जम्मू-कश्मीर : रामनगर के सुनेत्र गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
श्रीनगर, 10 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। रामनगर के सुनेत्र गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, बस सुबह 7 बजे रामनगर के लिए रवाना हुई थी। सुनेत्र गांव के पास पहुंचते ही बस असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की और हादसे की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने बस चालक और सह-चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने बताया कि बस को सह-चालक चला रहा था और वाहन तेज रफ्तार में था। तेज गति के कारण ही बस का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया।स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से बस चालकों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।वहीं, गुरुवार को ही हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर कर्ण लेक के पास एक निजी एसी बस और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।पुलिस जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही एक निजी बस ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।--आईएएनएसवीकेयू/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम हमले के आतंकी कहां है..., भाजपा सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, दागे 5 बड़े सवालPahalgam Terror Attack: पश्चिम बंगाल से TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं.
Read more »
आगरा में ग्रुप मीटर लगाने के विरोध पर ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, टोरेंट पावर के खिलाफ लोगों में गुस्साआगरा के मदरा गांव में टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। ग्रामीणों ने ग्रुप मीटर लगाने का विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
Read more »
आगरा एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस, 2 की मौत, 50 घायलइटावा के हवेलियां गांव के पास गुरुवार सुबह 4 बजे दुर्घटना हो गई। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए। बस में 60 यात्री सवार थे।
Read more »
झारखंड के भोगनाडीह में 'हूल दिवस' पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, कई घायलझारखंड के भोगनाडीह में 'हूल दिवस' पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, कई घायल
Read more »
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते पलटी बस, 40 यात्री घायलHimachal Accident: Tragic accident in Nalagarh, bus overturned due to heavy rain, 40 passengers injured । हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते पलटी बस, 40 यात्री घायल
Read more »
Bihar: केशरगड़िया में बस और हाइवा की टक्कर, दर्जनो भर से ज्यादा यात्री घायलराजनगर थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर वुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। केशरगड़िया के पास मां पार्वती यात्री बस और हाइवा के बीच आमने-सामने की टक्कर में हाइवा यात्री बस को रगड़ते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी। जिससे बस पर दाहिने सीटों पर बैठे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही...
Read more »
