Tejas Mk-2 vs Rafale Fighter Jet: एयर डिफेंस पावर के महत्व को आज पूरी दुनिया जान और समझ रही है. यही वजह है कि छोटी से बड़ी इकोनॉमी वाला हर देश अपनी क्षमता के अनुसार एयर फोर्स को मजबूत करने में जुटा है. इस प्रक्रिया में एडवांस्ड मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम के साथ ही फाइटर जेट की भूमिका काफी अहम हो जाती है.
Tejas Mk-2 vs Rafale Fighter Jet: किसी भी देश के डिफेंस सिस्टम की मजबूती को उसकी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की ताकत से आंका जाता है. आर्म्ड फोर्सेज के तीनों अंग जितना आधुनिक और अपग्रेड होंगे, वे देश दुश्मनों में उतना ही भय और डर पैदा करने में सक्षम होंगे.
ग्लोबल स्टेज पर उसका दबदबा और रसूख भी उतना ही ज्यादा प्रभावी होगा. अमेरिका, रूस, चीन जैसे देश न सिर्फ बड़ी इकोनॉमी हैं, बल्कि इनका डिफेंस सिस्टम भी उतना ही मजबूत है. भारत भी अब टॉप इकोनॉमी वाला देश बन गया है, जिसका असर डिफेंस सिस्टम पर भी देखा जा सकता है. आज का भारत अपने दम पर पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट बनाने की तैयारी में जुटा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 के साथ ही स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का फायर पावर देख दुनिया भौंचक्की रह गई. पाकिस्तान ने एक ही झटके में घुटने टेक दिया. इस दौरान एयरफोर्स के अविश्वसनीय महत्व का भी पता चला. साथ ही कुछ कमियां भी सामने आईं, जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है. खरीद प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, ताकि इमरजेंसी परचेज में किसी तरह की बाधा पैदा न हो. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है देश को हर तरफ और हर तरह के दुश्मन से महफूज रखने के लिए एयरफोर्स को फाइटर जेट की 41 स्क्वाड्रन की जरूरत है, जबकि उपलब्ध 31 स्क्वाड्रन है. नेशनल डिफेंस की इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. एक तरफ फाइटर जेट खरीदे जा रहे हैं तो दूसरी तरफ स्वदेशी तकनीक से लड़ाकू विमान बनाने के प्रोजेक्ट को भी रफ्तार दी जा रही है. फिलहाल तेजस Mk-1A के अपग्रेडेड वर्जन तेजस Mk-2 नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट को डेवलप किया जा रहा है. चार से पांच साल में इसके इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर रविशंकर एसआर ने हाल में ही बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस Mk-2 फाइटर जेट को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट तेजस Mk-2 आधुनिक तकनीक और वेपन सिस्टम से लैस होगा जो इसे फ्रांस की डिफेंस कंपनी डसॉल्ट द्वारा डेवलप राफेल लड़ाकू विमान के टक्कर का बनाएगा. कुछ डिफेंस एक्सपर्ट को तो यह भी मानना है कि तेजस Mk-2 कई मायनों में राफेल मल्टीरोल एयरक्राफ्ट से भी ज्यादा मॉडर्न और घातक होगा. टेक्नोलॉजिकल स्टैंडर्ड के आधार पर देखें तो इस दावे में दम दिखता है. रडार से लेकर विंगफ्रेम, वजन, पेलोड कैपेसिटी, मिसाइल इंटीग्रेशन और टारगेट को पता लगाने के मामले में तेजस Mk-2 फाइटर जेट राफेल पर भारी दिखता है. सबसे बड़ी बात यह है कि तेजस Mk-2 जेट को स्वदेशी तकनीक से डेवलप किया जा रहा है. इस तरह यह राफेल के मुकाबले काफी किफायती भी है. साथ ही देश में विकसित हथियार और मिसाइल को इसके साथ इंटीग्रेट करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी. बता दें कि अन्य देशों से खरीदे गए फाइटर जेट में देसी वेपन को इंस्टॉल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सोर्स कोड शेयर न होने की वजह से अन्य तरह की दिक्कतें भी पेश आती हैं. हाल में इसका एक नमूना देखने को मिला, जब ब्रिटिश F-35 लड़ाकू विमान की केरल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. ब्रिटेन ने इसे