यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों के नेताओं से बात की। इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने
यूक्रेन ी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों के नेताओं से बात की। इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा सुरक्षा गारंटी दिए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर की। साथ ही जेलेंस्की ने शांति समझौते के लिए अमेरिका, रूस और यूक्रेन का एक त्रि-स्तरीय ढांचा बनाने की अपील की, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सहमति बन सके। सुरक्षा गारंटी देने के अमेरिकी फैसले से जेलेंस्की खुश जेलेंस्की ने कहा कि 'सभी ने इस बात का समर्थन किया है कि अहम मुद्दों को सुलझाने के लिए यूक्रेन को सीधे तौर पर बातचीत में शामिल करना चाहिए।' सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि 'अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का फैसला ऐतिहासिक है। हालांकि यह व्यवहारिक होना चाहिए और इससे यूक्रेन को जमीन के साथ ही वायु और समुद्र में भी सुरक्षा मिलनी चाहिए। साथ ही इसमें यूरोप को भी शामिल किया जाना चाहिए।' जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से ये भी अपील की कि वे 2022 की तरह ही एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि असल शांति के लिए यूरोप का एकजुट रहना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार स्टीव विटकॉफ ने दावा किया है कि अलास्का में हुई बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दिए जाने की बात पर सहमत दिखे। रूस ने भी मांगी सुरक्षा गारंटी वहीं रूस ने कहा है कि जिस तरह से यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दी जा रही है, उसी तरह से पश्चिमी देश रूस को भी सुरक्षा गारंटी दें। रूस के यूएन में स्थायी प्रतिनिधि विएना मिखाइल उलेनोव ने कहा कि कई यूरोपीय नेता शांति समझौते के तहत यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दिए जाने के पक्ष में हैं। रूस इससे सहमत है, लेकिन रूस का भी ये अधिकार है कि उसे भी सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। उलेनोव ने चेताया कि पश्चिमी देश सुरक्षा गारंटी को लेकर रूस के साथ बातचीत शुरू न करके गलती कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- यूक्रेन -रूस युद्ध पर बड़ा मोड़: पुतिन ने दी सुरक्षा गारंटी पर सहमति, अमेरिका कर सकता है नाटो जैसा समझौता मैक्रों बोले- यूक्रेन को छोड़ने होंगे हारे हुए इलाके फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूक्रेन को अगर रूस के साथ शांति समझौता करना है तो उसे आखिरकार हारे हुए इलाके छोड़ने के लिए राजी होना ही पड़ेगा। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मैक्रों ने ये बात कही। मैक्रों ने ये भी कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्होंने यूक्रेन को मिलने जा रही संभावित सुरक्षा गारंटी का भी समर्थन किया और इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की बात कही।.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों के नेताओं से बात की। इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा सुरक्षा गारंटी दिए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर की। साथ ही जेलेंस्की ने शांति समझौते के लिए अमेरिका, रूस और यूक्रेन का एक त्रि-स्तरीय ढांचा बनाने की अपील की, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सहमति बन सके। सुरक्षा गारंटी देने के अमेरिकी फैसले से जेलेंस्की खुश जेलेंस्की ने कहा कि 'सभी ने इस बात का समर्थन किया है कि अहम मुद्दों को सुलझाने के लिए यूक्रेन को सीधे तौर पर बातचीत में शामिल करना चाहिए।' सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि 'अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का फैसला ऐतिहासिक है। हालांकि यह व्यवहारिक होना चाहिए और इससे यूक्रेन को जमीन के साथ ही वायु और समुद्र में भी सुरक्षा मिलनी चाहिए। साथ ही इसमें यूरोप को भी शामिल किया जाना चाहिए।' जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से ये भी अपील की कि वे 2022 की तरह ही एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि असल शांति के लिए यूरोप का एकजुट रहना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार स्टीव विटकॉफ ने दावा किया है कि अलास्का में हुई बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दिए जाने की बात पर सहमत दिखे। रूस ने भी मांगी सुरक्षा गारंटी वहीं रूस ने कहा है कि जिस तरह से यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दी जा रही है, उसी तरह से पश्चिमी देश रूस को भी सुरक्षा गारंटी दें। रूस के यूएन में स्थायी प्रतिनिधि विएना मिखाइल उलेनोव ने कहा कि कई यूरोपीय नेता शांति समझौते के तहत यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दिए जाने के पक्ष में हैं। रूस इससे सहमत है, लेकिन रूस का भी ये अधिकार है कि उसे भी सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। उलेनोव ने चेताया कि पश्चिमी देश सुरक्षा गारंटी को लेकर रूस के साथ बातचीत शुरू न करके गलती कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- यूक्रेन-रूस युद्ध पर बड़ा मोड़: पुतिन ने दी सुरक्षा गारंटी पर सहमति, अमेरिका कर सकता है नाटो जैसा समझौता मैक्रों बोले- यूक्रेन को छोड़ने होंगे हारे हुए इलाके फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूक्रेन को अगर रूस के साथ शांति समझौता करना है तो उसे आखिरकार हारे हुए इलाके छोड़ने के लिए राजी होना ही पड़ेगा। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मैक्रों ने ये बात कही। मैक्रों ने ये भी कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्होंने यूक्रेन को मिलने जा रही संभावित सुरक्षा गारंटी का भी समर्थन किया और इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की बात कही।
Russia Russia Ukraine War Emmanuel Macron Us Donald Trump Vladimir Putin World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News यूक्रेन रूस यूक्रेन जंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, बड़े पैमाने पर दागे गए ड्रोन और मिसाइलें, एक की मौतयूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर हमले की पुष्टि की और बताया कि काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक है.
Read more »
पीएम मोदी के मालदीव दौरे को लेकर प्रवासी भारतीय उत्साहित, बोले- मिलने की हार्दिक इच्छापीएम मोदी के मालदीव दौरे को लेकर प्रवासी भारतीय उत्साहित, बोले- मिलने की हार्दिक इच्छा
Read more »
'सम्मान निधि' मिलने से गदगद किसान, बोले- ये अच्छी योजना, मिलती है बहुत मदद'सम्मान निधि' मिलने से गदगद किसान, बोले- ये अच्छी योजना, मिलती है बहुत मदद
Read more »
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, जल्द भारत आ सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपतिवलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने रूस के हाल के हमलों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी, विशेष रूप से जापोरिजिया में एक बस स्टेशन पर हुए हमले की, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे.
Read more »
अब जेलेंस्की के अमेरिका जाने की डेट फाइनल, अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका जाने वाले हैं। ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के बाद जेलेंस्की और नाटो लीडर्स से फोन पर बात की। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार है और शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने रूस यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय...
Read more »
ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया पुतिन का खास मैसेज, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक झटके में किया इनकार; जानें अंदर की बातडोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर जेलेंस्की की अलास्का में हुई बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिश पर चर्चा हो रही है। ट्रंप ने यूक्रेन को रूस से समझौता करने को कहा जबकि पुतिन ने यूक्रेन से डोनेट्स्क का इलाका मांगा जिसे जेलेंस्की ने ठुकरा दिया। जेलेंस्की अमेरिका में ट्रंप से...
Read more »
