Himachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
हिमाचल में तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आसमान से हो रही बेतरतीब बारिश और दरकते पहाड़ दिलों में खौफ पैदा कर रहे हैं. कुल्लू में बादल फटने के बाद सैलाब ने जो तबाही मचाई उसकी तस्वीरें अभी धुंधली भी नहीं हुई कि शिमला में एक पांच मंजिला इमारत 5 सेकेंड में जमींदोज़ हो गयी.
Advertisementयहां चल रहे फोरलेन के निर्माण की वजह से इस इमारत में पहले से ही गहरी दरारें आ गई थीं. प्रशासन ने इमारत को खाली करा लिया था जिससे किसी जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ.लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए आसपास की इमारतों के लोगों में दहशत का माहौल है. शिमला के रिज में पूरी तरह धुंध छाई हुई है और 6 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.मंडी में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी, स्कूल-कॉलेज बंद, आज भी रेड अलर्टभारी बारिश और बादल फटने से मंडी के अलग अलग हिस्से में तबाही जारी है. पंडोह डैम से 1 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है..जिससे पंडोह बाजार में बीती रात पानी भरने से भगदड़ जैसे हालात हो गए. आज भी मंडी में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. जिले के स्कूल कॉलेज आज बंद हैं. Advertisement मंडी में भारी बारिश से ब्यास नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात; हिमाचल में IMD का रेड अलर्ट जारी.#HimachalPradesh #Mandi #CloudBurst #ATReel #AajTakSocial pic.twitter.com/zvysBSuSUh— AajTak July 1, 2025मौसम विभाग के मुताबिक जून में 37 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. बारिश के बाद तापमान भी सामान्य से कम जा रहा है. जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में बीते 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है.इस मानसून सीज़न में अब तक 20 लोगों बिगड़े मौसम की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. बारिश के कारण अबतक हिमाचल प्रदेश में 800 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. मौसम की वजह से हिमाचल में 130 इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी है. कई जगह पानी की सप्लाई भी प्रभावित है. भूस्खलन की वजह से 259 सड़कें बंद हैं. मंडी के सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके थुनाग, करसोग और कुकलाह हैं. जहां सड़कें बह गईं, बादल फट गए और नदी-नालों में उफान के साथ अचानक बाढ़ आ गई जिससे काफ़ी नुकसान हुआ है. हिमाचल प्रदेश के सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर मार्ग चक्की मोड़ पर पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलवा गिर रहे हैं. इसके कारण बार-बार यहां ट्रैफिक बंद हो रहा है. लंबा जाम लगा हुआ है. चक्की मोड को क्रॉस करने में लोगों को कई-कई घंटे का समय लग रहा है. रविवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी. ये भी देखें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमाचल में कुदर का कहर, बाढ़ ने धर्मशाला में मचाया हाहाकार, वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप!Himachal Pradesh Flood: हिमाचल में बारिश और बाढ़ ने से भारी तबाही मची हुई है. कुल्लू समेत धर्मशाला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Weather : बारिश और बाढ़ से देश में कई जगह तबाही, दिल्ली में आज भी आस; यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बरसातहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच
Read more »
Himachal Pradesh Weather: मंडी में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी, स्कूल-कॉलेज बंद, आज भी रेड अलर्टमौसम विभाग ने सोमवार शाम को अगले 24 घंटों में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी. मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा 6 जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
Read more »
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, एक की मौत, सात लापताहिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, एक की मौत, सात लापता
Read more »
Himachal Cloud Burst: करसोग-गोहर में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, 18 लापता, कांगड़ा-हमीरपुर में स्कूल बंदहिमाचल प्रदेश में जगह-जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश कर बरपा रही है। मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र बादल फटने से
Read more »
यहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीHimachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
Read more »
