Bihar Weather Alert Cyclone Montha heavy rain in bihar बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 अक्टूबर को 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि 31...
प्रदेश में दिखेगा साइक्लोन 'मोन्था' का असर; 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाबिहार में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 अक्टूबर को 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।जबकि 31 अक्टूबर को पटना समेत 5 जिलों में हेवी रेन की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मोन्था मंगलवार सुबह तूफान में बदल गया है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराने के बाद तेजी से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी रफ्तार 100 से 110 kmph है। इसके बाद यह कमजोर होकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ से होते हुए झारखंड-बिहार की ओर बढ़ेगा। जब यह बिहार पहुंचेगा, तब यह एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में बारिश लाएगा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी और उत्तरी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है।भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के बाद राज्य में हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है।मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयार खरीफ फसलों को जल्द काटकर सुरक्षित जगह पर रख लें। खेतों में या खुले में रखे अनाज को ढक दें और सब्जी वाली फसलों की सिंचाई कुछ दिनों के लिए टाल दें। लोगों को भी सलाह दी गई है कि बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न खड़े हों, घर में रहें और मोबाइल या अन्य बिजली के उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें।बिहार में 30-31 अक्टूबर को हेवी रेन का अलर्टहिमाचल में मौसम हुआ सुहावनाखराब मौसम के कारण नहीं होगा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सवचक्रवात मोन्था का असर.
..अंबिकापुर-रायगढ़ में जोरदार बारिशनर्मदापुरम में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहानागौर में जल संरक्षण कार्यों की होगी समीक्षाचक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर
Cyclone Montha Heavy Rain In Bihar Patna Bihar Weather Rain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का मौसम 27 अक्टूबर: अक्टूबर के अंत में इन 5 राज्यों में बारिश बरपाएगी कहर, जानिए दिल्ली-बिहार और यूपी का हालदक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील होने की आशंका है। इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में भी 30-31 अक्टूबर को कहर बरप सकता...
Read more »
Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी 30 या 31 अक्टूबर? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिAkshaya Navami 2025 Date: अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की परिक्रमा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर दान-पुण्य और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करना विशेष फलदायी माना जाता...
Read more »
Akshaya Navami 2025: 30 या 31 अक्टूबर, कब है अक्षय नवमी? जानें तिथि और शुभ मुहूर्तAkshaya Navami 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुबह 10:06 बजे से प्रारंभ होगी और 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे इसका समापन होगा. उदिया तिथि के आधार पर अक्षय नवमी का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
Read more »
निरंकारी संत समागम में रोडवेज से मांगी 250 बसें, 150 बसें 31 अक्टूबर को होंगी रवानासोनीपत के भोड़वाल माजरी में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। रोडवेज विभाग ने 250 बसें मांगी हैं, जिनमें से 150 बसें 31 अक्टूबर को रवाना होंगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूट प्लान बनाया गया है। बसों की मरम्मत और कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है। समागम स्थल तक ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष...
Read more »
अक्षय नवमी कब है, 30 या 31 अक्टूबर? सही तारीख के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्तAmla Navami 2025: अक्षय नवमी या आंवला नवमी पर्व कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है. जानिए इस साल आंवला नवमी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
Read more »
Amazon Layoff: 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है अमेजन, मैनेजरों को स्टाफ से बात करने की दे रही है ट्रेनिंगAmazon Layoff may affect 30 thousand Employees Amazon Layoff: 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है अमेजन, मैनेजरों को स्टाफ से बात करने की दी रही है ट्रेनिंग कारोबार
Read more »
