Ground Report : बलिया में किन्नर समाज का छठ पर्व से अटूट नाता, जाने ये लोग क्यों करते हैं छठ पूजा...

UP News News

Ground Report : बलिया में किन्नर समाज का छठ पर्व से अटूट नाता, जाने ये लोग क्यों करते हैं छठ पूजा...
UP KhabarBallia NewsBallia Khabar
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

Chhath festival : छठ महापर्व की रौनक से इस समय बलिया जिला पूरी तरह सराबोर है. बाजारों में श्रद्धा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जहां भीड़ के बीच किन्नर समाज का उत्साह सभी का ध्यान खींच रहा है.

बलिया. छठ पूजा से पहले बलिया का मुख्य बाजार रोशनी और श्रद्धा से जगमगा उठा है. सड़कों पर पूजा सामग्री की दुकानों में भारी भीड़ है. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सब मिलकर खरीदारी में व्यस्त हैं. इसी भीड़ के बीच जब किन्नर समुदाय के सदस्य छठ पूजा की सामग्री खरीदते नजर आए, तो लोगों की नजरें वहीं ठहर गईं.

यह दृश्य समाज के उस पहलू को दर्शाता है, जो भेदभाव से ऊपर उठकर आस्था की एक अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है. 23 वर्षों से निभा रहे हैं परंपरा बलिया जिले के वैना क्षेत्र में रहने वाला किन्नर समाज पिछले 23 वर्षों से लगातार छठ पूजा करता आ रहा है. इस परंपरा की शुरुआत उनके गुरुजी ने की थी, जिन्होंने समाज के हित और जनकल्याण के उद्देश्य से इस व्रत को अपनाया. अब यह परंपरा गुरुजी की प्रेरणा से उनके शिष्यों के माध्यम से आगे बढ़ रही है. इस समुदाय के सदस्य हर साल बेदुआ मोहल्ले के घाट पर छठ का व्रत रखते हैं. पूजा की तैयारी से लेकर अर्घ्य देने तक, सभी पारंपरिक विधियां पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ निभाई जाती हैं. ‘सारे बच्चे मेरे हैं’: अनुष्का चौबे की प्रेरक कहानी ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान किन्नर समाज की प्रमुख सदस्य और उत्तर प्रदेश स्वीप आइकन अनुष्का चौबे से बातचीत हुई, जो पिछले आठ सालों से छठ का व्रत रख रही हैं. अनुष्का ने कहा, कि “जब समाज के लोग अपने परिवार और बच्चों के सुख-समृद्धि के लिए छठ करते हैं, तो हम क्यों नहीं करें? हम भी इस समाज का हिस्सा हैं. हम बलिया के लोगों से ही आशीर्वाद और रोजी-रोटी पाते हैं, इसलिए हमारा व्रत पूरे समाज के कल्याण के लिए होता है.” अनुष्का का कहना है कि उनके लिए समाज के सभी बच्चे अपने हैं. खासकर वे बच्चे जिनके पास कोई नहीं, उनके सुख और भविष्य के लिए यह व्रत समर्पित है. उन्होंने कहा कि उनका व्रत निर्धनों की समृद्धि, संतानहीनों को संतान प्राप्ति और समाज में सुख-शांति के लिए होता है. भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम किन्नर समाज का छठ उत्सव केवल व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संगीत और भक्ति का भी विशेष स्थान है. अनुष्का चौबे और उनकी साथिनें पारंपरिक छठ गीतों को पूरे उत्साह और लय के साथ गाती हैं. उनके सुरों में भक्ति की वह मिठास होती है जो हर श्रोता को भाव-विभोर कर देती है. उन्होंने छठ गीत की एक पंक्ति सुनाई … “कांचे हो बास के बहंगिया, बहंगिया लचकत जाए…” यह गीत छठ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा को जीवंत बना देता है. शिक्षा, समाजसेवा और जागरूकता का संगम अनुष्का चौबे सिर्फ़ भक्ति में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा में भी सक्रिय हैं. उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और समाज में मतदाता जागरूकता अभियान की प्रमुख चेहरों में से एक हैं. स्वीप आइकन के रूप में वह लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए. उन्होंने अपील की, कि “सही और ईमानदार सरकार वही है जो जनता की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करे. इसलिए मतदाता अपने विवेक से मतदान करें.” अमन-चैन और समृद्धि की मन्नत अनुष्का और उनका किन्नर समाज हर साल एक ही मन्नत मांगता है कि शहर में अमन, शांति और समृद्धि बनी रहे. वे चाहती हैं कि कोई भी परिवार दुखी न हो, हर घर में सुख-शांति का वास हो और जिनके पास धन या संतान नहीं है, उन्हें ईश्वर अपनी कृपा से सम्पन्न बनाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