अमेरिका से खरीदा है. तमाम कोशिशों के बावजूद इस फाइटर जेट को ब्रिटिश इंजीनियर ठीक नहीं कर सके. अब इसे टुकड़ों में वापस ले जाने की तैयारी है. एफ-35 लड़ाकू विमान में आई यह दिक्कत इंपोर्टेड फाइटर जेट की समस्या को एक बार फिर से दुनिया के सामने लाकर रख दिया है. ऐसे में भारत के लिए देसी फाइटर जेट डेवलप करना जरूरी हो गया है. तेजस Mk-2 को कई मायनों में राफेल फाइटर जेट से भी बेहतर और आधुनिक बताया जा रहा है. तेजस Mk-2 फाइटर जेट, भारत की तकनीकी ताकत तेजस Mk-2 नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट है. यह तेजस Mk-1A का उन्नत संस्करण है. तेजस Mk-2 जेट इंजन वेपन और रडार सिस्टम के मामले में पूर्व के तेजस विमान से कहीं आगे है. इसे इंडियन एयरफोर्स की जरूरतों के हिसाब से डेवलप किया जा रहा है, ताकि यह आने वाले साल में जगुआर और मिराज-200 जैसे लड़ाकू विमान के बेड़े को रिप्लेस कर सके. स्वभाविक है कि यह जगुआर और मिराज-2000 जैसे जेट से कहीं ज्यादा अपग्रेड और एडवांस है. हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और डीआरडीओ तेजस Mk-2 को इस तरह से डेवलप कर रहा है कि यह एयरफोर्स की मॉडर्न और मल्टीरोल जरूरतों को पूरा कर सके. ऐसे में इस फाइटर जेट में कई ऐसी तकनीक को एड किया गया है, जो इसे तेजस एमके-1ए से ज्यादा ताकतवर और एडवांस बनाता है. तेजस Mk-2 अस्त्र Mk-1 मिसाइल से भी लैस होगा. कम वजन, ताकतवर इंजन रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस Mk-2 वजन और इंजन के मामले में मौजूदा राफेल फाइटर जेट से कहीं ज्यादा एडवांस होगा. तेजस Mk-2 में अमेरिकी जेट इंजन निर्माता कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा डेवलप F414-INS6 का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 98 kN का थ्रस्ट देने में सक्षम है. बता दें कि जो जेट इंजन जितना ज्यादा थ्रस्ट प्रोड्यूस करता है, उस एयरक्राफ्ट की रफ्तार उतनी ज्यादा होती है. तेजस Mk-1A में 80 से 85 kN थ्रस्ट पैदा करने वाला इंजन लगाया गया है. दूसरी तरफ, राफेल जेट में दो साफ्रान M88 इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जानकारी के अनुसार, साफ्रान M88 इंजन जेट को 75 kN का थ्रस्ट देने में सक्षम है. वजन की बात की जाए तो हल्के एयरफ्रेम के साथ तेजस Mk-2 जेट का वजन 13.5 टन है. वहीं, राफेल फाइटर जेट का वेट 15.3 टन यानी 15,300 किलो है. कम वजन तेजस Mk-2 को ज्यादा रफ्तार के साथ दुश्मनों पर अटैक करने में सक्षम बनाता है. वेपन सिस्टम और कॉम्बैट रेंज वेपन सिस्टम और कॉम्बैट रेंज के मामले में तेजस Mk-2 जेट डसॉल्ट द्वारा डेवलप राफेल लड़ाकू विमान से ज्यादा उन्नत होने वाला है. राफेल जेट में दुनिया की सबसे खतरनाक और घातक मिसाइल में शुमार ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल फिलहाल फिट नहीं किया जा सकता है. इस दिक्कत के चलते ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Su-30MKI से पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइल दागनी पड़ी थी. यदि राफेल इसमें सक्षम होता तो दुश्मन के सीने पर और गहरे जख्म दिया जा सकता था. वहीं, तेजस Mk-2 में ब्रह्मोस मिसाइल के नेक्स्ट जेनरेशन को इंटीग्रेट करना आसान होगा. इसके अलावा देसी महाबली फाइटर जेट में घातक अस्त्र MK-2 मिसाइल भी इंस्टॉल किया जा सकेगा. जानकारी के अनुसार, तेजस Mk-2 6,500 किलोग्राम पेलोड के साथ उड़ान भरने में सक्षम होगा. तेजस Mk-2 का कॉम्बैट रेंज 2500 किलोमीटर होगा. ऐसे में चीन और पाकिस्तान को मुकम्मल और तरीके से जवाब देना संभव होगा. राफेल जेट का कॉम्बैट रेंज 1850 किलोमीटर है. तेजस Mk-2 फाइटर जेट AESA रडार सिस्टम से भी लैस होगा, जिससे टारगेट को 200 किलोमीटर दूर से ही पता लगाना संभव हो सकेगा. ऐसे में एयरफोर्स की अटैकिंग पावर काफी बढ़ जाएगी.
