Israel Iran War Al-Aqsa Masjid Seal: ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद सील कर दी. नमाजियों को बाहर निकाला गया. इससे वेस्ट एशिया में तनाव और बढ़ गया है. कई मुस्लिम देशों ने इस फैसले की निंदा की है. आइए जानते हैं अल-अक्सा मस्जिद की अहमियत के बारे में.
Israel Iran War Latest News: मिडिल ईस्ट में युद्ध का बिगुल बज चुका है. शुक्रवार सुबह इजरायल ने जब ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया तो इसके असर ने यरुशलम को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसी तनाव के बीच इजरायली सेना ने यरुशलम में इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल अल-अक्सा मस्जिद को अचानक सील कर दिया.
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली फोर्सेस ने तड़के मस्जिद के अंदर मौजूद सभी नमाजियों को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया और फिर सभी दरवाजे बंद कर दिए. इस फैसले के बाद यरुशलम के पुराने शहर में तनाव और गहरा गया है. धार्मिक भावनाओं से जुड़ा ये कदम मिडिल ईस्ट में और आग भड़का सकता है. पढ़ें- Operation Rising Lion: इजराइल ने ईरान के खिलाफ छेड़ा युद्ध, महंगाई से लेकर सफर तक कितना हिलेगा हिंदुस्तान? क्या है अल-अक्सा मस्जिद की अहमियत? अल-अक्सा इस्लाम धर्म का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है. यरुशलम के पुराने शहर में स्थित यह मस्जिद पहले से ही इजरायल-फिलिस्तीन विवाद का बड़ा केंद्र रही है. यहां अक्सर तनाव और झड़प की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में ईरान पर हमले के तुरंत बाद अल-अक्सा को बंद करना वेस्ट एशिया में धार्मिक और राजनीतिक माहौल को और गरमा सकता है. नमाजियों को जबरन निकाला गया बाहर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह ही इजरायली सैनिक भारी संख्या में अल-अक्सा पहुंचे. मस्जिद के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकलने को कहा गया. इसके बाद सेना ने मस्जिद के सभी मुख्य दरवाजे सील कर दिए. कई लोग सोशल मीडिया पर इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं. कई लोग सोशल मीडिया पर इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं. तनाव और भड़कने का खतरा इस कदम से यरुशलम में फिलिस्तीनी समुदाय में नाराज़गी बढ़ गई है. जानकारों का मानना है कि ईरान-इजरायल तनाव के बीच अल-अक्सा मस्जिद को सील करना नई हिंसा को जन्म दे सकता है. पहले भी अल-अक्सा पर झड़पों से वेस्ट बैंक और गाजा में हालात बिगड़ चुके हैं. अब आगे क्या? फिलहाल इजरायल सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि मस्जिद को कब खोला जाएगा. लेकिन सोशल मीडिया पर इस कदम की आलोचना हो रही है. वेस्ट एशिया के कई मुस्लिम देशों ने इसे निंदा की है. अगर हालात बिगड़े तो इस्लामिक देशों में विरोध प्रदर्शन तेज हो सकते हैं.
इजरायल ईरान संघर्ष Middle East Tensions मिडिल ईस्ट तनाव Jerusalem Conflict यरुशलम संघर्ष Al-Aqsa Mosque अल-अक्सा मस्जिद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मैंने मां से कहा- मम्मा वो ना खून आ रहा है'रीम शेख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहला पीरियड आने पर उन्होंने मां को कैसे बताया और सेट पर क्या हुआ था।
Read more »
अल-अक्सा मस्जिद में घुसे इजरायली, लगाए 'अरब मुर्दाबाद' के नारे, पुलिस ने संभाले हालातIsraeli Rightists reached Al Aqsa Mosque: 'येरूशलम डे' के मौके पर दक्षिणपंथी इजरायली अल-अक्सा मस्जिद परिसर में घुस गए. वहां पहुंचकर उन्होंने जमकर नारेबाज़ी की.
Read more »
लेडी पुलिस के घर में चोर, ड्यूटी पर थी आरक्षक, मकान में था लाखों का सामान, वापस लौटी तो देखा हैरान करने वाले नजाराशाजापुर के लालघाटी में जेल कर्मचारी के घर अज्ञात बदमाशों ने लाखों की चोरी की। महिला आरक्षक अंजू मार्को ड्यूटी पर गई थीं, तभी ताला तोड़कर चोर घर में घुसे।
Read more »
हिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोअल कायदा की यमन शाखा के कमांडर ने एक वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क को धमकी दी है।
Read more »
मांझी ने पीएम मोदी के कार्यकाल को स्वर्णकाल बताया, एनडीए में सीट विवाद पर सफाई दीमांझी ने पीएम मोदी के कार्यकाल को स्वर्णकाल बताया, एनडीए में सीट विवाद पर सफाई दी
Read more »
मोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकइजरायल ने आखिरकार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल ही दिया। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम लिया जा रहा है।
Read more »
