Ground Report: अनमोल समय कूड़े में नहीं डालेंगे, महनार विधान सभा की जनता बोली- हम वोट बर्बाद नहीं करेंगे, ...

Bihar Assembly Election News

Ground Report: अनमोल समय कूड़े में नहीं डालेंगे, महनार विधान सभा की जनता बोली- हम वोट बर्बाद नहीं करेंगे, ...
बिहार विधानसभा चुनावGround Report Mahnar Vidhan Sabhaग्राउंड रिपोर्ट मनहार विधान सभा
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 165 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

Ground Report Mahnar Vidhan Sabha: महनार विधानसभा में जनता अब जाति नहीं, विकास और काम पर वोट देगी. नीतीश कुमार, उमेश कुशवाहा, मोदी चर्चा में हैं, लेकिन जनता नतीजे और नए विकल्प देख रही है.

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल अब चरम पर है. नेताओं की चहलकदमी, पोस्टर, नारों और वादों के बीच जनता का मूड इस बार कुछ बदला-बदला सा दिख रहा है. इस बीच लोकल 18 की टीम वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र पहुंची.

जहां का राजनीतिक तापमान फिलहाल सूबे में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां से चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उतरे हैं, जो अपने गढ़ को दोबारा फतह करने के इरादे से जनता के बीच हैं, लेकिन जनता क्या सोच रही है? यही जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने महनार रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लोगों से बातचीत की. जो तस्वीर उभरकर सामने आई है. वह बिहार की राजनीति के बदलते स्वर को बयान करती है. जनता बोली- विकास दिखना चाहिए पहाड़पुर के हरिंदर पासवान से जब बात हुई तो उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा कि हम नेता वही चाहेंगे, जो हमारे इलाके में काम करे. बिहार में विकास हुआ है, लेकिन हमारे यहां नहीं दिखता है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले बार के विधायक यहां कुछ खास नहीं कर पाए हैं, इसलिए जनता अब नए विकल्पों को देख रही है. वहीं, जात-पात की राजनीति पर उन्होंने कहा कि अबकी बार जाति नहीं, काम देखने का समय है. जो अच्छा करेगा, उसको ही विधानसभा भेजेंगे. हरिंदर की बातों में जो आत्मविश्वास था, वह इस बात का संकेत दे रहा था कि जनता अब विकास के वादों को परखने लगी है. अंधभक्ति या जातीय रुझान से ऊपर उठकर मतदान करेगी. अनमोल समय को कूड़े में दान नहीं करूंगा चमरहरा के बाबूलाल पासवान की बातों में एक गहरी राजनीतिक समझ झलकती है. उन्होंने कहा कि जो गरीबों को समझेगा, उसी को वोट देंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या जाति-पात को महत्व देंगे, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा नहीं भाई, अनमोल समय को मैं ऐसे कूड़े में दान नहीं करूंगा. सोच-समझकर वोट दूंगा. उनकी यह पंक्ति सिर्फ एक जवाब नहीं, बल्कि इस बार की जनता की नई सोच का प्रतीक है. जहां वोट भावना नहीं, विवेक से दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कि इस बार मैदान में नए चेहरे हैं. इसलिए जनता हर प्रत्याशी को परख रही है. हम तो नीतीश कुमार के आदमी हैं 80 वर्षीय परमेश्वर पासवान, जो चमरहरा गांव के बुजुर्ग मतदाता हैं. वह पुरानी यादों में लौट गए. उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में नाम बताने से वोट मिल जाता था. अब तो बड़ा लफड़ा है, लेकिन बदलना भी जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा बुजुर्ग पेंशन बढ़ाई, गरीबों के लिए सहारा बने इसलिए नीतीश को पसंद करता हूं. हालांकि उन्होंने साफ कहा अगर जीतने की संभावना किसी और में दिखी, तो उसे ही वोट देंगे. वोट बर्बाद नहीं करेंगे.उनका यह बयान बताता है कि वफादारी से ज्यादा अब जीत की संभावना और काम की राजनीति जनता के दिमाग में जगह बना रही है. अनिल पासवान नेताओं को लेकर बोले सुरहा विशनपुर के अनिल पासवान ने राजनीति को घर की मिसाल से जोड़ा. उन्होंने कहा कि वह नीचे नहीं, ऊपर देखते हैं कि देश के लिए कौन अच्छा कर रहा है. मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, तो मोदी जिसको भेजेंगे, उसी को सपोर्ट करूंगा. जब टीम ने पूछा अगर उम्मीदवार ठीक न निकला तो? उन्होंने सहज कहा 4 बच्चे होते हैं, एक नालायक भी निकल जाता है, तो मां-बाप क्या उसे छोड़ देते हैं? अनिल पासवान की बातों में नेतृत्व पर भरोसा और कार्यकर्ता पर सहानुभूति झलकती है. साथ ही उन्होंने बेरोजगारी और पलायन की चिंता जताई. साथ ही कहा कि बिहार में फैक्ट्री होनी चाहिए. ताकि युवा बाहर न जाएं. जनता बोली- जाति नहीं, इस बार काम बोलेगा महनार की गलियों से लेकर रेलवे स्टेशन के चाय स्टॉल तक, एक ही बात गूंज रही है कि अब वोट जाति पर नहीं, काम पर पड़ेगा. कुछ लोग नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित हैं, तो कुछ मोदी सरकार के फैसलों से खुश. पर हर किसी की जुबान पर यह भी है कि अब सिर्फ वादे नहीं, विकास का प्रमाण चाहिए. अनमोल समय को कूड़े में दान नहीं करूंगा जैसी बातें इस बार की जनता की परिपक्वता को दिखाती है. महनार की हवा में यह साफ महसूस होता है कि जनता अब नारे नहीं, नतीजे देखने को तैयार है और यही इस चुनाव की असली कहानी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बिहार विधानसभा चुनाव Ground Report Mahnar Vidhan Sabha ग्राउंड रिपोर्ट मनहार विधान सभा Bihar Politics बिहार चुनाव Bihar Chunav Mahnar Constituency Nitish Kumar JDU Mahnar Vidhan Sabha Voter Mood मनहर विधान सभा वोटर मूड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ground Report: छठ पर घर जाने वालों का रेला, ट्रेनों में खचाखच भीड़, डीडीयू स्टेशन पर बिहार पुलिस की लगी ड्यू...Ground Report: छठ पर घर जाने वालों का रेला, ट्रेनों में खचाखच भीड़, डीडीयू स्टेशन पर बिहार पुलिस की लगी ड्यू...Ground Report: छठ पूजा पर डीडीयू जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है. आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन लोगों को बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं. भारी भीड़ को देखते हुए बिहार पुलिस की भी ड्यूटी लगा दी गई है.
Read more »

Kurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामनेKurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामनेKurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामने Kurnool Bus Accident Investigation Report देश
Read more »

Ground Report: सीवान में सेंध लगा पाएंगे मंगल पांडे? लोकसभा चुनाव में JDU के साथ हुआ था 'धोखा'Ground Report: सीवान में सेंध लगा पाएंगे मंगल पांडे? लोकसभा चुनाव में JDU के साथ हुआ था 'धोखा'सीवान से भाजपा के उम्मीदवार मंगल पांडे.
Read more »

सीएम बने नीतीश कुमार, बिहार के सिंहेश्वर विधानसभा में JDU बनाम RJD में महामुकाबला, देखें Ground Reportसीएम बने नीतीश कुमार, बिहार के सिंहेश्वर विधानसभा में JDU बनाम RJD में महामुकाबला, देखें Ground ReportSingheshwar (SC) Assembly Constituency: सिंहेश्वर विधानसभा सीट पर 2025 में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, आरजेडी, कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा. 2020 में चंद्रहास चौपाल ने जीत दर्ज की थी.
Read more »

Ground Report : बलिया में किन्नर समाज का छठ पर्व से अटूट नाता, जाने ये लोग क्यों करते हैं छठ पूजा...Ground Report : बलिया में किन्नर समाज का छठ पर्व से अटूट नाता, जाने ये लोग क्यों करते हैं छठ पूजा...Chhath festival : छठ महापर्व की रौनक से इस समय बलिया जिला पूरी तरह सराबोर है. बाजारों में श्रद्धा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जहां भीड़ के बीच किन्नर समाज का उत्साह सभी का ध्यान खींच रहा है.
Read more »

यूपी में गंगा किनारे अफसरों के फॉर्म हाउस: मेले की जगह बदली तो सामने आई जमीनें, नौकर कर रहे देखभालयूपी में गंगा किनारे अफसरों के फॉर्म हाउस: मेले की जगह बदली तो सामने आई जमीनें, नौकर कर रहे देखभालपश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख कार्तिक गंगा मेला शुरू हो गया है। इस बार गंगा की धारा मुड़ने से गंगा मेला हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर से चार किलोमीटर दूर होकर तिगरी (अमरोहा) जिले की तरफ पहुंच गया है। करीब 40 साल बाद ऐसा हुआ हैUttar Pradesh (UP) Kartik Ganga Mela 2025 Ground Report Update; Follow Garhmukteshwar Tigri Mela Latest News, Current Route,...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:57:40