जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल

United States News News

जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर : आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर, 9 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवान शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हो गए। यह अभियान शनिवार को 9वें दिन में प्रवेश कर गया। Advertismentसेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुक्रवार को रात भर जारी रही, जिसमें दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। शुक्रवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए। चार घायल सैनिकों में से दो की मौत हो गई। दोनों सैनिकों की पहचान 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कांस्टेबल हरमिंदर सिंह और लांस नायक प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, चिनार कोर अपने वीर सैनिकों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण दिए। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोकग्रस्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। यह ऑपरेशन घाटी में चल रही सबसे लंबी कार्रवाई है, जो 9वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। पहली रात, यानी पिछले शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया और चार सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह एक विशाल और घना जंगल क्षेत्र है, इसलिए ऑपरेशन में समय लग सकता है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दशकों की सबसे लंबी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई शनिवार को 9वें दिन में प्रवेश कर गई। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं, जिसमें सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को पांचवीं बार इस क्षेत्र का दौरा किया। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले शुक्रवार को इस क्षेत्र में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने आतंकियों को भागने से रोकने के लिए रुद्रा हेलीकॉप्टर, ड्रोन और पैरा कमांडो तैनात किए हैं। सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि सेना नियंत्रण रेखा पर पूरी तरह सतर्क है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद, सुरक्षा बल आतंकियों, उनके समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ड्रग तस्कर और हवाला रैकेट भी निशाने पर हैं, क्योंकि इनसे मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है। सुरक्षा बलों का लक्ष्य केवल आतंकियों को मारना नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करना है। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर : रामनगर के सुनेत्र गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायलजम्मू-कश्मीर : रामनगर के सुनेत्र गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायलजम्मू-कश्मीर : रामनगर के सुनेत्र गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
Read more »

झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदझारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदNaxal Commander Kunwar Manjhi and one other naxal killed in an encounter in Bokaro । झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद
Read more »

पूरा हुआ पहलगाम नरसंहार का बदला, 3 आतंकी ढेर!पूरा हुआ पहलगाम नरसंहार का बदला, 3 आतंकी ढेर!जम्मू-कश्मीर में सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने जम्मू-कश्मीर के लिडवास Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Poonch Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में एक और सफलता, पुंछ में ऑपरेशन 'शिव-शक्ति' के तहत 2 आतंकी ढेरPoonch Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में एक और सफलता, पुंछ में ऑपरेशन 'शिव-शक्ति' के तहत 2 आतंकी ढेरPoonch Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.
Read more »

ऑपरेशन महादेव के बाद जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ एनकाउंटर में दो आतंकवादी ढेरऑपरेशन महादेव के बाद जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ एनकाउंटर में दो आतंकवादी ढेरजम्मू- कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना की वॉइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। उसके बाद घुसपैठियों को रोका गया लेकिन उन्होंने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो को गोली लगी...
Read more »

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायलUdhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायलUdhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायल CRPF Vehicle Accident in Udhampur of Jammu Kashmir
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:00:07