Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी गर्मी के बाद बारिश से राहत मिली है. मंडी, मनाली, कांगड़ा और बिलासपुर में बारिश हुई.
शिमला. भारी गर्मी से झुलस रहे हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर है. प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी मौसम ने करवट बदली है और बारिश हो रही है. शुक्रवार को प्रदेश के मंडी, मनाली, कांगड़ा और बिलासपुर जिले में बारिश हुई है.
दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और गर्मी से राहत मिली. इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरे थे. जानकारी के अनुसार, सोलन बाजार में बारिश और तूफान के चलते पांच गाड़ियों पर पेड़ गिर गया. वहीं, मंडी के धर्मपुर के पास मंडप, बरोटी सहित अन्य इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तीन घंटे के लिए ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, शिमला में दोपहर तक धूप खिली हुई थी. लेकिन बाद में मौसम ने करवट ली और यहां पर अब मौसम सुहावना हो गया है. बिलासपुर के घुमारवीं में झमाझम बारिश हुई. ऊना में भी राहत की फुहारें पड़ीं. शिमला के रिज मैदान में छाते लेकर निकले लोग. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने बताया कि सूबे में सबसे कम केलांग में 9.0°C रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना जिले में 43.0°C दर्ज हुआ है. इसके अलावा, मनाली के कोठी में 18.0 मिमी बारिश हुई है. वहीं, चंबा के चुवाड़ी में 16.0 मिमी, सिरमौर के पांवटा साहिब में 12.2 मिमी, धर्मशाला 9.0, शिमला के चौपाल में 8.6, रोहरू 8.0, मंडी के पंडोह में 7.0, जतौन बैराज 5.2, भरमौर 5.0, कोटखाई 4.0 और रामपुर में 3.0 मिमी बरसात हुई है. वहीं, ऊना में सामान्य से पांच डिग्री पारा अधिक है. शिमला के रिज मैदान में बारिश. कैसा रहेगा अगले सात दिन मौसम इसी तरह, धर्मशाला में 36.0°C , भुंतर 37.5°C , मनाली : 30.8°C मापा गया. मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं और य़ेलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार के लिए भी येलो अलर्ट रहेगा. हालांकि, हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी.
Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश मौसम Himachal Pradesh Rain हिमाचल प्रदेश बारिश Himachal Pradesh Temperature हिमाचल प्रदेश तापमान Himachal Pradesh Weather Forecast हिमाचल प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Forecast News: यूपी में कहीं बारिश ने दी राहत तो कहीं तेज धूप ने रुलाया, बांदा जिला देश का सबसे गर्म दिन रहाउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है। बांदा 46.
Read more »
गर्मियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, एनर्जी से रहेंगे भरपूरबच्चों को गर्मी और हीट से बचाने के लिए जरूरी है कि कि उनकी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे वह गर्मियों में भी कूल रहें.
Read more »
सिर्फ 10 मिनट में कूल-कूल कर देगा AC! 4 टिप्स जो गर्मी में कमरे में बना देंगे शिमला-मनालीएसी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद मिल सकती है. साथ ही ऐसा कर के बिजली सेविंग भी आप कर सकते हैं.
Read more »
राजसमंद में नौतपा के दौरान दूसरी बार बारिश: सुबह से आसमान में बादल छाए, बारिश के बाद तेज तपन से राहतराजसमंद में मौसम बदला, आसमान में बादल छाए, गर्मी से मिली राहत, तेज तपन से राहत, बादल छाए, बारिश हुई,
Read more »
MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
उत्तराखंड में बारिश के साथ ठंड का वापसी, 10 जून को मानसूनपहाड़ों में बारिश के साथ ठंड लौटी, हेमकुंड साहिब में बारिश भारी बर्फबारी। मौसम विभाग ने 5 जून तक मौसम बदला हुआ और 10 जून को मानसून आने की जानकारी दी
Read more »
