Trump-Putin Meeting Updates: अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के नेताओं से फोन पर बात की. यूक्रेन के राष्ट्रपति ट्रंप से कब करेंगे मुलाकात. आइए जानते हैं एक एक-एक डिटेल्स.
Trump putin meeting updates: पुतिन और ट्रंप की अलास्का में हुई मुलाकात के बाद अब पूरी दुनिया यूक्रेन और रूस जंग पर जमकर चर्चा कर रही है. इस मुलाकात में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नहीं बुलाया गया था.
ट्रंप पुतिन से मुलाकात करने के बाद अमेरिका जाकर कई देशों में फोन किया था. अब इस मामले में एक खबर सामने आई है कि ट्रंप से मुलाकात करने वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका जाएंगे. जानें पूरी बात. ट्रंप से कब जेलेंस्की करेंगे मुलाकात एसोसिएटेड प्रेस में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि वह सोमवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक के बाद हो रही है, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका. ज़ेलेंस्की ने बताया कि शनिवार को उनकी ट्रंप के साथ लंबी और सार्थक बातचीत हुई. यह भी पढ़ें:- पुतिन और ट्रंप की इस मुलाकात से सबसे अधिक भारत को फायदा? रूस ने निभाई ऐसी दोस्ती, पूरी दुनिया में हो जाएगी बल्ले-बल्ले ट्रंप-पुतिन मुलाकात बेनतीजा शुक्रवार को अलास्का में ट्रंप ने पुतिन के साथ मुलाकात में कोई भी ठोस नतीजा नहीं निकला. ट्रंप ने कहा, “जब तक कोई डील नहीं होती, तब तक कोई डील नहीं है.” पुतिन ने दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन पर कुछ समझ बनी है और उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वे इस शुरुआती प्रगति को “खराब” न करें. हालांकि, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब ज़ेलेंस्की पर जिम्मेदारी है कि वह इस मामले को आगे बढ़ाएं, और यूरोपीय देशों को भी इसमें शामिल होना होगा. पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप अमेरिका जाकर शनिवार सुबह कई नेताओं से फोन पर बात की है. जिसमें कुछ दिग्गज नेता शामिल हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नावरोकी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन नाटो महासचिव मार्क रट यह भी पढ़ें:- रूस ने एक बहुत बड़े तेल ग्राहक को खो दिया...पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप, भारत को लेकर क्या बोल गए? यानी ट्रंप पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिका जाकर आराम नहीं किए उन्होंने 8 देशों और नाटो के एक प्रतिनिधि से बात की. यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता एरियाना पोडेस्टा ने बताया कि यह बातचीत करीब एक घंटे तक चली, लेकिन इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है. ट्रंप की जेलेंस्की से हुई फोन पर बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह सोमवार को वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात पुतिन के साथ ट्रंप की बैठक और शनिवार को हुई उनकी फोन पर लंबी और सार्थक बातचीत के बाद होगी. ज़ेलेंस्की ने इस बातचीत को महत्वपूर्ण बताया और युद्ध को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने की उम्मीद जताई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूक्रेन में बड़ा सियासी फेरबदल, जेलेंस्की ने ट्रंप से मिनरल डील करने वाली यूलिया को बनाया पीएम, जानें कौन हैंस्विरीडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएं संभालने वाले ग्रुप से हैं। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध में घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
Read more »
खर्राटे मारकर सो रहे थे घरवाले, चुपके से आया बेटा और कर डाला खेल, अगले दिन फोन देखा तो उड़ गए मम्मी-पापा के होशअमेरिका में एक 5 साल के बच्चे ने चुपके से पेरेंट्स का फोन लेकर अमेजन से करीब 2.
Read more »
गाजीपुर के इस गांव में एक घर 10 कोबरा सांप निकले, रातभर घर के बाहर रहा पूरा परिवार, इलाके में दहशतगाजीपुर में राजेश पाण्डेय के घर से एक के बाद एक दस कोबरा सांप निकलने से दहशत फैल गई। परिवार पूरी रात घर के बाहर रहा और पड़ोसियों के यहां भोजन किया।
Read more »
ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »
30 दिन से लापता युवती का मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों ने...Rajasthan Crime: कोटा जिले में रामगंजमंडी क्षेत्र से एक महीने से लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.
Read more »
Trump-Putin Meets: पुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, कड़ी से भी कड़ी है अलास्का की सुरक्षा व्यवस्थापुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, Trump-Putin Meets know the Security arrangement of both leaders विदेश
Read more »
