India Warship Tamal: भारत की नौसेना में आज युद्धपोत तमाल को शामिल किया जाएगा. इस युद्धपोत को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस किया गया है.
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना को एक अत्याधुनिक व बेहद शक्तिशाली युद्धपोत ‘तमाल’ मिलने जा रहा है. भारत का यह नया युद्धपोत आज नौसेना में कमीशन होगा. यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है. युद्धपोत तमाल में वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं.
यह उन्नत 100 मिमी गन, अत्याधुनिक सिस्टम, हेवीवेट टॉरपीडो व त्वरित हमला करने वाले एंटी-सबमरीन रॉकेट से भी लैस है. इसके अलावा यह अत्याधुनिक युद्धपोत नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमता और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली युक्त है. यह 30 नॉट्स से अधिक की गति और लंबी समुद्री दूरी तक संचालन कर सकता है. भारतीय नौसेना का कहना है कि वह अपने नए युद्धपोत के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत को उसका यह युद्धपोत रूस से मिलने वाला है. यह रूस के कालिनिनग्राद में कमीशन होगा. नवीनतम स्टेल्थ मल्टी-रोल फ्रिगेट ‘तमाल’ रूस के कालिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल होगा. ‘तमाल’ क्रिवाक क्लास फ्रिगेट्स की श्रृंखला का आठवां और तुशील क्लास का दूसरा युद्धपोत है. इस युद्धपोत में 250 से अधिक नौसैनिक हैं, जिन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग और कालिनिनग्राद की कठोर सर्दियों में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया है. तमाल ने बीते तीन महीनों में कई गहन समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस परियोजना के तहत भारत में भी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में रूसी तकनीक और डिजाइन सहयोग से त्रिपुट क्लास के दो फ्रिगेट्स का निर्माण किया जा रहा है. इस पूरी श्रृंखला के पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना के पास समान क्षमताओं वाले 10 युद्धपोत होंगे. इससे समुद्र में भारतीय नौसेना की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा. भारतीय नौसेना को मिलने जा रहे युद्धपोत तमाल का निर्माण रूस के यंतर शिपयार्ड, कालिनिनग्राद में किया गया है. यह विदेश से प्राप्त होने वाला अंतिम युद्धपोत होगा. भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप इस युद्धपोत में 26 स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं. इन उपकरणों में समुद्र और जमीन पर लक्ष्य भेदने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी शामिल है. नौसेना में शामिल होने जा रहा स्वदेशी युद्धपोत अर्नाला, ताकत इतनी कि चीन के उड़ जाएंगे होश, कांपेगा पाकिस्तान ‘तमाल’ नाम देवताओं के राजा इंद्र की युद्ध में इस्तेमाल होने वाली मायथिकल तलवार से प्रेरित है. यह भारतीय और रूसी युद्धपोत निर्माण की सर्वोत्तम तकनीकों का प्रतीक है. यह भारत-रूस की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगा. कमीशन के बाद यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल होकर भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा.
Indian Navy Brahmos Supersonic Cruise Missile Missiles युद्धपोत तमाल भारतीय नौसेना ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल मिसाइल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आरबीआई एमपीसी की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में कटौती पर होगी समीक्षाआरबीआई एमपीसी की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में कटौती पर होगी समीक्षा
Read more »
ब्रह्मोस मिसाइल को भूल जाइए, भारत इस 'ब्रह्मास्त्र' से Su-30MKI फाइटर जेट को करेगा लैस, 7400 KMPH की है रफ...India-Russia Defence Deal: चीन और पाकिस्तान को जरूरत पड़ने पर एक साथ सबक सिखाया जा सके, इसके लिए भारत अपने हथियारों के भंडार को बढ़ाने के साथ ही उसे अपग्रेड करने में भी जुटा है. रूस से ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल खरीदने की तैयारी है, जिसका नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांपने लगते हैं.
Read more »
Project Vishnu: चीन-PAK में गहरी चिंता, भारत करने जा रहा सबसे खतरनाक हाइरपरसोनिक क्रूज मिसाइल का टेस्ट, ब्रह्मोस से 3 गुना ज्यादा होगी स्पीडIndia Hypersonic Cruise Missile: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के असलहों का तहलका पूरी दुनिया ने देखा. अब भारत ब्रह्मोस से भी तीन गुणा ज्यादा संहारक हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट करने जा रहा है. इसे लेकर चीन और पाकिस्तान में टेंशन देखने को मिल रही है.
Read more »
ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान अब जर्मनी से मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की कोशिश मेंपाकिस्तान ब्रह्मोस जैसे खतरे से निपटने के लिए जर्मनी के IRIS-T SLM सिस्टम खरीदने की कोशिश कर रहा है. जबकि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. यह सिस्टम पाकिस्तान की एयर डिफेंस को मजबूत कर सकता है, लेकिन आर्थिक चुनौतियां इसके रास्ते में आ सकती हैं.
Read more »
IND vs ENG: टैलेंट तो खूब है, पर कोहली की कमी कैसे दूर करेगी भारतीय टीम, इंग्लिश उप कप्तान ने खेला माइंड गे...India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.
Read more »
पुतिन यूं ही नहीं हैं भारत के सच्चे दोस्त, ब्रह्मोस मिसाइल को बनाने में हर कदम पर की थी मदद, बीच में कूद पड़ा था चीन, खुलासाशिवथानु पिल्लई को भारत के एयरोस्पेस और मिसाइल विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट में उनकी भूमिका सबसे खास रही है।
Read more »
