पिछले टेस्ट में शुभमन गिल को पिला रहे थे पानी, लॉर्ड्स टेस्ट में तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ब्रेक से आते ही...

Jasprit Bumrah News

पिछले टेस्ट में शुभमन गिल को पिला रहे थे पानी, लॉर्ड्स टेस्ट में तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ब्रेक से आते ही...
Five-Wicket HaulKapil DevLord's Test
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

Jasprit Bumrah breaks Kapil Dev record: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट लेकर पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हर मैच में टीम के लिए कमाल कर रहे हैं. लीर्ड्स टेस्ट खेलने के बाद दूसरे मुकाबले में बाहर बैठे इस स्टार ने लॉर्ड्स में उतरने के बाद एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को इंग्लैंड में ऐसा करने के मामले में पीछे छोड़ा. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में अब जसप्रीत बुमराह सबसे आगे निकल गए हैं. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे दिन पांच विकेट लेने के बाद भी जश्न नहीं मनाया. इस प्रदर्शन ने उन्हें न केवल ऑनर्स बोर्ड पर जगह दिलाई बल्कि महान कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. बुमराह जो वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे, तीसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी की. उन्होंने शुक्रवार को दूसरे सेशन में जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपना 15वां पांच विकेट पूरा किया. यह बुमराह की सुबह का चौथा विकेट था. वह शानदार थे. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण ही भारत ने इंग्लैंड को 387 रन पर ऑल आउट कर दिया. मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 251 से खेलना शुरू किया था. अगर जेमी स्मिथ और ब्राइडन कार्स ने महत्वपूर्ण अर्धशतक नहीं लगाए होते तो स्कोर और भी कम हो सकता था. दिन की शुरुआत बुमराह के नाम रही जिन्होंने कपिल देव का विदेशी धरती पर पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा. बुमराह के अब विदेशी धरती पर 13 पांच विकेट हैं जो कपिल के 12 से ज्यादा हैं. यह इस सीरीज में उनका दूसरा पांच विकेट था. उन्होंने हेडिंग्ले में सीरीज के पहले मैच में भी पांच विकेट लिए थे. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले भारतीय: 13* – जसप्रीत बुमराह 12 – कपिल देव 10 – अनिल कुंबले 9 – इशांत शर्मा इंग्लैंड की टीम को 387 रन पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही. ओपनर यशस्वी जायसवाल सस्ते में 13 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. इसके बाद करुण नायर ने अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 40 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को जोफ्रा आर्चर ने जबकि करुण को कप्तान बेन स्टोक्स ने आउट किया. क्रिस वोक्स ने सबसे बड़ा विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में हासिल किया. दिन का खेल खत्म होने के वक्त केएल राहुल 53 रन बनाकर खेल रहे थे और उनका साथ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर दे रहे थे. इंग्लैंड से भारत 242 रन पीछे चल रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Five-Wicket Haul Kapil Dev Lord's Test England Cricket जसप्रीत बुमराह कपिल देव भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लीड्स में कप्तान गिल का द‍िल टूटा, स्टोक्स रहे वजह, बोले- अगर हम टॉस...लीड्स में कप्तान गिल का द‍िल टूटा, स्टोक्स रहे वजह, बोले- अगर हम टॉस...लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल उस समय न‍िराश हो गए जब टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Read more »

शुभमन गिल पर सवाल उठाने वाले ये रिकॉर्ड देख लें... सिर्फ 4 भारतीय कर पाए टेस्ट में ये कारनामाशुभमन गिल पर सवाल उठाने वाले ये रिकॉर्ड देख लें... सिर्फ 4 भारतीय कर पाए टेस्ट में ये कारनामाभारतीय टीम का कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने कमाल करना शुरू कर दिया है। गिल ने लीड्स टेस्ट में शतक ठोक एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम अब कर लिया है।
Read more »

ICC Rankings: टीम इंडिया हारी लेकिन दो खिलाड़ियों को बंपर फायदा, बेन डकेट ने भी लगाई लंबी छलांगICC Rankings: टीम इंडिया हारी लेकिन दो खिलाड़ियों को बंपर फायदा, बेन डकेट ने भी लगाई लंबी छलांगऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल को भी 5 स्थान का फायदा हुआ है।
Read more »

अंग्रेजों पर कहर बनकर टूटे शुभमन गिल, कप्तान बनते ही कर ली विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरीअंग्रेजों पर कहर बनकर टूटे शुभमन गिल, कप्तान बनते ही कर ली विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरीभारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे टेस्ट मैच में भी सेंचुरी ठोक दी है। उन्होंने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था।
Read more »

टेस्ट और ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले 4 भारतीय बल्लेबाजटेस्ट और ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले 4 भारतीय बल्लेबाजशुभमन गिल ने इंग्लैंड में बतौर टेस्ट कप्तान डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया.गिल वनडे और टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए.
Read more »

पहली पारी में 269 और दूसरी में 161 रन... शुभमन गिल ने तो रिकॉर्ड की बरसात ही कर दीपहली पारी में 269 और दूसरी में 161 रन... शुभमन गिल ने तो रिकॉर्ड की बरसात ही कर दीभारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रन बनाए। पहली पारी में 269 रन बनाने वाले गिल ने रिकॉर्ड की बरसात कर दी। 
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:05:51