अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका जाने वाले हैं। ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के बाद जेलेंस्की और नाटो लीडर्स से फोन पर बात की। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार है और शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने रूस यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय...
डिजिटल डेस्क, कीव। अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद वैश्विक राजनीति में एक बार फिर भूचाल मच गया है। 3 घंटे की इस बैठक पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, बैठक के बाद ट्रंप ने साफ कर दिया कि पुतिन सीजफायर के लिए नहीं माने हैं। वहीं, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिका का रुख करने वाले हैं। पुतिन से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की समेत सभी नाटो लीडर्स से फोन पर लंबी बातचीत की, जिसके बाद अब जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका जाने का फैसला किया है। जेलेंस्की ने क्या कहा? ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की जानकारी देते हुए जेलेंस्की ने कहा, शनिवार को हमारे बीच लंबी बात हुई। यूक्रेन त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यूक्रेन ने शांति स्थापित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने को पूरी तरह से तत्पर है। हम राष्ट्रपति ट्रंप के रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का समर्थन करते हैं। हमारे बीच मुख्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। We had a long and substantive conversation with @POTUS.
We started with one-on-one talks before inviting European leaders to join us. This call lasted for more than an hour and a half, including about an hour of our bilateral conversation with President Trump. Ukraine reaffirms… pic.twitter.com/64IPVhtFaB— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський August 16, 2025 बीती शाम अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बैठक देखने को मिली। ट्रंप ने इस बैठक को सकारात्मक बताया, लेकिन वो सीजफायर नहीं करवा सके। यह भी पढ़ें-पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया फोन, NATO लीडर्स से भी की बात; क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन वार? यह भी पढ़ें- अलास्का में पुतिन की एंट्री और घुटनों पर बैठे अमेरिकी सैनिक? यूक्रेन से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
Ukraine President US Visit Zelensky US Talks Russia Ukraine US Trilateral Meeting Ukraine Peace Efforts NATO Leaders Call Donald Trump Volodymyr Zelensky Putin Ceasefire Negotiations Alaska Summit Global Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक
Read more »
ट्रंप ने मानी पुतिन की बात, जेलेंस्की के साथ बैठक करने को हुए तैयार; जानिए कहां हो सकती है तीनों की मुलाकातव्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने के लिए उत्सुक हैं। वर्तमान में व्हाइट हाउस पुतिन के अनुरोध पर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक की योजना बना रहा है। जेलेंस्की ने पुतिन पर क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया और...
Read more »
ट्रंप के लिए अलास्का में पुतिन से मुलाकात 'शतरंज का खेल,' बोले- 25 फीसदी सफलता की उम्मीदट्रंप के लिए अलास्का में पुतिन से मुलाकात 'शतरंज का खेल,' बोले- 25 फीसदी सफलता की उम्मीद
Read more »
तस्वीरें: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थकों का प्रदर्शनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता से पहले अलास्का के एंकोरेज में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है.
Read more »
ना ट्रंप, ना पुतिन पर भरोसा...जेलेंस्की को सिर्फ PM मोदी पर भरोसा, बोले- जंग रुकवाएगा भारतTrump Putin Alaska Meet: ट्रंप और पुतिन दोनों अलास्का में मुलाकात कर रहे हैं लेकिन उससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत भरोसा जताते हुए कहा कि भारत जंग रुकवाएगा.
Read more »
पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया फोन, NATO लीडर्स से भी की बात; क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन वार?अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो देशों के प्रमुखों से फोन पर विस्तार से बात की। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को बैठक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी बात...
Read more »
