Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते पलटी बस, 40 यात्री घायल

Himachal Pradesh News News

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते पलटी बस, 40 यात्री घायल
Himachal Pradesh News In HindiHimachal Rain NewsHimachal Rain

Himachal Accident: Tragic accident in Nalagarh, bus overturned due to heavy rain, 40 passengers injured । हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के चलते पलटी बस, 40 यात्री घायल

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में इनदिनों भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते राज्य के नदी-नाले उफान पर हैं. इस बीच सोलन जिले में भारी बारिश के चलते मंगलवार को एक हिमाचल रोडवेज की एक बस पलट गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं.

हादसा नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर हुआ है. ये बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की बताई जा रही है. जो मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ तब बम में 44 से ज्यादा यात्री सवार थे. इनमें से 40 के घायल होने की खबर है. जबकि बाकी लोगों को मामूली चोट आई है. Advertismentबस पलटते ही मची चीख पुकार बताया जा रहा है कि हादसा नालागढ़ के पास गोलाजमाला इलाके में उस समय हुआ जब हिमाचल रोडवेज की सरकाघाट डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही बस मोड़ पर पहुंची बस का संतुलन बिगड़ गया और गहरी खाई की ओर लुढ़क गई. इस दौरान बस में तेज झटका लगा. जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती बस के पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया. लोगों ने सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया. साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. उसके बाद सभी घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शुरू की जांच सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों में ज्यादातर की हालत स्थिर बनी हुई है. लेकिन कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हादसा चालक की लापरवाही के चलते हुआ या बस में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने की वजह से बस पलट गई. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है. ज्यादातर इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. ये भी पढ़ें: Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, मंडी में बादल फटा, दो लोगों की मौत, कई लापता ये भी पढ़ें: Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर हाहाकार, उफान पर नदियां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Himachal Pradesh News In Hindi Himachal Rain News Himachal Rain Himachal Flood Himachal Bus Accident

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिमाचल में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश, शिमला-मनाली में भी हुए ‘कूल-कूल’, सोलन में 5 गाड़ियों पर गिर...हिमाचल में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश, शिमला-मनाली में भी हुए ‘कूल-कूल’, सोलन में 5 गाड़ियों पर गिर...Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी गर्मी के बाद बारिश से राहत मिली है. मंडी, मनाली, कांगड़ा और बिलासपुर में बारिश हुई.
Read more »

Flood News: देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक मची तबाहीFlood News: देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक मची तबाहीFlood Updates of Gujarat Himachal Jammu Kashmir Kullu News in hindi Flood News: गुजरात के अहमदाबाद-सूरत में बाढ़ के हालात, राजस्थान में भी भारी बारिश, राज्य | देश
Read more »

यहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीयहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीHimachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
Read more »

हिमाचल के नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायलहिमाचल के नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायलहिमाचल प्रदेश के सोलन जिले Solan Accident में नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर भारी बारिश के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पलटने से 20 यात्री घायल हो गए और अन्य को हल्की चोटें आईं। यह दुर्घटना नालागढ़ के पास गोलाजमाला क्षेत्र में हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही...
Read more »

यहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीयहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीHimachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
Read more »

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी रोडवेज की बस पलटी, 44 यात्री घायलहिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी रोडवेज की बस पलटी, 44 यात्री घायलHimachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश के बीच सोलन में बड़ा हादसा सामने आया है। नालागढ़ में रोडवेज की बस पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को निकाला गया। इसमें 44 यात्री घायल हो गए। सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया...
Read more »



Render Time: 2026-05-05 22:02:43