UP Khabar Ballia News Ballia Khabar Local18 Ground Report Chhath Festival Crowded Market Amazing Faith Of The Transgender Community यूपी न्‍यूज यूपी खबर बलिया न्‍यूज बलिया खबर लोकल18 छठ पर्व भरा बाजार किन्नर समुदाय की अद्भुत आस्था

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

GROUND REPORT : छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए अलर्ट मोड में भारतीय रेलवे, डीडीयू जंक्शन बना मॉनिटर...GROUND REPORT : छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए अलर्ट मोड में भारतीय रेलवे, डीडीयू जंक्शन बना मॉनिटर...Railways on alert mode : छठ महापर्व के मौके पर भारतीय रेलवे पूरी तरह अलर्ट मोड में है. देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं.
Read more »

Ground Report: छठ पर घर जाने वालों का रेला, ट्रेनों में खचाखच भीड़, डीडीयू स्टेशन पर बिहार पुलिस की लगी ड्यू...Ground Report: छठ पर घर जाने वालों का रेला, ट्रेनों में खचाखच भीड़, डीडीयू स्टेशन पर बिहार पुलिस की लगी ड्यू...Ground Report: छठ पूजा पर डीडीयू जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है. आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन लोगों को बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं. भारी भीड़ को देखते हुए बिहार पुलिस की भी ड्यूटी लगा दी गई है.
Read more »

Kurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामनेKurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामनेKurnool Bus Accident: कुरनूल में बस में आग भड़कने की वजह मोबाइल, शुरुआती जांच में आया सामने Kurnool Bus Accident Investigation Report देश
Read more »

Ground Report: सीवान में सेंध लगा पाएंगे मंगल पांडे? लोकसभा चुनाव में JDU के साथ हुआ था 'धोखा'Ground Report: सीवान में सेंध लगा पाएंगे मंगल पांडे? लोकसभा चुनाव में JDU के साथ हुआ था 'धोखा'सीवान से भाजपा के उम्मीदवार मंगल पांडे.
Read more »

Bahraich Ground Report : पहले जमा करो टैक्स, फिर बनेगा रोड़! 22 साल से हमजापूरा में न सड़क... न नालीBahraich Ground Report : पहले जमा करो टैक्स, फिर बनेगा रोड़! 22 साल से हमजापूरा में न सड़क... न नालीBahraich News : हमजापूरा मोहल्ले में 22 सालों से सड़क और नाली नहीं बनी. लोगों का आरोप है कि नगर पालिका का कहना है कि पहले टैक्स जमा करो, फिर रोड बनेगा. हालांकि कई लोगों ने टैक्स जमा भी कर दिया है लेकिन इसके बावजूद गंदे पानी और कीचड़ में लोग दिन-रात गुजर-बसर कर रहे हैं, और खासकर महिलाएं व बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं.
Read more »

सीएम बने नीतीश कुमार, बिहार के सिंहेश्वर विधानसभा में JDU बनाम RJD में महामुकाबला, देखें Ground Reportसीएम बने नीतीश कुमार, बिहार के सिंहेश्वर विधानसभा में JDU बनाम RJD में महामुकाबला, देखें Ground ReportSingheshwar (SC) Assembly Constituency: सिंहेश्वर विधानसभा सीट पर 2025 में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, आरजेडी, कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा. 2020 में चंद्रहास चौपाल ने जीत दर्ज की थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:49