न सोशल मीडिया और न ही REEL, फिर दीपक यादव ने क्यों की बेटी राधिका की हत्या, गुरुग्राम पुलिस ने खोला राज

Tennis Player Radhika Yadav Murder News

न सोशल मीडिया और न ही REEL, फिर दीपक यादव ने क्यों की बेटी राधिका की हत्या, गुरुग्राम पुलिस ने खोला राज
राधिका यादवराधिका यादव मर्डरटेनिस प्लेयर राधिका यादव
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

गुरुग्राम में, उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका यादव की हत्या क्यों की गई गुरुग्राम पुलिस ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गुरुग्राम: भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके ही पिता दीपक यादव ने गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब राधिका रसोई में थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी .

32 बोर रिवॉल्वर से पांच राउंड फायर किए, जिनमें से तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुरुआत में कहा जा रहा था कि हत्या का कारण राधिका की सोशल मीडिया गतिविधियां और इंस्टाग्राम रील्स थीं, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह इससे कहीं ज़्यादा गंभीर और व्यक्तिगत थी।गुरुग्राम पुलिस ने खोला हत्या का राजगुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, राधिका गुरुग्राम में एक टेनिस अकादमी चला रही थीं। इस अकादमी को लेकर उनके पिता दीपक यादव लंबे समय से नाराज़ थे। वह चाहते थे कि राधिका अकादमी बंद कर दे, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक यादव को यह बात भी चुभ रही थी कि रिश्तेदार उन्हें बेटी की कमाई पर आश्रित होने के ताने मारते थे।दीपक ने कबूल किया कि वह पिछले 15 दिनों से तनाव और मानसिक दबाव में था और अब और अपमान सहन नहीं कर पा रहा था। एफआईआर के अनुसार, राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थीं और उन्हें बुखार था, इसलिए उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।कौन थी राधिका यादव राधिका यादव का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। उन्होंने स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी और 2018 में कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह बचपन से ही टेनिस खेल रही थीं और हाल ही में उन्होंने खुद की टेनिस अकादमी शुरू की थी ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर सकें। उनकी अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ महिला डबल्स रैंकिंग में सर्वोच्च रैंकिंग 113 थी और हरियाणा राज्य में वह महिला डबल्स में पांचवें स्थान पर थीं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और अपने तेज़ खेल, अनुशासन और मानसिक मजबूती के लिए जानी जाती थीं।पुलिस जांच जारीगुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 56 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच के तहत राधिका के फोन व सोशल मीडिया एक्टिविटी की भी जांच की जा रही है। पुलिस अन्य कोणों पर भी गौर कर रही है, जिसमें पिता की बेटी के किसी रिश्ते या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आपत्ति भी शामिल है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

राधिका यादव राधिका यादव मर्डर टेनिस प्लेयर राधिका यादव टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस Gurugram News Gurugram News In Hindi Tennis Player Radhika Yadav Tennis Player Radhika Yadav Murder Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर ने BCCI और ICC से क्या मांग लिया? 8 पेज का लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख बताई सच्चाईलड़के से लड़की बनी अनाया बांगर ने BCCI और ICC से क्या मांग लिया? 8 पेज का लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख बताई सच्चाईसंजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में अनाया बांगर ने बीसीसीआई और आईसीसी से एक बड़ी मांग कर दी है।
Read more »

पंजाब: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बर्बर हत्या के बाद नैतिक-अनैतिक में बंटा राज्यपंजाब: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बर्बर हत्या के बाद नैतिक-अनैतिक में बंटा राज्यमशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुयेंसर कंचन के खिलाफ न कोई शिकायत, न एफआईआर। कोई अदालती आदेश भी नहीं, पर उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई।
Read more »

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारागुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »

इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या: सिर में 3 गोलियां मारीं; बेटी के एकेडमी चलाने से न...इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या: सिर में 3 गोलियां मारीं; बेटी के एकेडमी चलाने से न...Haryana Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Update; Shot Dead By Father.
Read more »

बिल्कुल ठीक था मेरी बेटी का कैरेक्टर...टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मां का पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?बिल्कुल ठीक था मेरी बेटी का कैरेक्टर...टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मां का पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में पिता द्वारा ही बेटी की हत्या करने की घटना से हर कोई हैरान है। टेनिस खिलाड़ी बेटी की पिता ने हत्या क्यों की? पुलिस इस सवाल का पता करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के वक्त पर बेटी राधिका के अलावा घर में पिता और मां की मौजूदगी...
Read more »

'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बात'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बातगुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:00:44