बीजापुर में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल
बीजापुर, 18 अगस्त । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की खबर आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को डीआरजी के एक जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। Advertismentयह घटना सोमवार सुबह उस वक्त हुई, जब डीआरजी की टीम रविवार को शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ले रही थी। अचानक हुए ब्लास्ट से जवानों में अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों जवानों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें इवैक्यूएट कर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पहले, बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 12 अगस्त को डीआरजी के दो जवान घायल हो गए थे। दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया था। इससे पहले, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 7 अगस्त को नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की थी। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, 1,500 से ज्यादा माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 1,500 से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की बात कही है। उन्होंने नक्सलियों से भी अपील की कि वे मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायलजम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंक विरोधी ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीदHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल: एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा; दोनों तरफ से रुक-रुकक...Chhattisgarh (CG) Police Naxal Encounter Update - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए हैं
Read more »
छत्तीसगढ़: बीजापुर में IED ब्लास्ट से 1 जवान बलिदान और 3 घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेराछत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए एक बड़े आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान बलिदान हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। यह धमाका इंद्रावती नेशनल पार्क के पास हुआ जहां नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी प्लांट किया था। सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी तभी यह दुखद घटना...
Read more »
Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, DRG का जवान शहीद, 3 घायलBijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. बताया जा रहा है कि इस आईईडी विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक जवान शहीद हो गए हैं.
Read more »
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 3 घायलNaxalites carried out IED blast in Bijapur, Chhattisgarh, one soldier martyred, 3 injured Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 3 घायल
Read more »
