गुरुग्राम से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है जहां पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मरने वाली लड़की राधिका यादव एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थी. दो साल पहले राधिका को चोट लगी थी, जिस वजह से वह खेल नहीं पा रही थी.
टेनिस प्लेयर राधिका यादव, जिनकी गुरुग्राम में उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, कुछ समय के लिए विदेश जाने की योजना बना रही थीं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि यहां उन्हें बहुत ज्यादा पाबंदियों में रहना पड़ रहा है.
यह बात राधिका के कोच के साथ उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चली है. राधिका के पिता ने उनकी हत्या की बात स्वीकार की है. राधिका और उनके कोच के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट आज तक के पास है. Advertisementचैट में राधिका अपने कोच से कहती हैं, 'इधर काफी पाबंदियां हैं, मैं जिंदगी एन्जॉय करना चाहती हूं.' अपने कोच के साथ बातचीत में उन्होंने अपने परिवार से दूर जाने की इच्छा जताई थी, क्योंकि वह जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहती थीं. राधिका ने विदेश जाने के बारे में भी चर्चा की थी. दुबई या ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्पों में शामिल थे, जबकि चीन में खाने के कम विकल्प होने के कारण उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया था.यह भी पढ़ें: 'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामाएल्विश यादव के गांव की रहने वाली थी राधिकाहत्या के मामले की जांच चल रही है और अदालत ने आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने उनकी टेनिस एकेडमी को लेकर बार-बार होने वाले विवाद के चलते अपनी बेटी की हत्या कर दी. सूत्रों की मानें तो वह राधिका की सोशल मीडिया रील्स को लेकर गांव वालों के तानों से परेशान थे. करीब दो साल पहले रिलीज हुआ राधिका का एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है. Advertisement सूत्रों का कहना है कि हत्या की वजह शायद यही वीडियो रहा होगा. राधिका मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गांव की रहने वाली थी और उनसे प्रेरित थी. सूत्रों के अनुसार, वह इंफ्लुएंसर बनना चाहती थी और इसी बात को लेकर उसके पिता को गांव वाले बार-बार ताना मारते थे. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता ने टेनिस प्लेयर राधिका की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. उसने अपनी बेटी की टेनिस एकेडमी को विवाद का कारण बताया है.यह भी पढ़ें: 'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बातगुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने आज तक को बताया कि राधिका के पिता को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है और मौके से मर्डर वेपन, एक लाइसेंसी पिस्तौल, जब्त कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान, उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज थे. पुलिस के मुताबिक, 'दीपक यादव ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है, इसलिए उनकी बेटी को टेनिस एकेडमी चलाने की जरूरत नहीं थी. इस बात को लेकर बाप और बेटी के बीच अक्सर बहस होती थी.' पुलिस ने इस हत्या में ऑनर किलिंग के पहलू को खारिज कर दिया है. Advertisement पिता के दावों से मेल नहीं खाती पोस्टमार्टम रिपोर्टटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी छाती में चार गोलियां मारी गईं, जो एफआईआर के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता ने पीछे से तीन गोलियां चलाईं. गवर्नमेंट हॉस्पिटल बोर्ड के मेम्बर और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने आज तक को फोन पर बताया कि राधिका को चार गोलियां मारी गईं और सभी गोलियां उसके सीने पर लगीं. डॉ. माथुर ने पुष्टि की कि गोलियों को शरीर से निकालकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोपी दीपक यादव ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी बेटी को पीछे से गोली मारी थी. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गोली के सभी घाव शरीर के अगले हिस्से पर थे.यह भी पढ़ें: 'बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे लोग...', टेनिस प्लेयर राधिका यादव के हत्यारे पिता ने कुबूला गुनाह, सामने आई FIR कॉपीराधिका शदव की मां ने बयान देने से किया इनकारराधिका की मां मंजू यादव ने अपने पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को औपचारिक बयान देने से इनकार कर दिया. सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस ने उनसे बार-बार पूछताछ की, तो उन्होंने यही कहा कि उन्हें नहीं पता कि दीपक ने हत्या क्यों की. मंजू ने दावा किया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह अस्वस्थ थीं और घटना के समय अपने कमरे में आराम कर रही थीं. राधिका के चाचा कुलदीप यादव की शिकायत पर इस हत्याकांड में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके मुताबिक राधिका अपने जन्मदिन पर अपनी मां के लिए रसोई में खाना बना रही थी, तभी दीपक ने पीछे से .32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से पांच गोलियां चलाईं. तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. राधिका ने विभिन्न टेनिस टूर्नामेंटों में हरियाणा और देश का प्रतिनिधित्व किया था और कई पदक और पुरस्कार जीते थे. हालांकि, दो साल पहले उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों से दूर होना पड़ा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Tennis Player Radhika Yadav Murder Deepak Yadav Tennis Player Radhika Shot Dead Radhika Yadav Shot Dead By Father Haryana News Gurugram News Gurugram Tennis Player Murder राधिका यादव हत्याकांड टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या दीपक यादव टेनिस खिलाड़ी राधिका की गोली मारकर हत्या राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या हरियाणा समाचार गुरुग्राम समाचार गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्या
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
Radhika Yadav Murder Case: टेनिस खिलाड़ी की मौत से जुड़े 5 फैक्ट, 'इंस्टा पोस्ट' बनी हत्या की वजह?गुरुग्राम मेंटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। 15 दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »
Radhikas Autopsy Report: राधिका यादव हत्याकांड में चौंकाने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, 3 नहीं 4 गोलियां मारी गईं, वो भी सीने मेंटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को हुई इस घटना में पुलिस ने राधिका के पिता को गिरफ्तार किया है। इस बीच राधिका यादव के पोस्टमॉर्टम को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Read more »
कौन थीं राधिका यादव? हरियाणा की होनहार टेनिस खिलाड़ी जिसे पिता ने मारी गोली, जान लीजिए 5 खास बातेंगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गई है। राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मार दी। राधिका भारत की उभरती हुई टेनिस स्टार थीं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। राधिका ने एआईटीए अंडर-18 श्रेणी में 75वां रैंक हासिल किया था। वह भारत की उभरती टेनिस खिलाड़ियों में से एक...
Read more »
न सोशल मीडिया और न ही REEL, फिर दीपक यादव ने क्यों की बेटी राधिका की हत्या, गुरुग्राम पुलिस ने खोला राजगुरुग्राम में, उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका यादव की हत्या क्यों की गई गुरुग्राम पुलिस ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Read more »
