AAIB Report on Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि टेकऑफ के 32 सेकेंड बाद दोनों इंजन बंद हो गए थे, जिससे 241 यात्रियों की मौत हुई. कॉकपिट रिकॉर्डिंग में पायलटों की बातचीत भी दर्ज है.
AAIB Preliminary Report on Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश की प्रारिंभक रिपोर्ट सामने आ गई है. 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद कैसे क्रैश हुआ था, उसकी गुत्थी सुलझ गई है.
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलेसा हुए हैं. एएआईबी यानी एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि टेकऑफ के कुछ सेकेंड ही बाद प्लेन के दोनों इंजन अपने-आप बंद हो गए थे. इसके चलते आईए 171 प्लेन क्रैश हुआ और इसमें सवार 241 यात्रियों की जान चली गई. एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 का बोइंग 78708 ड्रीमलाइनर टेकऑफ करने के महज 32 सेकेंड बाद ही जमीन पर धड़ाम हो गया था. यह विमान अमदाबाद से लंदन के लिए जाने वाली थी. AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्लेन क्रैश की पूरी हकीकत सामने आई है. इसमें बताया गया है कि फ्यूल गंदा था या नहीं, कैसे पायलट के बीच बातचीत हुई थी और कैसे अचानक दोनों इंजन ने काम करना बंद कर दिया था. चलिए जानते हैं AAIB यानी एयर इंडिया विमान हादसे पर Aircraft Accident Investigation Bureau की प्रारंभिक रिपोर्ट को. – पायलट की बातचीत से भी साफ है कि इंजन बंद हो गया था. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया, ‘तुमने इंजन क्यों बंद किया?’ इस पर दूसरा पायलट कहता है, ‘मैंने नहीं किया.’ यह दिखाता है कि फ्यूल स्विच का बंद होना पायलटों की जानकारी के बिना हुआ. – एयर इंडिया के विमान ने 12 जून 2025 को दोपहर 13:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी. उड़ान भरने के महज 32 सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच एक सेकंड के अंतराल में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए. इससे दोनों इंजनों की शक्ति तुरंत खत्म हो गई, और विमान की गति और ऊंचाई तेजी से कम होने लगी. – अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था. AAIB ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि टेकऑफ के कुछ सेकेंड ही बाद विमान के दोनों इंजन अपने-आप बंद हो गए थे. इसके कारण ही यह हादसा हुआ. AAIB ने विमान के इंजन में फ्यूल की सप्लाई बंद होने जैसी कई अहम बातों की तरफ इशारा किया है. यहां जानना जरूरी है कि यह प्रारंभिक जांच है, अभी विस्तृत जांच चल रही है. – AAIB की जांच रिपोर्ट में कॉकपिट में पायलटों के बीच बातचीत की भी जानकारी सामने आई है. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के अनुसार, एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि तुमने इंजन क्यों बंद किया? इस सवाल के जवाब में दूसरे पायलट ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया.
AAIB Report AAIB Preliminary Report On Air India Plane Crash Air India Plane Crash Report Ahmedabad Plane Crash Report AI 171 Plane Crash Report Ahmedabad Plane Crash Latest News What Happened In Ahmedabad Plane Crash What Happened In Air India Plane Crash एयर इंडिया प्लेन क्रैश एएआईबी रिपोर्ट एएआईबी क्रैश रिपोर्ट एयर इंडिया प्लेन क्रैश रिपोर्ट अहमदाबाद प्लेन क्रैश रिपोर्ट अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट एयर इंडिया विमान के साथ क्या हुआ था. एआई 171 प्ले एयर इंडिया न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश; सामने आया भयानक वीडियोAhmedabad Plane Crash Video: गुजरात के अहमदाबाद मेघानी में एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, सामने आया हादसे का LIVE VideoAhmedabad Plane Crash Live Video: अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने का लाइव वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, कैंसिल कर दीं ये फ्लाइट्स...देखें लिस्टAhmedabad Plane Crash: Air India Cancelled these flights after the plane crash, प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, कैंसिल कर दी ये फ्लाइट्स...देखें लिस्ट
Read more »
PM मोदी के प्रधान सचिव ने लिया अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का जायजा, अधिकारियों को जारी किए जरूरी निर्देशAhmedabad Plane Crash Updates: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश के तीसरे दिन प्रधानमंत्री
Read more »
क्या है AAIB? जो कर रहा अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच; जानें कैसे करता है काम?डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून की दोपहर हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश Ahmedabad Plane Crash को 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं। 270 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस विमान हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। प्लेन क्रैश की जांच की जिम्मेदारी एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AAIB को सौंपी गई है। देश में हुए सभी विमान हादसों की जांच AAIB ही...
Read more »
हाड़ कंपा देने वाला खुलासा...एयर इंडिया का एक और विमान क्रैश होने वाला था, 900 फीट पर लगाया गोताअहमदाबाद प्लेन क्रैश के 38 घंटे बाद ही एयर इंडिया का एक और प्लेन क्रैश करने वाला था। यह चौंकाने वाला खुलासा अब हुआ है।
Read more »
