Uttarakhand Weather Today, उत्तराखंड मौसम न्यूज 1 जून 2025: उत्तराखंड में इस बार मानसून चार-पांच दिन पहले ही आ जाएगा। 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं इस बार पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा बारिश के साथ ही नुकसान होने की आशंका भी...
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। पिछले दो-तीन दिनों से देहरादून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कभी तड़के से ही बारिश शुरू हो रही है तो कभी चटक धूप खिलने के बाद शाम के समय अचानक बादल घिर रहे हैं और तेज बौछारें पड़ रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ रही है और कुछ देर के लिए गर्मी से भी राहत मिल रही है। शनिवार को देर शाम से देहरादून में आंधी तूफान शुरू हो गया। अंधड़ के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। वहीं तहसील के पास पार्किंग में एक पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। देहरादून में मौसम में तल्ख तेवर दिखाए हैं तो वही मई महीने में बादल अक्सर बरसते रहे जिससे गर्मी से भी राहत मिली। देहरादून में शनिवार को दिन भर चटक धूप खिलने के बाद देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आ गया। शुक्रवार को देहरादून का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकार्ड किया गया था जबकि शनिवार को तापमान 36.
1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरा दिन गर्मी झेलने के बाद शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 18.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह का बदलाव दिखाई दे रहा है। देहरादून के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 5 से 6 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पोस्ट मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी। इस बार बारिश का औसत 108 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड का मौसम उत्तराखंड मौसम अपडेट उत्तराखंड वेदर अपडेट उत्तराखंड में आज का तापमान उत्तराखंड में आज टेंपरेचर Uttarakhand Weather Update Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का मौसम 6 मई 2025: हल्की फुहारों से सुकून, दिल्ली में हफ्ते भर गर्मी रहेगी दूर, उत्तराखंड समेत उत्तर-भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्टWeather Forecast, आज का मौसम 6 मई 2025: दिल्ली में पिछले हफ्ते बारिश के बाद भी बादल छाए रहे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश का अनुमान है। राजस्थान और गुजरात में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया...
Read more »
बिहार में बारिश का दौर थमा, 14 जिलों में डॉट डे जैसी रहेगी स्थिति, अलर्ट जारीBihar Weather Report: सावधान! बारिश के बाद गर्मी का कहर, बिहार के 14 जिलों में हॉट डे, IMD का येलो अलर्ट
Read more »
आज का मौसम 9 मई 2025: बारिश के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस... जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए वेदर अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 9 मई 2025: दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 37.
Read more »
आज का मौसम 11 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर से राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मॉनसून पर आया बड़ा अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 11 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है। 11 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया...
Read more »
20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »
आज का मौसम 25 मई 2025: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, यूपी के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टWeather Forecast, आज का मौसम 25 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम बदला है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
Read more »
