NiravInLondon नीरव मोदी का पासपोर्ट पहले ही रद्द कर चुकी है सरकार
नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में भारत सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. ब्रिटेन के गृह सचिव ने नीरव मोदी की प्रत्यर्पण की फाइल को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है. इंडिया टुडे के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले यूके होम ऑफिस ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट को फाइल भेजी थी, जिसके बाद मामले की जांच के बाद नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जा सकता है.
इंडिया टुडे को पता चला है कि भारतीय एजेंसियों को घटनाक्रम की जानकारी है. प्रवर्तन निदेशालय के इनपुट के आधार पर विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के गृह सचिव के सामने प्रत्यर्पण के लिए सितंबर, 2018 में अनुरोध किया था. तब से यह मामला लंबित था. बता दें, विजय माल्या का केस भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चला. इसी कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था.13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी करीब सालभर बाद पहली बार नजर आया है. शुक्रवार को लंदन की सड़कों पर ये घोटालेबाज बेफिक्री से घूमता नजर आया. अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने नीरव मोदी को कैमरे पर पकड़ा. घोटालेबाज से सवाल पूछे तो वो बिना जवाब दिए पल्ला झाड़ते निकल गया. दाढ़ी बढ़ी हुई है, वजन भी बढ़ चुका है, लेकिन ठसक और अकड़ अब भी वही पुरानी है. ब्रिटिश पत्रकारों ने जब सड़क पर घूमते नीरव मोदी को घेरकर उससे सवाल करने शुरु किए तो उसका सिर्फ एक जवाब था- नो कमेंट.पंजाब नेशनल बैंक को कंगाल कर देने वाला नीरव मोदी जनवरी 2018 से से गायब था. इस दौरान उसके दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होने की खबरें आती रहीं, लेकिन वो मिला करीब सालभर बाद वो वहीं मिला जहां एक और भगोड़ा विजय माल्या मौजूद है. नीरव मोदी के साथ उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ खरबों के घोटाले में बराबर का भागीदार होने का आरोप है. ये घोटाला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद नीरव और मेहुल दोनों देश छोड़कर फरार हो गए.करीब 6 महीने पहले मेहुल चोकसी तो विदेश में एक कार्यक्रम में दिखाई दिया, लेकिन नीरव मोदी तब से पहली बार कल दिखाई दिया है. भारत सरकार उसका पासपोर्ट रद्द कर चुकी है और यूएई के अलावा कई यूरोपियन देशो को उसके प्रत्यर्पण के लिए लिख चुकी है, लेकिन नीरव मोदी वास्तव में किस देश में छिपा था, ये अब जाकर पता चला है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2019 के लिए बीजेपी दे सकती है नया नारा- मोदी हैं तो मुमकिन है2019 लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद मोदी सरकार के नारे 'नामुमकिन भी अब मुमकिन हैं' को बदलकर बीजेपी 'मोदी हैं तो मुमकिन है' करेगी.
Read more »
'मोदी मंत्र', 'मोदी सूत्र' के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरीश चंद्र बर्णवाल की नई पुस्तक 'मोदी नीतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को कलमबद्ध कर इतिहास में दर्ज कराने की कोशिश जोरों पर है. मोदी मंत्र और मोदी सूत्र के बाद पत्रकार और लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल की मोदी पर तीसरी किताब मोदी नीति नाम से आई है.
Read more »
Nirav Modi Alibaug Bungalow: नीरव मोदी के बंगले को गिराने के लिए डायनामाइट का इस्तेमालपीएम नरेंद्र मोदी ने देश के भीतर मौजूद उन लोगों के खिलाफ तीखा हमला बोला है जिन लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सवाल उठाए थे। पीएम ने दो टूक कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारे सैनिकों ने हमारा सीना गर्व से चौड़ा किया लेकिन देश के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें मदद कर रहे हैं।
Read more »
लंदन के आलीशान घर में रह रहा है भगोड़ा नीरव मोदी, शुरू किया नया व्यापार- Amarujalaडेली टेलिग्राफ ने मोदी के 62 करोड़ रुपये के आलीशान लग्जरी स्काईस्क्रैपर घर को ढूंढ लिया है जिसमें वह इन दिनों निवास कर
Read more »
नीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैNirav Modi in London करीब 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर देखा गया. बताया जा रहा है कि कई महीनों से नीरव मोदी लंदन में ही रह रहा था.
Read more »
लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' - Amarujalaलंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' NiravModi NiravInLondon INCIndia rssurjewala
Read more »
भेष बदलकर ब्रिटेन में रह रहा है नीरव मोदी, 'प्रत्यर्पण को लेकर चल रही है बातचीत'भारत से करोड़ों रुपये लेकर भागे नीरव मोदी ने अब लंदन में ही अपना हीरो का नया व्यापार चालू किया है। उसने लुक भी बदल लिया है।
Read more »
भगोड़े नीरव मोदी ने पहन रखा था शुतुरमुर्ग के चमड़े का कोट, चौंकाने वाली है कीमतपंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को इंग्लैंड में देखा गया. इस दौरान वो पिंक शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और सफेद दाढ़ी और मूंछों में दिखे.
Read more »
