HumanStory:उस शख्स ने कहा जिस तरह हमारे मामले में पड़ रही हो मैडम बच कर रहो. आपके साथ कुछ भी हो सकता है. आपका रेप भी हो सकता है
मेरे जन्म से पहले पिता ने मां का साथ छोड़ दिया था. पिता के अलगाव के बाद मेरी मां पूरी तरह टूट चुकी थीं. एक अकेली औरत, पति की छोड़ी हुई महिला का जीवन कितना मुश्किल होता है. इसे केवल वही समझ सकता है, जिसके सामने वह परिस्थतियां हों.
इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इसके बाद मां ने रिश्तेदारों से सहारे की उम्मीद लगाई. वो भी नाकाम रही.रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया था. इन हालातों में भी मां ने मुझे जन्म दिया. वो जैसे- तैसे मेरी परवरिश करने लगीं. मेरे जन्म से कोई खुश नहीं था. दरअसल रिश्तेदार चाहते थे कि मेरा जन्म नहीं होता तो वो मेरी मां की दूसरी शादी करा देते लेकिन मेरी वजह से ऐसा नहीं हो पाया. इस वजह से मुझ पर अलग-अलग तरीके से मुझे परेशान करते थे. कभी वो मुझे गालियां देते थे. मेरी शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे. इसलिए दस साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने मुझे जान से मारने की कोशिश की. उन्होंने मुझे केक में जहर मिलाकर दे दिया. समय पर इलाज मिलने की वजह से मैं बच तो गई लेकिन जहर का संक्रमण मेरे पूरे शरीर में फैल चुका था. अब मैं बिस्तर पर आ चुकी थी. पूरे शरीर में जान ही नहीं बची थी. मैं न चल सकती थी. न करवट ले सकती थी. यह भी पढ़ें: #HumanStory: बारूद से भरी ट्रेन लेकर पाकिस्तान में घुस गया था ये जांबाज, लड़ाकू विमान भी नहीं बिगाड़ पाए थे कुछ मां ने ऐलोपैथी,आयुर्वेद सबका सहारा ले लिया था. बावजूद इसके मेरा शरीर हिल-डुल भी नहीं पाता था.काफी महीनों तक तो मैं केवल बिस्तर पर ही रही. इसी बीच मैं एक भीलवाड़ा के एक गुरु के संपर्क में आ गई.यहां रेकी थैरेपी से मुझे थोड़ी राहत मिली. इस तरह धीरे-धीरे मेरे शरीर के एक-एक अंग ने काम करना शुरू कर दिया. अब मैं ठीक होने लगी थी. ठीक होने में मुझे दो साल लगे थे. इसके बाद मैंने संंन्यास ले लिया. मैं आश्रम में रहकर अन्य मरीजों की देखभाल करने लगी थी.यहां रहकर अपना सरनेम भी बदल लिया था, क्योंकि मैं अब ऐसे शख्स की पहचान नहीं चाहती थी, जो मुझे और मेरी मां को छोड़कर चला गया. इसलिए अपना सरनेम बदल लिया था. मैंने अपने नाम के आगे ‘भारती’ लगा लिया था. भारती का मतलब ‘भारत की बेटी’ कर लिया था. मैं अब जाति-धर्म से ऊपर उठ चुकी थी. मगर कुछ वक्त बाद मां मुझे लेने आ गईं. वो शायद चाहती थीं कि मैं सन्यास छोड़ दूं. पहले पढ़ाई पूरी करूं. इसलिए मैं मां आश्रम से मुझे ले आई थीं. आश्रम से आने के बाद दोबारा मेरी पढ़ाई शुरू हो गई थी. मैंने दसवीं कक्षा में प्रवेश लिया. इसके बाद दिन-रात पढ़ाई करके हाईस्कूल में बेहतर अंकों के साथ पास किया. इस तरह फिर आगे पढ़ाई का सिलसिला चलता रहा. मैंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया और फिर बाल संरक्षण और सुरक्षा में पीएचडी की. इसके बाद मैं एक एनजीओ से जुड़ गई.यहां एक रेप पीड़िता का केस सामने आया. मैंने उस बच्ची की काउंसिलिंग की. उस बच्ची की हालत इतनी खराब थी कि एक पल को उसकी हालत देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. उस काउंसिलिंग के बाद मैंने ठाना कि मैं बच्चियों और महिलाओं के लिए खिलाफ होने वाले अन्याय और शोषण के खिलाफ काम करूंगीं. बस यहीं यहीं से बाल विवाह रोकने की ठानी और यहीं से साल 2012 में सारथी ट्रस्ट की नींव पड़ी. धीरे-धीरे मेरे साथ और लोग जुड़ते चले गए. इसके तहत बच्चियों का पुर्नवास और बाल विवाह रोकने की शुरूआत कर दी.