जानें, आखिर क्‍या है सुरक्षा परिषद का Chapter 7 Resolution, जिससे डरता है पाकिस्‍तान

United States News News

जानें, आखिर क्‍या है सुरक्षा परिषद का Chapter 7 Resolution, जिससे डरता है पाकिस्‍तान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

जानें, आखिर क्‍या है सुरक्षा परिषद का Chapter7Resolution, जिससे डरता है पाकिस्‍तान Pakistan Chapter7 ApniBaat VivekKatju

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कुछ प्रस्ताव को अपनाने के लिए सक्षम है, जिसका सभी सदस्य देशों को अनुपालन करना होता है। इन्हें आमतौर पर अध्याय 7 प्रस्ताव कहा जाता है। यूएनएससी ने 3 प्रस्तावों को अपनाया है, जो आतंकवादियों और आतंकी संगठनों को एक सूची में रखने में सक्षम बनाते हैं। चूंकि पहले प्रस्ताव की संख्या 1267 थी, इसलिए इन सूचियों को 1267 सूचियों के रूप में जाना जाता है। जब एक आतंकी या आतंकी संगठन को 1267 सूची में डाल दिया जाता है, तो सभी सदस्य देश उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य होते हैं। हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को इस सूची में शामिल किया गया है। यह तीनों आतंकवादी भारत में भयानक आतंकी वारदातों के लिए जिम्मेदार हैं। जो आतंकी संगठन सूचीबद्ध हैं, उनमें जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए- तैयबा शामिल हैं। पाकिस्तान ने 2002 में इन संगठनों पर मुकदमा चलाया, लेकिन उन्हें अलग-अलग नामों से जारी रखने की अनुमति दी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के हितों को बढ़ावा देने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सभी पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। हां, हाफिज सईद को पहले भी हिरासत में रखा गया है लेकिन अदालत के हस्तक्षेप के बाद उसे आजाद कर दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।26/11 मुंबई हमले के मामले में लखवी जेल में बंद था। जेल में रहते हुए वह एक बच्चे का पिता बना और बाद में उसे जमानत दे दी गई। बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने फिर से कार्रवाई की है। उसने मसूद अजहर से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है और जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी हैं। भारत को यह दृढ़ता से मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अस्थायी नहीं बल्कि वास्तविक हो और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इनकी निगरानी करे। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के माध्यम से भी पाकिस्तान पर शिकंजा कसा जा रहा है। एफएटीएफ भारत सहित 37 सदस्यों वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो आतंकवादी वित्तपोषण को नियंत्रित करता है। एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान की निगरानी जारी है, क्योंकि उसने सूचीबद्ध आतंकवादी संगठनों को मिलने वाले फंड को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। इनमें जैशए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा शामिल हैं। इस निगरानी के साथ पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया है, जिससे पाकिस्तान को धन जुटाने में नानी याद आ रही है। यदि पाकिस्तान एफएटीएफ की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है, तो इसे काली सूची में भी डाला जा सकता है, जिसका अर्थ है कि वैश्विक बैंकों से इसका अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन बहुत महंगा हो जाएगा, इसके साथ व्यापार करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिससे पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहरा जाएगा और चीन पर निर्भरता और अधिक बढ़ेगी। भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के लिए निरंतर संवाद जारी रखना होगा। लेकिन अंत में भारत को पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ खुद ही युद्ध लड़ना होगा।.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कुछ प्रस्ताव को अपनाने के लिए सक्षम है, जिसका सभी सदस्य देशों को अनुपालन करना होता है। इन्हें आमतौर पर अध्याय 7 प्रस्ताव कहा जाता है। यूएनएससी ने 3 प्रस्तावों को अपनाया है, जो आतंकवादियों और आतंकी संगठनों को एक सूची में रखने में सक्षम बनाते हैं। चूंकि पहले प्रस्ताव की संख्या 1267 थी, इसलिए इन सूचियों को 1267 सूचियों के रूप में जाना जाता है। जब एक आतंकी या आतंकी संगठन को 1267 सूची में डाल दिया जाता है, तो सभी सदस्य देश उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य होते हैं। हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को इस सूची में शामिल किया गया है। यह तीनों आतंकवादी भारत में भयानक आतंकी वारदातों के लिए जिम्मेदार हैं। जो आतंकी संगठन सूचीबद्ध हैं, उनमें जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए- तैयबा शामिल हैं। पाकिस्तान ने 2002 में इन संगठनों पर मुकदमा चलाया, लेकिन उन्हें अलग-अलग नामों से जारी रखने की अनुमति दी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के हितों को बढ़ावा देने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सभी पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। हां, हाफिज सईद को पहले भी हिरासत में रखा गया है लेकिन अदालत के हस्तक्षेप के बाद उसे आजाद कर दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।26/11 मुंबई हमले के मामले में लखवी जेल में बंद था। जेल में रहते हुए वह एक बच्चे का पिता बना और बाद में उसे जमानत दे दी गई। बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने फिर से कार्रवाई की है। उसने मसूद अजहर से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है और जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी हैं। भारत को यह दृढ़ता से मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अस्थायी नहीं बल्कि वास्तविक हो और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इनकी निगरानी करे। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के माध्यम से भी पाकिस्तान पर शिकंजा कसा जा रहा है। एफएटीएफ भारत सहित 37 सदस्यों वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो आतंकवादी वित्तपोषण को नियंत्रित करता है। एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान की निगरानी जारी है, क्योंकि उसने सूचीबद्ध आतंकवादी संगठनों को मिलने वाले फंड को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। इनमें जैशए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा शामिल हैं। इस निगरानी के साथ पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया है, जिससे पाकिस्तान को धन जुटाने में नानी याद आ रही है। यदि पाकिस्तान एफएटीएफ की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है, तो इसे काली सूची में भी डाला जा सकता है, जिसका अर्थ है कि वैश्विक बैंकों से इसका अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन बहुत महंगा हो जाएगा, इसके साथ व्यापार करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिससे पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहरा जाएगा और चीन पर निर्भरता और अधिक बढ़ेगी। भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के लिए निरंतर संवाद जारी रखना होगा। लेकिन अंत में भारत को पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ खुद ही युद्ध लड़ना होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली ट्रेनें चलाएगा चीन, जानें क्‍या है Maglev ट्रेन्‍स की खासियत200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली ट्रेनें चलाएगा चीन, जानें क्‍या है Maglev ट्रेन्‍स की खासियत
Read more »

