Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखाल स्थित वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मी. कश्मीर में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक अखाल के जंगलों में चल रहा ऑपरेशन शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा.
इस दौरान दो सैनिक शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना की एक टीम ने 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखाल जंगल में आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान सेना पर भारी गोलीबारी हुई और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.श्रीनगर स्थित चिनार कोर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना ‘देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए’ शहीद हुए दोनों जवानों के ‘सर्वोच्च बलिदान’ का सम्मान करती है. उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा. भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है. ऑपरेशन जारी है.’ मालूम हो कि अखाल जंगल में ये ऑपरेशन 1 अगस्त को शुरू हुआ था, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की एक टीम ने आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक जंगली इलाके की घेराबंदी की. शुरुआती गोलीबारी में सेना ने एक संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराने का दावा किया, जिसकी पहचान बाद में पुलवामा जिले के राजपोरा निवासी हारिस नजीर डार के रूप में हुई. रिपोर्टों के अनुसार, बाद में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया.अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ शुरू होने के बाद से पिछले नौ दिनों में कम से कम 10 सैन्यकर्मी घायल हो चुके हैं. इस मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कड़ी नज़र रख रहे हैं. खबरों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि के दौरान जंगली इलाके से भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज़ें आती रहीं, जब सेना ने पहली बार हताहत की स्थिति का सामना किया. उल्लेखनीय है कि स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों और पशुपालकों से जंगल से दूर रहने का आग्रह किया है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि समूह के शेष आतंकवादी, जो अब तक सुरक्षा बलों से बच रहे हैं, विस्फोटक लगा सकते हैं. मालूम हो कि घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों वाले इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है, जिससे अभियान में देरी हुई है. साथ ही, आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है. पिछले नौ दिनों में अभियान कुलगाम ज़िले से बढ़कर दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग ज़िलों के ऊपरी इलाकों तक फैल गया है, जो पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित हैं – ये 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का एक नया केंद्र बनकर उभरा है. सुरक्षा बलों का मानना है कि पिछले हफ़्ते अपने दो साथियों के मारे जाने के बाद भारी हथियारों से लैस और अत्यधिक कुशल आतंकवादियों का एक समूह अखाल जंगल में है. सूत्रों के अनुसार, इस समूह में स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल हैं, जिन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के पूरे सुरक्षा तंत्र को चौकन्ना कर रखा है.ज्ञात हो कि अखाल जंगल में यह अभियान जम्मू-कश्मीर में दूसरी बड़ी मुठभेड़ है, जब सुरक्षा बलों ने 28 जुलाई को पहलगाम आतंकवादी हमले के तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के दाचीगाम के ऊंचे इलाकों में मार गिराने का दावा किया था. दाचीगाम में यह मुठभेड़ पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो घुसपैठियों को मार गिराए जाने के ठीक तीन दिन बाद हुई है. गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के वर्षों में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और उनके सहयोगी आतंकवादी समूहों ने कश्मीर घाटी के चारों ओर फैले पहाड़ों और घने जंगलों को एक सक्रिय युद्धक्षेत्र में बदल दिया है. इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला, लिद्दर घाटी और सिंध घाटी को साहसिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया था. कुलगाम जिले में हुई हालिया मुठभेड़ के बाद जंगल से संदिग्धों को बाहर निकालने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है. इससे पहले 31 जुलाई को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कैमोह इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. हालांकि, बाद में इस अभियान रोक दिया गया था.दलित किचेंस ऑफ मराठवाड़ा: भूख, जाति और भोजन की राजनीति का दस्तावेज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: लिडवास इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेर
Read more »
ऑपरेशन महादेव के बाद जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ एनकाउंटर में दो आतंकवादी ढेरजम्मू- कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना की वॉइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। उसके बाद घुसपैठियों को रोका गया लेकिन उन्होंने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो को गोली लगी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढे; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ कल शाम को शुरू हुई थी जब सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान सुरक्षा बलों पर गोली चलाई गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारीसुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।' भारतीय सेना ने इस अभियान को 'ऑपरेशन अखल' नाम दिया है।
Read more »
सेना ने मार गिराया एक और दुश्मन, दौड़ा -दौड़ाकर ठोका!ऑपरेशन अखल के तहत कश्मीर के कुलगाम इलाके में शुक्रवार की देर रात से सेना और आतंकियों के बीच Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायलजम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल
Read more »