मैं बाल विवाह रोकने लगी, जहां बाल विवाह की भनक लगती थी, वहीं अपनी टीम के साथ पहुंच जाती थी. दोनों परिवारों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताती थी. अगर वो मान जाते तो ठीक नहीं तो मैं कानून का सहारा लेकर बाल विवाह रुकवाती थी. इस दौरान मुझे याद नहीं है कि ऐसा कोई केस होगा जिसमें मुझे धमकियां नहीं मिली हों, लेकिन हमें बच्चों को उस नरक से बाहर निकालना है इसलिए ये बातें कोई मायने नहीं रखती थी. मगर एक बार तो हद ही हो गई थी, जब एक केस में मुझे रेप तक की धमकी मिली थी. मुझे याद है कि उस शख्स ने कहा जिस तरह हमारे मामले में पड़ रही हो मैडम बच के रहो. आपके लिए अच्छा नहीं होगा. कुछ भी हो सकता है. रेप भी हो सकता है. औरतों को इस तरह बाहर नहीं निकलना चाहिए. मगर मैं फिर भी रूकी नहीं. मैं अपना काम करती रही. यह भी पढ़ें: #Human Story: सड़क हादसे में बेटी को खो चुकी मां अब करती हैं ट्रैफिक कंट्रोल, ब्रेस्ट कैंसर को भी दे चुकी हैं मात इसका ही नतीजा है कि अभी तक 39 बाल विवाह निरस्त करा चुकी हूं. 1200 बाल विवाह रुकवा चुकी हूं. 6000 बच्चों को पुर्नवास किया है. 5000 अन्य लोगों का पुर्नवास में मदद की है. इस तरह से हम केवल नाबालिग बच्चियों की शादी नहीं रुकवाते बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाती हूं. बाल विवाह को निरस्त कराने के लिए समय समय पर ‘सारथी ट्रस्ट’ कैम्प भी लगाता है. ये कैम्प विभिन्न स्कूल और कॉलेज के अलावा सार्वजनिक जगहों या आंगनवाड़ी पर लगाये जाते हैं. बस मेरा मकसद है कि बाल विवाह केवल किताबों में दिखे और इतिहास बन जाए. असल जिंदगी में ये खत्म हो जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या विवाद: SC में आज अहम सुनवाई, मध्यस्थता पर हो सकता है फैसला!– News18 हिंदीहिंदू महासभा मध्यस्थता के खिलाफ है. वहीं निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्ष मध्यस्थता के लिए राजी है. मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ही तय करे कि बातचीत कैसे हो?
Read more »
नीरव मोदी प्रत्यर्पण: ब्रिटिश कोर्ट भेजी गई फाइल, जारी हो सकता है वारंटइंडिया टुडे के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले ब्रिटेन होम ऑफिस ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट को फाइल भेजी थी, जिसके बाद मामले की जांच के बाद नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जा सकता है.
Read more »
राज ठाकरे का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा हमलामुंबई। आम चुनाव से पुलवामा और पठानकोट आतंकवादी हमलों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि चुनाव में जीत के लिए पुलवामा की तरह की एक और घटना निकट भविष्य में घट सकती है।
Read more »
आज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसLok Sabha Election Announcement, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. चुनाव आयोग शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनावों का भी ऐलान किया जा सकता है.
Read more »
बड़ी खबर, आज शाम 5 बजे हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलाननई दिल्ली। चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग ने आज शाम 5 बजे इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है।
Read more »
LIVE: शाम पांच EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, होगा चुनाव कार्यक्रम का ऐलानLok Sabha Election Chunav 2019 Date, Schedule LIVE Updates, लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख: चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
Read more »
इराक: दुनिया का सबसे समृद्ध देश हो सकता था, युद्ध और आतंकवाद से हो गया बर्बादइराक के साथ वैसे तो भारत के मजबूत व्यापारिक संबंध रहे हैं, पर यह देश सबसे लंबे समय तक युद्ध में ही उलझा रहा है.
Read more »
18 मार्च को लॉन्च हो सकता है Redmi 7, ये हो सकती हैं खूबियांRedmi 7 शाओमी चीन में 18 मार्च को इवेंट करने जा रहा है, जिसमें नोट 7 प्रो को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही इस इवेंट में रेडमी 7 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी हो सकती है.
Read more »
हमेशा के लिए बंद हो सकता है आपका Whatsapp, ये गलती पड़ेगी भारी, ऐसे चेक करेंइंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) का यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी व्हाट्सएप का सब्सिटीट्यूट यानी दूसरा व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं.
Read more »
