राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

United States News News

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 18 अगस्त । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को गति देने के लिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी। Advertismentजेलेंस्की ने अपने अमेरिका पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा, “मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा। साथ ही, हम यूरोपीय नेताओं से भी बात करेंगे। मैं राष्ट्रपति का इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद करता हूं। हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो जाए और हमारी कोशिश है कि शांति हमेशा के लिए बनी रहे।” उन्होंने आगे कहा, “यह अब वैसा नहीं है जैसा कई साल पहले हुआ था, जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से डोनबास के एक हिस्से को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पुतिन ने इसे फिर से हमला करने के लिए आधार बनाया था, या जब 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी। लेकिन, वह गारंटी प्रभावी साबित नहीं हुई। जेलेंस्की ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि बेशक, क्रीमिया को उस समय नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, जैसे कि यूक्रेन ने 2022 के बाद कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में कामयाबी मिली है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे और उसे मजबूत सुरक्षा देंगे। हम हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के सभी लोगों और हर एक साथी और सहयोगी के समर्थन और मदद के लिए आभारी रहेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर आगे बढ़ाएगी। बता दें कि जेलेंस्की के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को शांति समझौते का सुझाव दिया था। यह सुझाव उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद दिया था। --आईएएनएस एसएचके/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »

ट्रंप की धमकी पर भारत के जवाब से हिला पूरा अमेरिका!ट्रंप की धमकी पर भारत के जवाब से हिला पूरा अमेरिका!ट्रंप की धमकी पर भारत के जवाब से हिला पूरा अमेरिका! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?DNA Analysis: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच कुछ घंटे बाद होने जा रही सबसे बड़ी मुलाकात का विश्लेषण करेंगे.
Read more »

Trump-Putin Meets: पुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, कड़ी से भी कड़ी है अलास्का की सुरक्षा व्यवस्थाTrump-Putin Meets: पुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, कड़ी से भी कड़ी है अलास्का की सुरक्षा व्यवस्थापुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, Trump-Putin Meets know the Security arrangement of both leaders विदेश
Read more »

Ukraine: सुरक्षा गारंटी मिलने की बात से जेलेंस्की खुश; मैक्रों बोले- यूक्रेन को छोड़ने होंगे हारे हुए इलाकेUkraine: सुरक्षा गारंटी मिलने की बात से जेलेंस्की खुश; मैक्रों बोले- यूक्रेन को छोड़ने होंगे हारे हुए इलाकेयूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों के नेताओं से बात की। इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने
Read more »

ट्रंप से मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने रखी शर्त, तो अमेरिकी राष्ट्रपति का मिला ये जवाबट्रंप से मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने रखी शर्त, तो अमेरिकी राष्ट्रपति का मिला ये जवाबVolodymyr Zelenskyy to meet President Trump today in White House for Ukraine Russia Ceasefire पुतिन के बाद अब जेलेंस्की करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक, रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर होगी चर्चा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:30:00