Weather : बारिश और बाढ़ से देश में कई जगह तबाही, दिल्ली में आज भी आस; यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बरसात

Delhi News

Weather : बारिश और बाढ़ से देश में कई जगह तबाही, दिल्ली में आज भी आस; यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बरसात
Weather ReportDelhi NCR News In HindiLatest Delhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 263 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। धर्मशाला जिले के मनूणी खड्ड और रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा से और एक-एक शव बरामद किए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल , राज्य आपदा मोचन बल , पुलिस, फायर ब्रिगेड और जल पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियांे के बचाव कर्मी लापता पर्यटकों की तलाश में जुटे हैं। दिल्ली में आज भी मानसूनी बारिश की आस है और यूपी में कल से मानसूनी बारिश जोर पकड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को धर्मशाला और कुल्ली जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद एक बिजली उत्पादन इकाई पर काम करने वाले नौ श्रमिक और सैंज में एक ही परिवार के तीन लोग पानी में बह गए थे। मनूणी खड्ड से एक श्रमिक को बचा लिया गया था, छह श्रमिकों के अब तक शव मिले हैं, जबकि दो लापता हैं। सैंज में लापता लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है। इस बीच, राज्य सरकार ने धर्मशाला हादसे के कारणों की जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा गया है। उपायुक्त कांगड़ा ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बाढ़ प्रभावित सैंज क्षेत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल में जारी बारिश और बीते दिनों बादल फटने की घटनाओं के चलते 53 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। कुल्लू में 23, मंडी में 16, लाहौल-स्पीति में सात और सिरमौर में तीन सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेश में 135 बिजली के ट्रांसफार्मर और 147 पेयजल योजनाएं भी बंद हो गई हैं। जिला कुल्लू में 74, मंडी में 59 और चंबा-लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। कुल्लू में 118, चंबा में छह, लाहौल-स्पीति में 21 और रामपुर में दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। रुद्रप्रयाग बस हादसे मे मरने वालों की संख्या पहुंची चार रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक वाहन के उफनती अलकनंदा नदी में गिरने के बाद से लापता आठ लोगों की तलाश जारी है। नदी के बढ़ते जल स्तर और मटमैले पानी के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। रतूड़ा के समीप एक और शव मिला, जिसकी पहचान संजय सोनी के रूप में हुई है जो राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले थे। इसके साथ ही मृतकों की संख्या चार हो गई है। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। बचाव दल घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक लोगों की तलाश कर रहा है। हादसे शिकार लोगों के परजिन भी रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। सोनप्रयाग व मुनकटिया में भूस्खलन केदारघाटी की लाइफ लाइन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग और मुनकटिया के समीप रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। इससे केदारनाथ यात्रा बुरी तरह बाधित हो रही है। शुक्रवार को कई जगह हाईवे बंद रहा और सोनप्रयाग में तीन घंटे तक यात्रियों को रोका गया। जम्मू-कश्मीर : चिनाब नदी ऊफान पर जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। नदी जल स्तर बढ़ने से बगलिहार जलविद्युत परियोजना में पानी भर गया। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने स्थिति को स्वीकार किया और लोगों से नदियों और उफनती धाराओं से दूर रहने का आग्रह किया। राजस्थान : भारी बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न मानसून के प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के सज्जानगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी हारिश हुई। जयपुर के बस्सी में भी 110 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बारिश उत्तर प्रदेश में 29 जून से प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर समेत दस जिलों में भारी बारिश की चेतावानी जारी किया है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मानसून के दाखिल होने के बाद से ही पूरब और पश्चिम दोनों हिस्सों में रुक रुक कर कहीं मामूली तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी या बादलों की आवाजाही से लोग मायूस हैं। उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़,अम्बेडकरनगर, ललितपुर, अगरा, मथुरा, मैनपुरी जैसे कई जिलों मैं हल्की सी मध्यम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रफ लाइन उत्तर की शिफ्ट हो रही है। वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के बाकी उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। 29 जून से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से मानसूनी बारिश फिर से जोर पकड़ेगी और प्रदेश के बाकी हिस्से में भी वर्षा की गतिविधियों में तीव्रता आएगी। यहां है भारी बारिश की संभावना शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में। यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, विजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर व आसपास के इलाकों में। दिल्ली में आज से उम्मीद मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश हो सकती है।.