कानपुर के ग्वालटोली में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस की लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
जागरण संवाददाता, कानपुर । ग्वालटोली में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना बुजुर्ग पिता के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपित ने रविवार दोपहर बहन और परिवार वालों के संग घर में घुसकर मारपीट की। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ प्रहार करके मरणासन्न कर दिया और भाग निकले। पीड़ित स्वजन ने पुलिस को सूचना देकर बुजुर्ग को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़ और मारपीट में आरोपित के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही से ही उनके पिता की जान चली गई। मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी सेंट्रल ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी ने बताया कि वर्ष-2015 में पिता काे पैरालिसिस का अटैक पड़ गया था, जिस कारण वह ज्यादा चल-फिर नहीं पाते थे। उनकी मां घरों में काम करके किसी तरह परिवार चलाती हैं। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला साहिल अक्सर उसका मोबाइल नंबर मांगकर छेड़छाड़ करता था। पिता ने कई बार मना किया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। इसी खुन्नस में शनिवार शाम बेखौफ साहिल घर आ धमका और पिता से मारपीट करते हुए भाग निकला। इस पर उसने थाने शिकायत करते हुए उसके खिलाफ तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से शिकायत करने की जानकारी पर रविवार दोपहर दबंग साहिल अपनी बहन कोमल,भाई करन और मां राधा के साथ कमरे में आ धमका और पिता से गालीगलौज करते पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान करन ने घर में रखी लोहे की कढ़ाई से पिता के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। बीच बचाव करने पर आरोपितों ने उसे भी पीटा। शोर सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। इस पर वह थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी तब जाकर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पिता को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दो घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कानपुर में ग्राम प्रधान के चाचा का शव पनकी नहर में औधे मुंह पड़ा मिला, जेब में मिली नशे की दो पत्ते गोलियां पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। बुजुर्ग की मौत के बाद जागी पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। गालीगलौज को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध के सिर पर कढ़ाई मारने की बात सामने आईं है, जिसमें हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एलएलआर अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में खलासी लाइन चौकी प्रभारी शुभम की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते उसे निलंबित कर मामले की जांच कराई जा रही है। अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल.
जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्वालटोली में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना बुजुर्ग पिता के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपित ने रविवार दोपहर बहन और परिवार वालों के संग घर में घुसकर मारपीट की। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ प्रहार करके मरणासन्न कर दिया और भाग निकले। पीड़ित स्वजन ने पुलिस को सूचना देकर बुजुर्ग को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़ और मारपीट में आरोपित के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही से ही उनके पिता की जान चली गई। मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी सेंट्रल ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी ने बताया कि वर्ष-2015 में पिता काे पैरालिसिस का अटैक पड़ गया था, जिस कारण वह ज्यादा चल-फिर नहीं पाते थे। उनकी मां घरों में काम करके किसी तरह परिवार चलाती हैं। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला साहिल अक्सर उसका मोबाइल नंबर मांगकर छेड़छाड़ करता था। पिता ने कई बार मना किया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। इसी खुन्नस में शनिवार शाम बेखौफ साहिल घर आ धमका और पिता से मारपीट करते हुए भाग निकला। इस पर उसने थाने शिकायत करते हुए उसके खिलाफ तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से शिकायत करने की जानकारी पर रविवार दोपहर दबंग साहिल अपनी बहन कोमल,भाई करन और मां राधा के साथ कमरे में आ धमका और पिता से गालीगलौज करते पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान करन ने घर में रखी लोहे की कढ़ाई से पिता के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। बीच बचाव करने पर आरोपितों ने उसे भी पीटा। शोर सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। इस पर वह थाने पहुंची और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी तब जाकर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पिता को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दो घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कानपुर में ग्राम प्रधान के चाचा का शव पनकी नहर में औधे मुंह पड़ा मिला, जेब में मिली नशे की दो पत्ते गोलियां पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। बुजुर्ग की मौत के बाद जागी पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। गालीगलौज को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध के सिर पर कढ़ाई मारने की बात सामने आईं है, जिसमें हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एलएलआर अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में खलासी लाइन चौकी प्रभारी शुभम की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते उसे निलंबित कर मामले की जांच कराई जा रही है। अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल
कानपुर हत्या छेड़छाड़ पुलिस लापरवाही निलंबन
