है.
Read more »

चीन ने चौथी बार मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में अवरोध पैदा कियाचीन ने चौथी बार मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में अवरोध पैदा कियाचीन ने चौथी बार मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में अवरोध पैदा किया UNSC China MasoodAzhar JeM India Pakistan संयुक्तराष्ट्रसुरक्षापरिषद चीन मसूदअज़हर जैशएमोहम्मद भारत पाकिस्तान
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:38:08