8 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त, इन सरल आदतों को शामिल कर पाएं छुटकारा

United States News News

8 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त, इन सरल आदतों को शामिल कर पाएं छुटकारा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

8 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त, इन सरल आदतों को शामिल कर पाएं छुटकारा

नई दिल्ली, 18 अगस्त । आजकल की अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल बढ़ते मोटापे की समस्या के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। लिहाजा, दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति इसकी जद में है। मोटापा का संबंध केवल बढ़ते वजन से नहीं बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। भारत में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही हर तीन में से एक भारतीय मोटापे का शिकार हो सकता है। Advertismentइस बढ़ती स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय प्रभावी और शोध-आधारित समाधान पेश करता है। मंत्रालय ने लोगों से आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसे प्राकृतिक उपायों को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का मैसेज दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारों से खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत कम करने का आग्रह किया है, ताकि मोटापे के खिलाफ जंग शुरू की जा सके। आयुष मंत्रालय इस पहल का समर्थन करते हुए आहार, योग और पंचकर्म जैसे आयुर्वेदिक उपायों को बढ़ावा दे रहा है, जो मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने और वजन को मैनेज करने में मददगार साबित हुए हैं। मंत्रालय ने इस अभियान में शामिल होने और स्वस्थ भारत की दिशा में योगदान देने की अपील की है। आयुष मंत्रालय ने मोटापे से निपटने के लिए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स साझा किए हैं। पहला, प्रतिदिन योग और प्राणायाम का अभ्यास करें, जो शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है। दूसरा, ताजा, गर्म और संतुलित भोजन खाएं, जबकि तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचें। तीसरा, गर्म हर्बल पानी का सेवन करें, जो पाचन को बेहतर बनाता है। चौथा, मेटाबॉलिक को बढ़ाने के लिए पंचकर्म थेरेपी अपनाएं, जो शरीर को डिटॉक्स कर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। ये उपाय न केवल मोटापे को नियंत्रित करने में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं। आयुष मंत्रालय का कहना है कि ये शोध-आधारित समाधान भारतीय परंपराओं और आधुनिक साइंस का मेल हैं। --आईएएनएस एमटी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पार्टनर की इन आदतों से बिगड़ सकती है आपकी मेंटल हेल्थ, कर लें आज ही ब्रेकअप!पार्टनर की इन आदतों से बिगड़ सकती है आपकी मेंटल हेल्थ, कर लें आज ही ब्रेकअप!अच्छा रिलेशनशिप किसी भी इंसान की हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. पार्टनर की इन आदतों की वजह से आपका मेंटल हेल्थ खराब हो सकता है. आइए जानते हैं पार्टनर की कौन सी आदतें आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकती है.
Read more »

40 के बाद चेहरे पर होने लगती है झुर्रियां, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा40 के बाद चेहरे पर होने लगती है झुर्रियां, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकाराSkin Care Routine for 40 Years Old: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना आम है. खासकर 40 की उम्र पार करते ही चेहरे पर कई समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ स्किन केयर करना बेहद जरूरी है.
Read more »

सेहत को बनाएं बुढ़ापे का सहारा, इन 3 आसान टिप्स से बढ़ती उम्र में पाएं मजबूतीसेहत को बनाएं बुढ़ापे का सहारा, इन 3 आसान टिप्स से बढ़ती उम्र में पाएं मजबूतीHealth Tips for Old Age People: बढ़ती उम्र के साथ अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. बुढ़ापा कई तरह की शारीरिक परेशानियों के साथ आता है. ऐसे में समय के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है.
Read more »

पृथ्वी की तरफ तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा विशालकाय 'एलियन शिप', नवंबर में टक्‍कर की चेतावनी, सच होगी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी?पृथ्वी की तरफ तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा विशालकाय 'एलियन शिप', नवंबर में टक्‍कर की चेतावनी, सच होगी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी?बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इन भविष्यवाणियों में स्मार्टफोन की लत एक बीमारी बन जाने और एलियंस के धरती से संपर्क करना भी शामिल है।
Read more »

Liver को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक तरीके...आपका लिवर कहेगा 'थैंक्यू'Liver को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक तरीके...आपका लिवर कहेगा 'थैंक्यू'आयुर्वेद में लिवर को हेल्दी रखने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप आसानी से अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
Read more »

भारतीय सामानों पर लगाए टैरिफ का अमेरिका में क्या हुआ असर? दाम बढ़ने की आशंका से यूजर परेशानभारतीय सामानों पर लगाए टैरिफ का अमेरिका में क्या हुआ असर? दाम बढ़ने की आशंका से यूजर परेशानभारत से भारी मात्रा में कपड़ा, दवा, इंजीनियरिंग सामान और कृषि उत्‍पाद को अमेरिका में भेजता है.Trump Tariff के कारण इन सामानों से प्रॉफिट मार्जिन को घटाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:46:44