राधिका यादव मर्डर केसः 'हिंदू-मुस्लिम रंग देना गलत...', म्यूजिक VIDEO में टेनिस प्लेयर के साथ नजर आए एक्टर ...

Gurugram Radhika Murder Case News

राधिका यादव मर्डर केसः 'हिंदू-मुस्लिम रंग देना गलत...', म्यूजिक VIDEO में टेनिस प्लेयर के साथ नजर आए एक्टर ...
गुरुग्राम राधिका मर्डर केसGurugram Crimeगुरुग्राम अपराध
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

गुरुग्राम में राधिका यादव की हत्या से हर कोई स्तब्ध है. पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या की. इनामुल हक ने बताया कि उनका राधिका से सिर्फ पेशेवर रिश्ता था. धार्मिक एंगल पर नाराजगी जताई.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम राधिका मर्डर केस से हर कोई स्तब्ध है. इस मामले में एक वीडियो शूट भी चर्चा में है. इस वीडियो में एक युवक इनामुल हक साथ नजर आया था. ऐसे में युवक पर भी शक की सूई घूमी थी. हालांकि, पुलिस की जांच में अब तक युवक के बारे में कुछ सामने नहीं आया है.

वहीं, न्यूज18 ने युवक इनामुल हक से बात की. इनामुल हक ने बताया कि यह वीडियो दो साल पहले शूट किया गया था और यह पांच घंटे तक चला था. वह बताते हैं कि उन्हें राधिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. पहली मुलाकात के सवाल पर इनामुल हक ने कहा कि दिल्ली में एक टेनिस इवेंट में पंजाब टाइगर्स की टीम के साथ वो आई थी. इस दौरान राधिका ने मेरी टीम से कहा कि वह भी एक्टिंग में रुचि रखती है. म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए अभिनेता इनामुल हक ने कहा है कि उनका राधिका से सिर्फ पेशेवर रिश्ता था. वह मेरे लिए सिर्फ एक कलाकार थीं, जैसे कई और एक्ट्रेसेज़ के साथ मैं काम कर चुका हूं. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली रहती थी और मैं मुंबई रहता था. ऐसे में मैंने कहा कि एक्टिंग के लिए मुंबई में रहना पड़ेगा. फिर एक वीडियो हम लोगों ने कारवां नाम से शूट करना था तो अचानक एक एक्टर ने मना कर दिया. मैंने राधिका की प्रोफाइल डायरेक्टर को भेजा था. बाद में मैंने राधिका को इस वीडियो के बारे में बताया. ‘मेरी बेटी का कैरेक्टर…’, क्या पति को बचा रही हैं राधिका यादव की मां? गोलीकांड के वक्‍त कहां थी मंजू, पुलिस को बयान भी नहीं दिया इनामुल ने बताया कि राधिका ने उन्हें बताया था कि उनके पिता को यह वीडियो काफी पंसद आया था. राधिका से लगातार संपर्क होने के सवाल पर इनामुल हक कहते हैं कि वह राधिका से लगातार संपर्क में नहीं थे. उनसे मेरी कोई बातचीत नहीं. हां, इंस्टाग्राम से थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी. इनामुल हक ने बताया कि वीडियो शूट को लेकर हमने राधिका से कहा था कि यह कोई बड़ा बजट वाला प्रोजेक्ट नहीं है और उन्हें सिर्फ मौके पर आने के लिए आने जाने का खर्च दिया गया और उस दिन शूट के दौरान उनकी मां भी सेट पर आई थी. इनामुल हक कहते हैं कि वीडियो का हर सीन माता जी के सामने हुआ है. राधिका मर्डर केस:क्या इमानुल हक सिर्फ टेनिस खिलाड़ी का दोस्त था? पुलिस ने लव एंगल पर किया बड़ा खुलासा, आरोपी पिता को रिमांड पर भेजा “बिना वजह दिया जा रहा धार्मिक एंगल” एनएनआई से बातचीत में इनाम-उल-हक ने इस पूरे मामले को धार्मिक रंग देने पर नाराजगी जताई और कहा, “पता नहीं क्यों इसे हिंदू-मुस्लिम एंगल दिया जा रहा है. मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है. राधिका सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं थीं. बस वह वीडियो क्लिप यूट्यूब पर है, इसलिए बार-बार उसे जोड़कर दिखाया जा रहा है.” न्यूज18 से बातचीत में इनामुल हक ने कहा कि राधिका बीच बीच में अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट और एक्टिवेट करती रहती थी. हाल ही में उन्होंने अपने दादा की निधन की पोस्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. राधिका ने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया था. इनामुल हक कहते हैं कि मैंने उन्हें मैसेज किया था कि आप गाने को प्रमोट नहीं कर रही हैं. अपने फोन पर लास्ट बातचीत में शेयर करते हुए कहा कि पोस्टर बनाने के लिए पिक्चर भेज दो…तो इस पर राधिका ने कहा था कि किस तरह की तस्वीर चाहिए और कहा कि उसने फिलहाल, उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था. बाद में उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की. राधिका यादव की हत्या का मामला: पिता ने कबूल किया जुर्म 25 वर्षीय राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गुरुवार को गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित उनके तीन मंज़िला मकान में गोली मारकर हत्या कर दी. उस वक्त राधिका अपनी मां मंजू यादव के लिए रसोई में खाना बना रही थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राधिका को पीठ में चार गोलियां मारी गईं. शुक्रवार को दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस अब उससे कई अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

