Datsun redi-GO पर मिल रहा है 48 हजार रुपये का छूट, EMI है बेहद कम -
Datsun redi-GO पर मिल रहा है 48 हजार रुपये का छूट, EMI है बेहद कम जनसत्ता ऑनलाइन March 18, 2019 1:19 PM दैटसन रेडिगो कम कीमत और बेहतर माइलेज के लिए मशहूर है। Datsun Redi-GO Offer: जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की लो कॉस्ट ब्रांड दैटसन अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपनी बेहतरीन हैचबैक कार Datsun redi-GO की खरीद पर बम्पर डिस्काउंट के साथ साथ इजी ईएमआई भी दे रही है। अब आप इस कार को 5,000 रुपये से कम की ईएमआई पर ही अपने घर ला सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस पर 48,000 रुपये का फायदा भी दे रही है। दैटसन रेडी गो की शुरूआती कीमत भारतीय बाजार में 2,67,690 रुपये है। कंपनी इस कार की खरीद पर 33,000 रुपये का कैश डिस्काउंट सहित अन्य फायदे दे रही है। वहीं इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर आप इस कार पर 48,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं राज्य कर्मचारियों के लिए कंपनी अतिरिक्त 3,000 रुपये का भी छूट दे रही है। यदि आप इस कार को खरीदते हैं तो कंपनी 1672 रुपये प्रति लाख रुपये के हिसाब से ईएमआई तैयार करेगी यानी कि आपकी ईएमआई 5,000 रुपये प्रति माह से भी कम होगी। दैसटन गो भारतीय बाजार में दो अलग अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एक में कंपनी ने 800 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। जो कि कार को 54PS की पावर और 72Nm का टॉर्क प्रदान करती है। इसके अलावा दूसरे वैरिएंट में कंपनी ने 1.
0 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। जो कि कार को 68PS की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये कार 22.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है। यदि फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस कार में ड्राइवर डिस्प्ले दिया है, जिसमें कार का माइलेज, ट्रिप डिस्टेंस जैसी जानकारियां प्रदर्शित होती हैं। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड ऑडियो सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल एसी, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसके टॉप एंड वैरिएंट में कंपनी ने ड्यूअल एयरबैग को भी शामिल किया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हुंडई अपनी कारों पर दे रही है 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जल्दी करेंइस मार्च महीने में हुंडई अपनी लगभग सभी मॉडल्स पर भारी छूट दे रही है। कंपनी इनमें से कुछ मॉडलों के नए संस्करण को बाजार में उतारने वाली है। इस ऑफर में हुंडई की सैंट्रो से लेकर एलेंट्रा और टक्सन एसयूवी तक शामिल हैं।
Read more »
सोनीपत लोकसभा: कांग्रेस हर बार बदल देती है चेहरा, ये है 2019 का हालपिछले 20 साल के दौरान सोनीपत लोकसभा सीट पर तीन बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के किशन सिंह सांगवान यहां से सांसद रहे हैं. सांगवान 1998 से लेकर 2009 तक थे. जबकि 2009 में यहां से कांग्रेस के जितेंदर सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी और फिर 2014 में बीजेपी के कौशिक ने बाजी मारी.
Read more »
जानें, आखिर क्या है सुरक्षा परिषद का Chapter 7 Resolution, जिससे डरता है पाकिस्तानभारत को दृढ़ता से पाकिस्तान से यह मांग करनी चाहिए कि आतंकियों के खिलाफ नौटंकी बंद कर असली कार्रवाई करे। साथ ही अलग-अलग देश और अंतरराष्ट्रीय समूह भी उस कार्रवाई की निगरानी करें।
Read more »
Elections 2019: वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं, यह है चेक करने का तरीकाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): 11 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। सरकार चुनने बदले या रोके रहने का समय आ गया है। आपका एक एक वोट बहुमूल्य है। देर ना करें और अपने हक का इस्तेमाल करें।
Read more »
'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »
ट्रंप का फैन है न्यूजीलैंड का हमलावर, गोरे रंग को देता है तवज्जो– News18 हिंदीन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में शुक्रवार को एक बंदूकधारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर करीब 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में 27 से अधिक लोग घायल हो गए. जिस वक्त ये हमला हुआ मस्जिद श्रद्धालुओं से भरी हुई थी. हमला होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई.
Read more »
मिलीं Poco F1 Lite की जानकारियां, 10 हजार हो सकती है कीमतPoco F1 Lite पोको के एक कथित नए स्मार्टफोन पोको एफ1 लाइट की जानकारियां सामने आईं हैं. यानी Poco F2 की लॉन्चिंग में देर हो सकती है.
Read more »
