मिलीं Poco F1 Lite की जानकारियां, 10 हजार हो सकती है कीमत

United States News News

मिलीं Poco F1 Lite की जानकारियां, 10 हजार हो सकती है कीमत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

10 हजार रुपये का हो सकता है POCO का नया स्मार्टफोन.

भारत में Poco F1 अभी भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जो 20,000 रुपये के अंदर मौजूद है. फिलहाल चर्चा में Poco F2 की हो रही है. लेकिन इससे भी पहले अब सुर्खियों में Poco F1 Lite है.

ऐसे में माना जा सकता है कि Poco F2 काफी देर बाद लॉन्च होगा. पॉपुलर टिप्सटर Slashleaks ने पोको F1 लाइट के बारे में कुछ जानकारियां साझा की हैं. कथित पोको F1 लाइट को गीकबेंच पर देखा गया है और इसके कुछ फीचर्स बाहर आए हैं. एक तरफ जहां Poco F1 अपने पावर परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है, तो वहीं Poco F1 Lite के स्पेक्स पोको फैन्स को निराश कर सकते हैं. क्योंकि बेंचमार्क लिस्टिंग के हिसाब से इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9 पाई के साथ देखा गया है. गौर करने वाली बात ये है कि शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 में सेम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दिया गया है और इसकी कीमत भारतीय बाजार में 10,000 रुपये रखी गई है. ऐसे में F1 Lite की कीमत भी इसी के आसपास रखी जा सकती है. हालांकि इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. चूंकि Redmi Note 7 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई थी, तो Poco F1 Lite को भी इसी तरह के वेरिएंट में उतारे जाने की संभावना है. बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच में इस स्मार्टफोन के सिंगल और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस स्कोर को भी लिस्ट किया गया है. ध्यान रहे ये स्कोर अनफिनिश्ड यूनिट का हो सकता है. सिंगल कोर में Poco F1 Lite का स्कोर 1341 पाइंट्स है, वहीं मल्टी-कोर में इसका स्कोर 4830 पाइंट है. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पोको अपने नए स्मार्टफोन में डिजाइन को बदल सकता है. यानी कथित Poco F1 Lite में नया डिजाइन नजर आ सकता है. भारत में Poco F1 को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि अब इसकी कीमत 19,999 रुपये है. ये स्मार्टफोन भारत में स्नपैड्रैगन 846 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए यहां डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसआज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसLok Sabha Election Announcement, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. चुनाव आयोग शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनावों का भी ऐलान किया जा सकता है.
Read more »

72 फीसदी की रफ्तार से Digital हो रहा है इंडिया, Jio की वजह से बदली तस्वीर72 फीसदी की रफ्तार से Digital हो रहा है इंडिया, Jio की वजह से बदली तस्वीरअपने देश में उपभोक्ता डेटा पर अधिक खर्च कर रहे हैं, जबकि वॉयस कॉल पर खर्च काफी कम है.
Read more »

लंदन: जब्त हो चुकी है नीरव मोदी की मेफेयर इलाके की दुकानलंदन: जब्त हो चुकी है नीरव मोदी की मेफेयर इलाके की दुकाननीरव की दुकान को मकान मालिक ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जब्त करवाया था.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »

गांधी की भूमि-मोदी का गढ़, इसलिए खास है कांग्रेस की ये CWCगांधी की भूमि-मोदी का गढ़, इसलिए खास है कांग्रेस की ये CWCCongress working committee कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं.
Read more »

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणाभाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणादिल्ली में होने वाली बैठक में पीएम मोदी अमित शाह सहित बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य जिसमे सुषमा स्वराज राजनाथ सिंह अरुण जेटली नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल होंगे।
Read more »

Poco F1 Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैसPoco F1 Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैसPoco F1 Lite को गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:36