गुरुग्राम राधिका मर्डर केस Gurugram Crime गुरुग्राम अपराध Radhika Murder Investigation राधिका हत्या जांच Inamul Haq इनामुल हक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारागुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »

राधिका यादव को क्या इनामुल हक की वजह से पिता ने मौत के घाट उतारा? VIDEO आया सामने, टेनिस प्लेयर मर्डर में न...राधिका यादव को क्या इनामुल हक की वजह से पिता ने मौत के घाट उतारा? VIDEO आया सामने, टेनिस प्लेयर मर्डर में न...Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में नया एंगल सामने आया है. पिता दीपक यादव की नाराज़गी का कारण राधिका के सोशल मीडिया पर वीडियो को माना जा रहा है.
Read more »

Radhikas Autopsy Report: राधिका यादव हत्याकांड में चौंकाने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, 3 नहीं 4 गोलियां मारी गईं, वो भी सीने मेंRadhikas Autopsy Report: राधिका यादव हत्याकांड में चौंकाने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, 3 नहीं 4 गोलियां मारी गईं, वो भी सीने मेंटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को हुई इस घटना में पुलिस ने राधिका के पिता को गिरफ्तार किया है। इस बीच राधिका यादव के पोस्टमॉर्टम को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Read more »

राधिका यादव मर्डर: टेनिस एकेडमी या कुछ और वजह, पिता के कबूलनामे में कितना सच?राधिका यादव मर्डर: टेनिस एकेडमी या कुछ और वजह, पिता के कबूलनामे में कितना सच?गुरुग्राम के राधिका मर्डर केस में, आरोपी पिता ने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने को लेकर नाखुश थे और इसी बात पर कई बार विवाद हुआ था. पुलिस फिलहाल पिता के कबूलनामे को आधार मानकर जांच कर रही है और इस बयान से जुड़े तमाम सबूत और सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है.
Read more »

गुरुग्राम: टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पि‍ता ने क्यों गोली मारकर ले ली जान, देखें खुलासागुरुग्राम: टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पि‍ता ने क्यों गोली मारकर ले ली जान, देखें खुलासागुरुग्राम से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है जहां पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मरने वाली लड़की राधिका यादव एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थी. दो साल पहले राधिका को चोट लगी थी, जिस वजह से वह खेल नहीं पा रही थी.
Read more »

इनाम उल के साथ रील..पिता ने बेटी को गोलियों से भून डाला!इनाम उल के साथ रील..पिता ने बेटी को गोलियों से भून डाला!हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:03