जानें क्‍या है 13 प्‍वाइंट रोस्‍टर प्रणाली और कैसे होगी इसके तहत नियुक्तियांजानें क्‍या है 13 प्‍वाइंट रोस्‍टर प्रणाली और कैसे होगी इसके तहत नियुक्तियांकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने 200 पॉइंट रोस्टर लागू करने के लिए अध्यादेश की मंजूरी देने के साथ इसको लागू करने की बात कह दी है।
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंयहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...
Read more »

होली से पहले Surf Excel की क्यों हो रही धुलाई?होली से पहले Surf Excel की क्यों हो रही धुलाई?ट्विटर पर सर्फ़ एक्सेल के बहिष्कर की बात चल रही है, आखिर क्या है इसकी वजह?
Read more »

PM मोदी के गृहराज्य में 58 साल बाद होगी CWC की बैठक, जानें क्या है खास..PM मोदी के गृहराज्य में 58 साल बाद होगी CWC की बैठक, जानें क्या है खास..2019 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। बैठक के बाद एक रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।
Read more »

BSNL ने उतारा 180 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, जानें क्या है खासBSNL ने उतारा 180 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, जानें क्या है खासBSNL Rs 599 Prepaid Plan बीएसएनल ने अपना एक नया प्रीपेड प्लान उतारा है. इस प्लान की कीमत 599 रुपये रखी गई है.
Read more »

आचार संहिता क्या होती है और क्या है इसके नियम, ये हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातेंआचार संहिता क्या होती है और क्या है इसके नियम, ये हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातेंWhen Achar Sanhita will be Implemented,Achar Sanhita Kab Se Lagegi for Loksabha Chunav 2019 - रविवार शाम को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हुआ और इसी के साथ लागू हो गई आचार संहिता भी।
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां जानें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »

बिहार के सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला...बिहार के सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला...Lok Sabha Election 2019: RSLP के रामकुमार शर्मा ने आचार संहिता लागू होने के बाद भी एंबुलेस सेवा का शुभांरभ किया जिसके चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:06:02