ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना

पॉलिटिक्स News

ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना
डोनाल्ड ट्रंपरूसभारत
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।

नई दिल्ली. जिस व्यक्ति के लिए भारत में यज्ञ और हवन किए जा रहे थे और लोग व्रत और पूजन कर रहे थे, उसने कुर्सी मिलते ही पीठ में छुरा घोंप दिया. भारत और भारत ीय प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार यह बता दिया कि अमेरिका किसी का सगा नहीं है. उन्होंने भारत से ट्रेड डील भी पूरी नहीं की और अब 1 अगस्त से टैरिफ भी लगा दिया. यहां तक तो गनीमत थी, लेकिन सबसे खराब बात तो यह है कि भारत और रूस की दशकों पुरानी दोस्ती पर भी ट्रंप ने सीधा हमला बोल दिया है.

उन्‍होंने दो टूक कहा है कि रूस का साथ देने वाले भारत पर 1 अगस्त से जुर्माना लगाया जाएगा. वैसे तो ट्रंप ने यह नहीं बताया है कि जुर्माना कितना होगा, लेकिन उनकी बातों का मतलब निकालें तो यह तय है कि ट्रंप के नए फैसले से भारतीय तेल कंपनियों को बड़ा नुकसान होने जा रहा है. डोनाल्‍ड ने पिछले दिनों कहा था कि रूस ने अगर यूक्रेन के साथ युद्ध बंद नहीं किया तो उस पर प्रतिबंधों का दूसरा दौर शुरू किया जाएगा. यूरोपीय यूनियन ने तो रूस पर दूसरे स्तर का प्रतिबंध लगा भी दिया है, जिसका असर भारत पर भी दिख रहा है. अब अमेरिका के इस कदम का कितना असर होगा, ये समय ही बताएगा. क्या है ट्रंप की मंशा अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले दिनों यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को 50 दिन की डेडलाइन दी थी, लेकिन अब इस समय सीमा को घटाकर 15 से 20 दिन कर दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि रूस से निर्यात होने वाले सामानों पर 100 फीसदी का टैरिफ लगाया जाएगा. इसके अलावा भारत सहित जो भी देश रूस से तेल अथवा रक्षा उपकरण खरीदते हैं, उन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा. ट्रंप के दूसरे सैंक्शन का भारत पर बड़ा असर दिख सकता है, क्योंकि अभी भारतीय कंपनियां अपना ज्यादा तेल रूस से ही मंगाती हैं. भारत पर कितना असर होगा एक्‍सपर्ट की मानें तो भारतीय रिफाइनरियां जिनमें सरकारी और निजी दोनों शामिल हैं, अभी लगभग 40 फीसदी तेल रूस से खरीद रही हैं. इसकी वजह है कि यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद रूस डिस्‍काउंट पर तेल भारत को भेजता रहा है. मिडिल ईस्‍ट और अमेरिका से आने वाले क्रूड के मुकाबले रूस का क्रूड लगभग 8 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता होता है. साथ ही रूस से तेल मंगाना आसान भी है और लागत भी कम आती है. अगर इस पर प्रतिबंध लगता है तो निश्चित रूप से भारतीय रिफाइनरियों का मुनाफा घटेगा और इसका घरेलू बाजार पर भी बखूबी दिखाई देगा.रूस से कितना तेल खरीदता है भारत साल 2022 से पहले जहां भारत का रूस से क्रूड खरीदारी महज 0.2 फीसदी था, वहीं अब यह 40 फीसदी के आसपास पहुंच गया है. इसकी प्रमुख वजह सस्ते और आसान ढुलाई है. केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कहा था कि भारत अपने तेल आयात को डाईवर्सिफाई कर रहा है और रूस से खरीदारी को यूक्रेन युद्ध की पूर्व स्थिति में ले जाने की तैयारी में है, लेकिन अभी इसमें समय लगेगा. उन्‍होंने कहा था कि भारत अभी 40 देशों से तेल खरीदता है, जो साल 2007 में महज 27 देशों से खरीदता था. क्‍योंकि भारत अपनी कुल जरूरत का 90 फीसदी तेल आयात करता है और इसका 40 फीसदी रूस से ही आ रहा है तो अमेरिका के प्रतिबंधों से निश्चित रूप से नुकसान होगा. कितना घातक है ट्रंप का नया आदेश अगर यह मान भी लें कि भारत 3 साल पहले रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदता था और सिर्फ़ सस्ते मिलने की वजह से ही तेल खरीद रहा है. उसके पास रूस से हटकर भी विकल्प हैं, जिन्हें अपनाकर अमेरिका की पेनाल्‍टी से बचा जा सकता तो भी भारत के लिए ट्रंप का नया आदेश पूरी तरह बेवजह और बेबुनियाद है. भारत और रूस लंबे समय से सामरिक साझेदार रहे हैं. रूस हमेशा से ही अपनी सैन्‍य तकनीक और उपकरण भारत को देता रहा है, जबकि यह पूरी तरह देश की सुरक्षा का मामला होता है. ऐसे में भारत को तेल का विकल्प मिल भी जाए तो रक्षा मामले में रूस जैसा भरोसेमंद साझेदार मिलना फिलहाल संभव नहीं लग रहा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

