Ground Report: भोपाल का 90 डिग्री तो इंदौर का Z ब्रिज छोड़िए, बालाघाट में X डिजाइन वाला पुल, ले चुका कई जिंद...

Balaghat X Bridge News

Ground Report: भोपाल का 90 डिग्री तो इंदौर का Z ब्रिज छोड़िए, बालाघाट में X डिजाइन वाला पुल, ले चुका कई जिंद...
बालाघाट X पुलBalaghat Newsबालाघाट न्यूज
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Balaghat News: भोपाल का 90 डिग्री वाला पुल क्या चर्चा में आया, पूरे प्रदेश से तरह तरह के पुल सामने आने लगे हैं. इंदौर में Z आकार के बाद अब बालाघाट में X आकार का पुल दिखा...

Balaghat News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 90 डिग्री वाले पुल की चर्चा पिछले दिनों पूरे देश में हुई. मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अभी इस पुल का मामला थमा ही नहीं था कि इंदौर के Z आकार वाला यानी दो 90 डिग्री वाले पुल का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा.

ये तो खैर अभी की बात है. इससे कई आगे बालाघाट निकला, जहां न 90 डिग्री न Z, यहां X आकार वाला पुल है. ग्राउंड रिपोर्ट में आप भी देखिए इंजीनियरिंग का ‘नायाब नमूना’… X आकार वाला पुल बालाघाट के अंतिम छोर पर स्थित कोयलारी नाम का एक गांव है, जो सिवनी जिले की सीमा पर बसा है. वहां पर करीब 15 साल पहले ही X आकार का पुल बना. वहां पर जब लोकल 18 की टीम पहुंची तो मुलाकात एक शख्स से हुई. तब उनसे पुल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ये अजूबा है अजुबा. भोपाल, इंदौर ही नहीं बालाघाट में 15 साल पहले ही इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बनकर तैयार हुआ है. ऐसा पुल शायद ही कहीं बना होगा. स्थानीय लोग बोले- यहां अक्सर होते हैं हादसे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल पर हाल ही में एक हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर ने पुल पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह रेलिंग तोड़ लटक गया. हालांकि, उस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन, पुल क्षतिग्रस्त हो गया. उस डंपर को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया. मौत को दावत देता पुल स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें यहां पर हादसे नहीं होते. दरअसल, रात के वक्त स्पीड से वाहन आते हैं, लेकिन जिसे इस पुल की बनावट का अंदाजा नहीं होता वह इससे टकरा जाता है और हादसे का शिकार हो जाता है. वहीं, इस पुल पर दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद प्रशासन ने इसे बंद नहीं करवाया. बता दें कि प्रशासन ने दोनों ओर डेंजर लिखकर वाहन चालकों को चेताया भी है. हादसे के बाद होती है मरम्मत स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर लगातार हादसे होते हैं. इसके बावजूद पुल सही ढंग से बनाने के बजाय क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करवा कर शुरू करवा दिया जाता है. ऐसे में ग्रामीणों ने इसे मौत का पुल कहना शुरू कर दिया है. हर दिन गुजरती करीब 1000 गाड़ियां यह पुल जबलपुर से नागपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जोड़ता है. ऐसे में कटंगी की ओर आने-जाने वाले तमाम वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं. करीब 1000 वाहन 24 घंटे में गुजरते हैं. वहीं, पहली बार आने वाले इसे देखकर चकरा जाते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बालाघाट X पुल Balaghat News बालाघाट न्यूज Madhya Pradesh Bridge मध्य प्रदेश पुल Bhopal 90-Degree Bridge भोपाल 90-डिग्री पुल Indore Z-Shaped Bridge इंदौर Z आकार पुल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंजीनियरिंग का कमाल!, भोपाल ब्रिज का 90 डिग्री मोड़ बना सोशल मीडिया का नया ‘टर्निंग पॉइंट’इंजीनियरिंग का कमाल!, भोपाल ब्रिज का 90 डिग्री मोड़ बना सोशल मीडिया का नया ‘टर्निंग पॉइंट’हम रोजाना ऐसी कई इमारतों को देखते हैं बेहतरीन इंजीनियरिंग का अनोखी उदाहरण है. लेकिन भोपाल का ऐशबाग आरओबी अपनी अनोखी डिजाइन और अनोखी इंजीनियरिंग करामात के लिए विवादों में घिर गया है. इसकी वजह इसका डिजाइन है.   
Read more »

भोपाल के ऐशबाग का पुल नायाब नमूना, घोटालों का सेतु: उमंग सिंघारभोपाल के ऐशबाग का पुल नायाब नमूना, घोटालों का सेतु: उमंग सिंघारभोपाल के ऐशबाग का पुल नायाब नमूना, घोटालों का सेतु: उमंग सिंघार
Read more »

भोपाल में ओवर ब्रिज पर 90 डिग्री एंगल का मोड़: अजीब डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक; लोग बोले- हादसों...भोपाल में ओवर ब्रिज पर 90 डिग्री एंगल का मोड़: अजीब डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक; लोग बोले- हादसों...भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाला ऐशबाग ROB (रेलवे ओवरब्रिज) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। लोग इसके मिम्स बना रहे हैं और इसे अनोखी डिजाइन वाला ब्रिज बताकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
Read more »

भोपाल में 90 डिग्री वाला पुल ही नहीं... ये दो ब्रिज भी हैं इंजीनियरिंग का मुजस्सिमा, एक तो 126 करोड़ में बनाभोपाल में 90 डिग्री वाला पुल ही नहीं... ये दो ब्रिज भी हैं इंजीनियरिंग का मुजस्सिमा, एक तो 126 करोड़ में बनाBhopal Controversial Bridge: भोपाल में ऐशबाग का रेलवे ओवर ब्रिज अपने 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण चर्चा में है। शहर के दो अन्य पुलों, डा.
Read more »

रीडिजाइन होगा भोपाल का 90 डिग्री मोड़ वाला ब्रिज: 35Km स्पीड होने पर गाड़ियां ट्रैक पर गिरने का खतरा; देशभर...रीडिजाइन होगा भोपाल का 90 डिग्री मोड़ वाला ब्रिज: 35Km स्पीड होने पर गाड़ियां ट्रैक पर गिरने का खतरा; देशभर...Bhopal Aishbagh Railway Overbridge Redesign; भोपाल के ऐशबाग में बने 90 डिग्री एंगल वाले रेलवे ओवरब्रिज का टर्निंग वाला हिस्सा फिर से बनेगा। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने बताया कि रेलवे के साथ मिलकर ब्रिज को रीडिजाइन किया जाएगा।
Read more »

इंदौर में भी बन रहा Z डिजाइन वाला रेलवे ओवरब्रिज: PWD मंत्री बोले- प्रदेश के निर्माणाधीन पुलों की स्टेटस रि...इंदौर में भी बन रहा Z डिजाइन वाला रेलवे ओवरब्रिज: PWD मंत्री बोले- प्रदेश के निर्माणाधीन पुलों की स्टेटस रि...Madhya Pradesh (MP) Polo Ground Railway Over Bridge (ROB)Z Design Railway Overbridge Controversy Update रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) बना रहा है। भोपाल के ऐशबाग में बने 90 डिग्री ब्रिज के बाद इंदौर का ये ब्रिज भी चर्चा का विषय बन गया है। इसके जेड (Z) आकार के डिजाइन ने सभी को चौंका दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:16