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। धर्मशाला जिले के मनूणी खड्ड और रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा से और एक-एक शव बरामद किए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल , राज्य आपदा मोचन बल , पुलिस, फायर ब्रिगेड और जल पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियांे के बचाव कर्मी लापता पर्यटकों की तलाश में जुटे हैं। दिल्ली में आज भी मानसूनी बारिश की आस है और यूपी में कल से मानसूनी बारिश जोर पकड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को धर्मशाला और कुल्ली जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद एक बिजली उत्पादन इकाई पर काम करने वाले नौ श्रमिक और सैंज में एक ही परिवार के तीन लोग पानी में बह गए थे। मनूणी खड्ड से एक श्रमिक को बचा लिया गया था, छह श्रमिकों के अब तक शव मिले हैं, जबकि दो लापता हैं। सैंज में लापता लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है। इस बीच, राज्य सरकार ने धर्मशाला हादसे के कारणों की जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा गया है। उपायुक्त कांगड़ा ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बाढ़ प्रभावित सैंज क्षेत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल में जारी बारिश और बीते दिनों बादल फटने की घटनाओं के चलते 53 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। कुल्लू में 23, मंडी में 16, लाहौल-स्पीति में सात और सिरमौर में तीन सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेश में 135 बिजली के ट्रांसफार्मर और 147 पेयजल योजनाएं भी बंद हो गई हैं। जिला कुल्लू में 74, मंडी में 59 और चंबा-लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। कुल्लू में 118, चंबा में छह, लाहौल-स्पीति में 21 और रामपुर में दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। रुद्रप्रयाग बस हादसे मे मरने वालों की संख्या पहुंची चार रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक वाहन के उफनती अलकनंदा नदी में गिरने के बाद से लापता आठ लोगों की तलाश जारी है। नदी के बढ़ते जल स्तर और मटमैले पानी के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। रतूड़ा के समीप एक और शव मिला, जिसकी पहचान संजय सोनी के रूप में हुई है जो राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले थे। इसके साथ ही मृतकों की संख्या चार हो गई है। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। बचाव दल घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक लोगों की तलाश कर रहा है। हादसे शिकार लोगों के परजिन भी रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। सोनप्रयाग व मुनकटिया में भूस्खलन केदारघाटी की लाइफ लाइन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग और मुनकटिया के समीप रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। इससे केदारनाथ यात्रा बुरी तरह बाधित हो रही है। शुक्रवार को कई जगह हाईवे बंद रहा और सोनप्रयाग में तीन घंटे तक यात्रियों को रोका गया। जम्मू-कश्मीर : चिनाब नदी ऊफान पर जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। नदी जल स्तर बढ़ने से बगलिहार जलविद्युत परियोजना में पानी भर गया। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने स्थिति को स्वीकार किया और लोगों से नदियों और उफनती धाराओं से दूर रहने का आग्रह किया। राजस्थान : भारी बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न मानसून के प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के सज्जानगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी हारिश हुई। जयपुर के बस्सी में भी 110 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बारिश उत्तर प्रदेश में 29 जून से प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर समेत दस जिलों में भारी बारिश की चेतावानी जारी किया है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मानसून के दाखिल होने के बाद से ही पूरब और पश्चिम दोनों हिस्सों में रुक रुक कर कहीं मामूली तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी या बादलों की आवाजाही से लोग मायूस हैं। उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़,अम्बेडकरनगर, ललितपुर, अगरा, मथुरा, मैनपुरी जैसे कई जिलों मैं हल्की सी मध्यम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रफ लाइन उत्तर की शिफ्ट हो रही है। वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के बाकी उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। 29 जून से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से मानसूनी बारिश फिर से जोर पकड़ेगी और प्रदेश के बाकी हिस्से में भी वर्षा की गतिविधियों में तीव्रता आएगी। यहां है भारी बारिश की संभावना शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में। यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, विजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर व आसपास के इलाकों में। दिल्ली में आज से उम्मीद मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Weather Report Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेपाल जाने का मन बना रहे हैं तो 'प्लान' कर दें कैंसिल, भारी बारिश के कारण बिहार के कई इलाके में बाढ़ का खतरानेपाल जाने का मन बना रहे हैं तो 'प्लान' कर दें कैंसिल, भारी बारिश के कारण बिहार के कई इलाके में बाढ़ का खतरानेपाल में भारी बारिश से तबाही मची है। कोसी प्रदेश में भू-स्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Read more »

Assam Flood: असम में कहर बरपा रही बारिश, बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, बचाव में लगी भारतीय वायुसेना, जानें ताजा हालातAssam Flood: असम में कहर बरपा रही बारिश, बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, बचाव में लगी भारतीय वायुसेना, जानें ताजा हालातAssam Flood News: असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे 19 जिलों में 3.
Read more »

नॉर्थईस्ट में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर; 36 लोगों की मौतनॉर्थईस्ट में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर; 36 लोगों की मौतपूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। असम में 5.
Read more »

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, फिर भी 5.6 लाख लोग प्रभावितअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, फिर भी 5.6 लाख लोग प्रभावितअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 12 जिलों में अभी भी 5.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दो और लोगों की मृत्यु हो गई है।
Read more »

हिमाचल में कुदर का कहर, बाढ़ ने धर्मशाला में मचाया हाहाकार, वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप!हिमाचल में कुदर का कहर, बाढ़ ने धर्मशाला में मचाया हाहाकार, वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप!Himachal Pradesh Flood: हिमाचल में बारिश और बाढ़ ने से भारी तबाही मची हुई है. कुल्लू समेत धर्मशाला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Weather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिशWeather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिशWeather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-यूपी में कब होगी झमाझम बारिश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:22:26