अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो देशों के प्रमुखों से फोन पर विस्तार से बात की। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को बैठक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी बात...
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की समेत नाटो देशों से फोन पर लंबी बातचीत की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ-साथ यूरोपीय देशों को भी बैठक से जुड़ी सारी जानकारी दी है। ट्रंप ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी फोन पर बात की। वॉन डेर लेयेन की प्रवक्ता ने भी ट्रंप के फोन कॉल की पुष्टि की है। फोन पर कौन-कौन शामिल? ट्रंप की इस फोन कॉल में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल थे। इस लिस्ट में नाटो के सचिव मार्क रूटे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत जर्मनी, फिनलैंड, पोलैंड, इटली और ब्रिटेन के दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। हालांकि, इस दौरान ट्रंप ने सभी नेताओं से क्या बात की? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करने से साफ इनकार कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने जेलेंस्की और नाटो लीडर्स के बीच बातचीत की पुष्टि की है, लेकिन किसी ने भी इसपर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार दिया है। अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की जानकारी के अनुसार, ट्रंप से बात करने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को वाशिंगटन जाने का फैसला किया है। अलास्का में पुतिन और ट्रंप की बैठक बेशक बेनतीजा रही, लेकिन ट्रंप ने इस मुलाकात सकारात्मक करार दिया है। अलास्का के एंकरेज शहर में स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे बहुप्रतीक्षित वार्ता शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर करवाने में नाकामयाब रहे। यह भी पढ़ें- 'भारत पर टैरिफ लगाने से पुतिन झुक नहीं जाएंगे.
..', अलास्का में मुलाकात के बाद अपने ही देश में घिरे ट्रंप यह भी पढ़ें- अलास्का में पुतिन की एंट्री और घुटनों पर बैठे अमेरिकी सैनिक? यूक्रेन से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
Vladimir Putin Meeting Volodymyr Zelensky Phone Call NATO Leaders Briefing Alaska Meeting Details Ursula Von Der Leyen Emmanuel Macron US Foreign Policy European Union White House
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूक्रेन में बड़ा सियासी फेरबदल, जेलेंस्की ने ट्रंप से मिनरल डील करने वाली यूलिया को बनाया पीएम, जानें कौन हैंस्विरीडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएं संभालने वाले ग्रुप से हैं। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध में घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
Read more »
ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »
ट्रंप और पुतिन की अगले सप्ताह मुलाक़ात, रूस-यूक्रेन जंग रोकने पर क्या बनेगी बात?ट्रंप और पुतिन की मुलाक़ात की घोषणा ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि जंग ख़त्म करने के लिए यूक्रेन कुछ इलाक़ों पर अपना दावा छोड़ सकता है.
Read more »
जेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज कियाजेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया
Read more »
तस्वीरें: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थकों का प्रदर्शनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता से पहले अलास्का के एंकोरेज में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है.
Read more »
ना ट्रंप, ना पुतिन पर भरोसा...जेलेंस्की को सिर्फ PM मोदी पर भरोसा, बोले- जंग रुकवाएगा भारतTrump Putin Alaska Meet: ट्रंप और पुतिन दोनों अलास्का में मुलाकात कर रहे हैं लेकिन उससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत भरोसा जताते हुए कहा कि भारत जंग रुकवाएगा.
Read more »
