पहाड़ों में बारिश के साथ ठंड लौटी, हेमकुंड साहिब में बारिश भारी बर्फबारी। मौसम विभाग ने 5 जून तक मौसम बदला हुआ और 10 जून को मानसून आने की जानकारी दी
उत्तराखंड में सोमवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में देर रात से हल्की बारिश हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड लौट आई है। रविवार को हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी हुई। \मौसम विज्ञान केंद्र की मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों समेत पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर
देहरादून,नैनीताल,उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 5 जून तक मौसम बदले रहने के आसार है।\10 जून के बाद उत्तराखंड आयेगा मानसून मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस साल 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। जो पिछले सालों के मुकाबले इस साल 5 दिन पहले आ रहा है। ऐसे में औसत से अधिक बारिश होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन मानसून से पहले प्री मानसून प्रदेश भर में बारिश होगी। उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं। लेकिन प्री मानसून की इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। उधर रविवार शाम को हेमकुंड साहिब में जमाकर बर्फबारी हुई। हेमकुंड के साथ ही नंदा घुंघटी और नीती और माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। देर शाम तक मौसम में ठंडक आ गई। बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कांगड़ा में भारी बारिश-ओलावृष्टि हवा-आंधी, बारिश होने से भीषण गर्मी नहीं पड़ी उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्
यातनाक गर्मी उत्तराखंड प्री मानसून मानसून बर्फबारी बारिश हेमकुंड साहिब मौसम विभाग तापमान सेहत गर्मी से राहत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »
प्री-मानसून का असर, तमिलनाडु के कई जिलों में 22 मई तक भारी बारिश का पूर्वानुमानप्री-मानसून का असर, तमिलनाडु के कई जिलों में 22 मई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
Read more »
दिल्ली में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कहा- जरूरी हो तभी घर से निकलें बाहरमौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 25 और 26 मई को दिन के समय बादल छाए रहेंगे। 27 और 28 मई को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
Read more »
छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट....5 जून तक पहुंचेगा मानसून: रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, 11 जि...Monsoon yellow alert rain lightning weather update in Chhattisgarh शनिवार को देश में मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून से पहले पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार केरल में दस्तक के मानसून को बस्तर पहुंचने में करीब 10 दिनों का वक्त लगता है। 10 जून के आसपास...
Read more »
उत्तराखंड के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, रहें सावधानUttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, रहें सावधान, IMD जारी की चेतावनी
Read more »
उत्तराखंड का मौसम 1 जून 2025: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट, 10 जून के बाद एक्टिव होगा मानसूनUttarakhand Weather Today, उत्तराखंड मौसम न्यूज 1 जून 2025: उत्तराखंड में इस बार मानसून चार-पांच दिन पहले ही आ जाएगा। 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं इस बार पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा बारिश के साथ ही नुकसान होने की आशंका भी...
Read more »