डोनाल्ड ट्रंप रूस भारत तेल युद्ध अमेरिका संयुक्त राज्य जुर्माना आर्थिक प्रभाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस से तेल ख़रीदने पर भारत के ख़िलाफ़ यूएस के 500 फ़ीसदी टैरिफ़ की चर्चारूस से तेल ख़रीदने पर भारत के ख़िलाफ़ यूएस के 500 फ़ीसदी टैरिफ़ की चर्चाफ़रवरी 2022 में रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो भारत अपने कुल तेल आयात का महज दो फ़ीसदी से भी कम तेल रूस के ख़रीदता था लेकिन अब यह 40 फ़ीसदी तक पहुँच गया है.
Read more »

यूक्रेन ने फिर किया रूस के एयरबेस पर हमला, Su-34 और Su-35S लड़ाकू विमानों वाले सैन्य अड्डे को बनाया निशानायूक्रेन ने फिर किया रूस के एयरबेस पर हमला, Su-34 और Su-35S लड़ाकू विमानों वाले सैन्य अड्डे को बनाया निशानायूक्रेन ने रूस के एक प्रमुख एयरबेस पर हमला करने का दावा किया है। यूक्रेन ने बीते महीने भी रूस के एयरबेस पर हमला करते हुए भारी तबाही मचाई थी।
Read more »

रूस से क्रूड ऑयल का आयात रेकॉर्ड स्तर पर, पेट्रोलियम मिनिस्टर बोले- किसी दबाव में नहीं भारत की एनर्जी पॉलिसीरूस से क्रूड ऑयल का आयात रेकॉर्ड स्तर पर, पेट्रोलियम मिनिस्टर बोले- किसी दबाव में नहीं भारत की एनर्जी पॉलिसीCrude Oil Import from Russia: भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोलियम मिनिस्टर ने कहा कि भारत ने कोई कानून नहीं तोड़ा है।
Read more »

धमकी न दें ट्रंप....रूस से तेल खरीदने में अड़ंगा लगाया तो भी होगा इंतजाम...अमेरिकी धौंस के भरोसे नहीं भारत!धमकी न दें ट्रंप....रूस से तेल खरीदने में अड़ंगा लगाया तो भी होगा इंतजाम...अमेरिकी धौंस के भरोसे नहीं भारत!पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि रूस से तेल आपूर्ति में बाधा आने पर भारत के पास अन्य विकल्प मौजूद हैं।
Read more »

Russia Oil Price Cap: रूस पर यूरोप के इस 'हमले' से न चाहते हुए भी क्‍यों खुश होगा भारत? बंपर छूट का सामने आया मौकाRussia Oil Price Cap: रूस पर यूरोप के इस 'हमले' से न चाहते हुए भी क्‍यों खुश होगा भारत? बंपर छूट का सामने आया मौकायूक्रेन युद्ध के चलते यूरोपीय संघ ने रूस पर 18वां प्रतिबंध पैकेज लगाया है, जिसका असर भारत के लिए सस्‍ते तेल का रास्‍ता खोल सकता है। रूसी तेल पर मूल्य सीमा घटने से भारत को और भी कम कीमत पर तेल मिलने की संभावना है। कारण है क‍ि भारत रूस से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश...
Read more »

ट्रंप का बड़ा ऐलान- अमेरिका लगाएगा भारत पर 25% टैरिफ, 1 अगस्त से जुर्माना भीट्रंप का बड़ा ऐलान- अमेरिका लगाएगा भारत पर 25% टैरिफ, 1 अगस्त से जुर्माना भीअमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों में सब सही नहीं है. पहले यह माना जा रहा था कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर एक डील हो जाएगी, लेकिन अब अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि 1 अगस्त से भारत पर जुर्माना भी लागू होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:39:12