रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अरब में 37 लाख नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. मिलिट्री बेस और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने के साथ ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनीज भी टारगेट पर आ चुकी हैं.
"अमेरिका और इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग अरब देशों पर भारी पड़ रही है. एक महीने से पूरा पश्चिम एशिया सुलग रहा है. इससे हालात बिगड़ रहे हैं. अब खाड़ी के देशों की इकॉनमी भी संकट में आ गई है. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अरब में 37 लाख नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है.
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग अब अगले चरण में दस्तक दे चुकी है. मिलिट्री बेस और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने के साथ ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनीज भी टारगेट पर आ चुकी हैं.Advertisment अमेरिका का कोई भी ठिकाना महफूज नहीं अरब देशों में बारूदी बवंडर के बीच अर्थव्यवस्था की कमर टूटने का खतरा बढ़ गया है. तेल कारोबार पर पड़ी मार, लाखों नौकरियों पर संकट बरकरार है. जंग इतनी विस्फोटक हो चुकी है कि पूरे अरब वर्ल्ड में अमेरिका का कोई भी ठिकाना महफूज नहीं है. ईरान के निशाने पर अब अमेरिका की टेक कंपनीज़ आ गई हैं. आईआरजीसी ने बहरीन में क्लाउड सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी Amazon के डाटा सेंटर पर अटैक किया. धमाके की वजह से कंपनी के ऑपरेशंस में दिक्कत आई. ड्रोन हमले से स्ट्रक्चरल डैमेज, पावर सप्लाई पर असर पड़ा. साथ ही बैंकिंग, पेमेंट, डिलीवरी एप्स और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रभावित हुई. 300 से ज्यादा डाटा सेंटर्स मौजूद हैं ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वो अमेरिकी टेक कंपनीज़ को निशाना बनाए. ईरानी मीडिया के मुताबिक बहरीन का यह डाटा सेंटर अमेरिकी सैन्य और खुफिया गतिविधियों को सपोर्ट करने की वजह से टारगेट किया गया. वेस्ट एशिया को डाटा के लिहाज से ग्लोबल हब बनाया जा रहा है. फिलहाल इस रीजन में 300 से ज्यादा डाटा सेंटर्स मौजूद हैं. जिनमें सबसे ज्यादा 76 सेंटर्स तुर्की में हैं. इसके बाद इजराइल में 66 डाटा सेंटर बनाए जा चुके हैं. सऊदी अरब में 61 और यूएई में 57 सेंटर हैं. इसी तरह ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत और मिस्र में भी डाटा सेंटर की तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है. लेकिन ताजा हमलों के बाद अब खतरा बढ़ने लगा है. इस युद्ध का अरब देशों पर बहुत बुरा असर पड़ा है मिडिल ईस्ट में जिस तरह से जंग के हालात हैं, इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि अगर ईरान ने अमेरिका की दूसरी टेक कंपनीज पर भी हमला किया तो पूरी दुनिया की इंटरनेट सर्विस प्रभावित हो सकती है. अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. इसका बदला लेने के लिए ईरान ने खाड़ी के देशों में मौजूद तमाम अमेरिकी बेस को निशाना बनाया. तभी से यह सिलसिला जारी है और अब हालात बेहद विस्फोटक हो चुके हैं. जंग से हर तरफ तबाही हो रही है. इसका ब्यूरा यूएनडीपी यानी यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम रिपोर्ट में दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्ध का अरब देशों पर बहुत बुरा असर पड़ा है और लाखों लोगों की गरीबी की चपेट में आने की आशंका है. यूएनडीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध के एक महीने बाद अरब की जीडीपी में लगभग 3.7 से 6% तक की गिरावट का अनुमान है. आशंका जताई जा रही है कि युद्ध की वजह अरब देशों की जीडीपी में 120 से लेकर 194 अरब डॉलर तक की कमी आ सकती है. भारतीय करेंसी के लिहाज से यह रकम 1800 करोड़ होती है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा: हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लोUS Israel vs Iran War Live Updates Trump Netanyahu Hormuz Strait
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में क्रैश, 29 की मौत; चट्टान से टकरायाInternational Breaking News Headlines (1 April 2026): Iran War Latest Updates, Trump Statements, Russia An-26 Plane Crash in Crimea (29 Dead), Global News, Videos & Analysis – Dainik Bhaskar
Read more »
US Iran War: ईरान के खिलाफ UAE की खतरनाक तैयारी! US संग मिलकर कैसे खुलवाने जा रहा होर्मुज स्ट्रेट ?Iran America War: संयुक्त अरब अमीरात (UAE Warn Iran) ने धमकी दी है कि वो ईरान के साथ जंग में कूद सकता है। यूएई (UAE Threatens Iran) की ओर ये धमकी तब आई है जब ईरान (Iran US Israel War) के साथ अमेरिका और इजरायल (Israel Iran War) के भीषण युद्ध ने मिडिल ईस्ट (Middle East War Tension) में हाहाकार मचा रखा है। लेकिन ये जंग इन्हीं के बीच सीमित हो ऐसा भी...
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ईरान का अमेजन ऑफिस पर हमला; पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट; UP में प्रोफेसर ने...Punjab BJP HQ Blast; Trump says Iran appealed ceasefire; Tech company fires 30,000 employees. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
ट्रम्प आज अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे: ईरान जंग में जीत की घोषणा कर सकते हैं, NATO छोड़ने का भी ऐलान मुम...US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu
Read more »
ईरान जंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता दलाली या मास्टरस्ट्रोक, क्या पीछे छूट रहा है भारत? एक्सपर्ट से समझेंIran War Diplomacy: पिछले हफ्ते हुई एक सर्वदलीय बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस.
Read more »
