उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में सोमवार को मौसम बदलने का अनुमान है। हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 मार्च तक बादल गरजने, बिजली कड़कने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। नोएडा में गर्मी बढ़ी है और वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। तीन अप्रैल को भी बारिश की संभावना है।
लखनऊ ः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ , नोएडा , गाजियाबाद समेत तमाम जिलों में सोमवार को मौसम बदला रहेगा। सुबह आसमान साफ होने के बाद दिन चढ़ते ही बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है। रविवार को मौसम साफ रहने से दिन का पारा 35.
7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा चढ़कर 20 डिग्री हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो जाने के कारण पूरे प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी भाग को छोड़कर मौसम साफ हो जाने से रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान में 5 डिग्री तक आ सकती है गिरावटवहीं, ईरान के आसपास संकेन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से प्रदेश में 31 मार्च तक बादल गरजने, बिजली कड़कने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। नोएडा में गर्मी बढ़ी, 32 डिग्री पहुंचा तापमाननोएडा में रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। पिछले कई दिनों की तुलना मे गर्मी का अहसास थोड़ा बढ़ गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को दिक्कत हुई।, रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई। नोएडा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 206 पर पहुंच गया है।तीन अप्रैल को भी बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंधी के बीच बारिश होगी और इसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन अप्रैल को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है। मौसम के बार-बार बदलने की वजह से लोग सर्दी और जुकाम जैसी बीमारी की गिरफ्त में भी आ जा रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Coronavirus India Updates: संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 86432 नए मामले सामने आएभारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 40 लाख को पार कर गया है। देश में 30 लाख मामलों से 40 लाख होने में महज 13 दिन का समय
Read more »
Prayagraj Vegetable Market: टमाटर के दाम में तेजी बनी है, बाकी सब्जियों की कीमतें और गिरींPrayagraj Vegetable Market फुटकर में टमाटर 80 रुपये किलो भिंडी 30-40 रुपये किलो बैगन 30-40 रुपये किलो पालक 40 रुपये किलो मूली 20 रुपये किलो आलू 30 रुपये किलो और प्याज 30 से 40 रुपये किलो में ही बिक रही है।
Read more »
Kerala Weather: സംസ്ഥാനത്ത് കാലവർഷം സജീവമാകുന്നു! ഈ ജില്ലകളിൽ മഴ സാധ്യത2024 മെയ് 30 മുതൽ ജൂൺ 3 വരെ കേരളത്തിൽ ഒറ്റപ്പെട്ടയിടങ്ങളിൽ ഇടിമിന്നലോടു കൂടിയ മഴയ്ക്കും; മണിക്കൂറിൽ 30 മുതൽ 40 കി.മീ വരെ വേഗതയിൽ വീശിയേക്കാവുന്ന ശക്തമായ കാറ്റിനും സാധ്യതയുണ്ടെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ് അറിയിച്ചു.
Read more »
SEBI: नए नियम लागू हुए तो 40 फीसदी तक घट जाएंगे निवेशक, 30% तक घट सकती है एनएसई की कमाईSEBI: नए नियम लागू हुए तो 40 फीसदी तक घट जाएंगे निवेशक, 30% तक घट सकती है एनएसई की कमाई SEBI new rules implemented investors to decrease by 40 percent
Read more »
बिहार में 30-31 अक्टूबर को हेवी रेन का अलर्ट: प्रदेश में दिखेगा साइक्लोन 'मोन्था' का असर; 40 किमी प्रति घंट...Bihar Weather Alert Cyclone Montha heavy rain in bihar बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 अक्टूबर को 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि 31...
Read more »
पंजाब-चंडीगढ़ में आज से दो दिन बारिश का अलर्ट: 30-40 किमी रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, अधिकतम तापमान 31 डिग्...Punjab Chandigarh weather alert: Yellow alert for rain, hailstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. पंजाब और चंडीगढ़ में आज (मंगलवार) से मौसम बदल जाएगा। दो दिन बारिश, आंधी और तूफान चलने संबंधी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
Read more »