Tejas Mk2 Fighter Jet Tejas Mk2 Vs Rafale Aircraft Tejas Mk2 Brahmos Missile Tejas Mk2 Jet New Version Tejas Mk2 Tejas Mk1a Tejas Mk2 6500 Payload Tejas Mk2 6500 Weapon Payload Tejas Mk2 Aesa Radar Tejas Mk2 Jet Electronic Warfare Tejas Mk2 Jet F414 Ins6 Engine Tejas Mk2 Jet Ge Engine Tejas Mk2 Jet General Electric Tejas Mk2 Jet Drdo Tejas Mk2 Jet Brahmos Missile Tejas Mk2 Jet Infrared Search And Track Infrared Search And Track System Tejas Mk2 Jet Astra Mk2 Missile Tejas Mk2 Jet Delta Design Tejas Mk2 Jet 13500 Kilogram Weight Tejas Mk2 Vs China J20 Jet Tejas Mk2 Vs Pakistan Jf17 Jet Hindustan Aeronautics Limited Tejas Mk2 Jet Hal Tejas Mk2 Jet Indian Air Force Tejas Mk2 Jet Latest News Defence News India Defence News National News Drdo Latest Updates भारत नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट भारत अगली पीढ़ी का लड़ाकू जेट तेजस एमके 2 लड़ाकू जेट तेजस एमके 2 बनाम राफेल विमान तेजस एमके 2 ब्रह्मोस मिसाइल तेजस एमके 2 जेट नया संस्करण तेजस एमके 2 तेजस एमके 1 ए तेजस एमके 2 6500 पेलोड तेजस एमके 2 6500 हथियार पेलोड तेजस एमके 2 एईएसए रडार तेजस एमके 2 जेट इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तेजस एमके 2 जेट एफ 414 आईएनएस 6 इंजन तेजस एमके 2 जेट जीई इंजन तेजस एमके 2 जेट जनरल इलेक्ट्रिक तेजस एमके 2 जेट डीआरडीओ तेजस एमके 2 जेट ब्रह्मोस मिसाइल तेजस एमके 2 जेट इन्फ्रारेड खोज और ट्रैक इन्फ्रारेड खोज और ट्रैक सिस्टम तेजस एमके 2 जेट एस्ट्रा एमके 2 मिसाइल तेजस एमके 2 जेट डेल्टा डिजाइन तेजस एमके2 जेट 13500 किलोग्राम वजन तेजस एमके2 बनाम चीन जे20 जेट तेजस एमके2 बनाम पाकिस्तान जेएफ17 जेट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड तेजस एमके2 जेट एचएएल तेजस एमके2 जेट भारतीय वायु सेना तेजस एमके2 जेट नवीनतम समाचार रक्षा समाचार डिफेंस न्यूज भारत रक्षा समाचार इंडिया डिफेंस न्यूज राष्ट्रीय समाचार डीआरडीओ ताजा अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देसी या सफेद अंडा, दोनों में क्या है ज्यादा हेल्दी? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसका सचनाश्ते से लेकर डिनर में अंडे खाना हम में से काफी लोगों को पसंद आता है, लेकिन देसी और सफेद अंडे को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होती है, जिसे दूर करना जरूरी है.
Read more »
सुबह उठते ही न देखें ये अशुभ चीजें, वरना अटक सकते हैं जरूरी कामवास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से मन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है और साथ ही जीवन से खुशियां दूर चली जाती है.
Read more »
India Warship: भारत को आज मिलेगी ‘इंद्र की तलवार’,ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से होगी लैसIndia Warship Tamal: भारत की नौसेना में आज युद्धपोत तमाल को शामिल किया जाएगा. इस युद्धपोत को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस किया गया है.
Read more »
F-35B फाइटर जेट को केरल से ले जाना पड़ रहा भारी..अमेरिकी इंजीनियरों के छूटेंगे पसीने..डिकोड हो जाएगी स्टील्थ की सीक्रेट टेक्नोलॉजी?ब्रिटेन का एफ-35बी फाइटर जेट 14 जून से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर खड़ा है। विमान को ले जाने में कई चुनौतियां हैं, खासकर इसकी स्टील्थ तकनीक की सुरक्षा।
Read more »
₹60000 करोड़ की डील, राफेल-F-35 से सस्ता, ब्रह्मोस की ताकत वाला देसी फाइटर जेट, सरकार खोलेगी तिजोरी का मुं...IAF Fighter Jet Deal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडियन एयरफोर्स की डिमांड को पूरा करने की दिशा में ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं. 5th जेनरेशन का फाइटर जेट खरीदने के साथ ही देसी स्तर पर उसे डेवलप करने का प्रोजेक्ट भी लॉन्च कर दिया गया है. इस बीच, चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है.
Read more »
BVRAAM 'अस्त्र' हुआ और ताकतवर, स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर से किया गया लेस, सुखोई से किया गया सफल परीक्...BVR AIR TO AIR MISSILE ASTRA: स्वदेशी अस्त्र को सुखोई, तेजस, मिग-29 से दुश्मन पर दागा जा सकेगा.स्वदेशी फाइटर जेट तेजस से जब अस्त्र फायर होगा, तो दुश्मन देश के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर पायलटों को बचने का मौका भी नहीं मिलेगा. 200 स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल यानी BVR अस्त्र मार्क 1 को प्रोडक्शन क्लियरेंस मिल गया है.
Read more »
