Kapil Sharma News: कॉमेडियन कपिल शर्मा को खालिस्तानी संगठन एसएफजे ने धमकी दी है. उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी बब्बर खालसा के हरजीत सिंह लड्डी ने ली है.
Kapil Sharma News: कॉमेडियन कपिल शर्मा को अब धमकी मिली है. पहले उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई. अब उन्हें खालिस्तानी संगठन ने कनाडा से कैफे हटाने की धमकी दी है. कपिल शर्मा के सरे स्थित कैप्स कैफे पर खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने बुधवार को गोलीबारी की थी.
इसकी जिम्मेदारी जर्मनी में स्थित बब्बर खालसा के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली. फायरिंग के बाद अब आतंकवादी समूह एसएफजे ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को धमकाया है. आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कनाडा कपिल शर्मा का प्ले ग्राउंड यानी खेल का मैदान नहीं है. वीडियो में पीएम मोदी का भी जिक्र किया गया है. एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा कनाडा में इन्वेस्ट करके पीएम मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ावा देते हैं. एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कपिल शर्मा और सभी मोदी-ब्रांड हिंदुत्व निवेशक सुन लें. कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड यानी खेल का मैदान नहीं है. अपने खून का पैसा हिंदुस्तान वापस ले जाओ. कनाडा हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को व्यापार के नाम पर अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा. आतंकी गुरतपतवंत ने वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को कैफे बंद करने की धमकी दी है. आतंकी पन्नू ने क्या आरोप लगाए? टीओआई की खबर के मुताबिक, आतंकी गुरतपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी सवाल उठाया कि कपलि शर्मा मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं और खुलेआम मोदी के हिंदुत्व का समर्थन करते हैं. वे मोदी के भारत में निवेश करने के बजाय कनाडा में क्यों निवेश कर रहे हैं. बता दें कि बुधवार को ही कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली. आतंकी लड्डी एनआईए की ‘मोस्ट-वांटेड’ लिस्ट में है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. कपिल के घर क्यों गई पुलिस? इधर, मुंबई पुलिस कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को शहर के ओशिवारा इलाके में उस इमारत में पहुंची थी, जहां वह रहते हैं. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पुलिस कपिल शर्मा के आवास के पते की पुष्टि के लिए वहां आयी थी. उन्होंने कहा, ‘कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने ओशिवारा स्थित डीएलएच एन्क्लेव इमारत का दौरा किया. पुलिस टीम उनके पते की पुष्टि करने के बाद कुछ देर में ही वहां से चली गई. अधिकारी ने बताया कि न तो शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गयी है और न ही उनका कोई बयान दर्ज किया गया.
Kapil Sharma News Gurpatwant Singh Pannun Gurpatwant Singh Pannun News SJF Chief Gurpatwant Singh Pannun Canada News कपिल शर्मा कपिल शर्मा को धमकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कनाडा न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न पराठा है न लस्सी, कपिल शर्मा के कैफे में मिलती हैं 20 अनूठी डिशेज, पेट भरने के चक्कर में जेब हो सकती है ढ...Kapil Sharma New Cafe: कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा में अपना एक रेस्तरां खोला, जिसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
Read more »
दुनिया भर में तेल आपूर्ति के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट कितना अहम है?: दुनिया जहानपिछले संघर्षों के दौरान भी ईरान ने इस रास्ते को बंद करने की धमकी दी थी, लेकिन उसने ऐसा किया नहीं और इसके कुछ अहम कारण हैं.
Read more »
Kapil Sharma: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, हमलावर ने कई राउंड फायर किए; तीन दिन पहले ही खुला थाकॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर
Read more »
कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, देखेंमशहूर कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना हुई है. शर्मा ने हाल ही में इस कैफे की शुरुआत की थी. अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड फायरिंग की. घटना के बाद हमलावर एक कार से फरार हो गए. शर्मा अपनी पत्नी के साथ कैफे में मौजूद थे जब यह घटना हुई. कनाडा में उन्होंने यह कैफे खोला है और वहीं पर फायरिंग की खबर है.
Read more »
एक FIR तक नहीं फिर भी बना आतंकी....कौन है Kapil Sharma के Canada कैफे पर गोलियां चलाने वाला हरजीत सिंह उर्फ लाडी ?Kapil Sharma News: कपिल शर्मा की बीवी गिन्नी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके कनाडा में नए कैफे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'हार नहीं मानी, जल्द मिलेंगे', फायरिंग के बाद कपिल शर्मा के कैप्स कैफे से आया पहला स्टेटमेंट- 'सदमे से उभर ...कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात कनाडा में गोलीबारी हुई और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बीकेआई ने हमले की जिम्मेदारी ली.
Read more »
