आज का मौसम 27 अक्टूबर: अक्टूबर के अंत में इन 5 राज्यों में बारिश बरपाएगी कहर, जानिए दिल्ली-बिहार और यूपी का हाल

Cyclone Montha News

आज का मौसम 27 अक्टूबर: अक्टूबर के अंत में इन 5 राज्यों में बारिश बरपाएगी कहर, जानिए दिल्ली-बिहार और यूपी का हाल
Aaj Ka MausamWeather ForecastWeather Today
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील होने की आशंका है। इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में भी 30-31 अक्टूबर को कहर बरप सकता...

आज का मौसम 27 अक्टूबर 2025: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे तेज हो रहा है और मंगलवार सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की गति अब उत्तर-पश्चिम की तरफ है और यह लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है।अक्टूबर में अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहरउत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरपा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगाछठ पूजा पर दिल्ली में आज शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावनाहिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 30 °C 18°C मुंबई 31°C 28°C कोलकाता 34°C 27°C चेन्नई 27°C 25°C लखनऊ 28°C 22°C पटना 31°C 25°C रांची 28°C 21°C शिमला 23°C 08°C मनाली 08°C -7°C हैदराबाद 29°C 23°C जयपुर 23°C 19°C मध्य प्रदेश का मौसममध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले रविवार को भी भारी बारिश हुई थी। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का अलर्टअरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई, ग्रेटर मुंबई और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों के 75 प्रतिशत हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजराते के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।.

आज का मौसम 27 अक्टूबर 2025: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे तेज हो रहा है और मंगलवार सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की गति अब उत्तर-पश्चिम की तरफ है और यह लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है।अक्टूबर में अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहरउत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरपा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगाछठ पूजा पर दिल्ली में आज शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावनाहिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 30 °C 18°C मुंबई 31°C 28°C कोलकाता 34°C 27°C चेन्नई 27°C 25°C लखनऊ 28°C 22°C पटना 31°C 25°C रांची 28°C 21°C शिमला 23°C 08°C मनाली 08°C -7°C हैदराबाद 29°C 23°C जयपुर 23°C 19°C मध्य प्रदेश का मौसममध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले रविवार को भी भारी बारिश हुई थी। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का अलर्टअरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई, ग्रेटर मुंबई और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों के 75 प्रतिशत हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजराते के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Aaj Ka Mausam Weather Forecast Weather Today 27 October Weather Rain Alert आज का मौसम बारिश Rain Alert 27 October Rain In Bihar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डीएलएड परीक्षा अपडेट: कानपुर में छह केंद्र में 3513 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआतकानपुर में डीएलएड Diploma in Elementary Education की परीक्षाएं 27 अक्टूबर से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Read more »

पुण्यात 27 ऑक्टोबर पर्यंत वाहतूक अलर्ट, 'या' 3 मोठ्या महामार्गांवर भयानक ट्रॅफिक जाम होण्याची शक्यतापुण्यात 27 ऑक्टोबर पर्यंत वाहतूक अलर्ट, 'या' 3 मोठ्या महामार्गांवर भयानक ट्रॅफिक जाम होण्याची शक्यतापुण्यात 27 ऑक्टोबर पर्यंत वाहतूक अलर्ट देण्यात आला आहे. पुण्यातील या 3 मोठ्या महामार्गांवर भयानक ट्रॅफिक जाम होण्याची शक्यता वर्तवण्यात आली आहे.
Read more »

Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2025: वृषभ, वृश्चिक समेत 6 राशियों को इस सप्ताह धन लाभ और सम्मान ...Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2025: वृषभ, वृश्चिक समेत 6 राशियों को इस सप्ताह धन लाभ और सम्मान ...Saptahik Rashifal, 27 October to 2 November 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह मंगल, शुक्र समेत कई ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं.
Read more »

Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2025: वृषभ, वृश्चिक समेत 6 राशियों को इस सप्ताह धन लाभ और सम्मान ...Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2025: वृषभ, वृश्चिक समेत 6 राशियों को इस सप्ताह धन लाभ और सम्मान ...Saptahik Rashifal, 27 October to 2 November 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह मंगल, शुक्र समेत कई ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं.
Read more »

Kurnool Bus Fire Tragedy: Biker And Pillion Rider Identified; Bike Found On Road After Hitting DividerKurnool Bus Fire Tragedy: Biker And Pillion Rider Identified; Bike Found On Road After Hitting DividerKurnool Bus Fire: In the tragedy, 19 passengers, including two children, were charred to death, and 27 passengers, including both drivers, escaped by breaking glass windows.
Read more »

மோந்தா புயல்.. நாளை மிக கனமழைக்கு வாய்ப்பு.. எங்கெல்லாம்?மோந்தா புயல்.. நாளை மிக கனமழைக்கு வாய்ப்பு.. எங்கெல்லாம்?நாளை (அக்டோபர் 27) வடதமிழகத்தில் ஒருசில இடங்களிலும், தென்தமிழகத்தில் ஓரிரு இடங்களிலும், புதுவை மற்றும் காரைக்கால் பகுதிகளிலும், இடி, மின்னலுடன் கூடிய லேசானது முதல் மிதமான மழை பெய்யக்கூடும்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:24