Haryana Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Update; Shot Dead By Father.
हरियाणा के गुरुग्राम में 25 साल की जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन के मुताबिक पिता ने टेनिस एकेडमी खोलने के लिए सवा करोड़ रुपए दिए थे। एघटना गुरुवार की है। परिजन के मुताबिक 15 दिन से घर में क्लेश था। बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थीं, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता दीपक यादव को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। लेकिन, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। हालांकि, पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।चाचा की FIR में क्या, 3 पॉइंट में पढ़िए 1.
किचन में खाना बनाते वक्त 3 गोलियां मारीं आरोपी दीपक के भाई कुलदीप यादव ने पुलिस को दी शिकायत की है। कुलदीप ने कहा कि सेक्टर 57 के सुशांत लोक फेस-2 में स्थित घर की पहली मंजिल पर दीपक, उसकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका रहते थे, जबकि मैं अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता हूं। गुरुवार सुबह दीपक का राधिका के साथ एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद हुआ। जब राधिका किचन में खाना बना रही थी, उसी वक्त दीपक ने पीछे से उसे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 3 गोलियां मार दीं।कुलदीप ने कहा कि सुबह के समय मैं ग्राउंड फ्लोर पर था। मैंने तेज आवाज सुनी और जब मैं पहली मंजिल पर गया तो राधिका को रसोई में खून से लथपथ पड़े पाया। जबकि पिस्टल ड्राइंग रूम में पड़ी थी। मैं और मेरा बेटा उसे एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कुलदीप ने कहा कि मेरे भाई ने पाॅइंट थ्री टू बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया और वह उसी की थी, जिसका लाइसेंस भी है। राधिका किचन में खून से लथपथ पड़ी थी और दीपक भी पास में बैठा था। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया।अब पिता की जुबानी, हत्या की पूरी कहानी.. बेटी राधिका यादव बड़ी खिलाड़ी थी: सेक्टर थाना 57 के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक बिल्डर है। फ्लैट बनाकर किराए पर देता है। पूछताछ में दीपक ने कहा कि राधिका बड़ी खिलाड़ी थी। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जीत चुकी थी। इस बात पर पूरे परिवार को गर्व था। मैं भी बेटी राधिका पर गर्व करता था। कंधे में चोट लगी तो टेनिस एकेडमी खोल ली: दीपक ने कह कि करीब 3 माह पहले राधिका के कंधे में चोट लग गई थी। यह चोट टेनिस खेलते वक्त ही लगी थी। उन्होंने डॉक्टर से इलाज कराया। चोट से तो आराम मिल गया, लेकिन बेटी ने टेनिस खेलना छोड़ दिया। इसके बाद राधिका ने अपनी एकेडमी खोल ली, जहां वह लड़के-लड़कियों को टेनिस सिखाती थीं। लोग मारते थे ताना, बेटी की कमाई खा रहा है: दीपक ने आगे कहा कि जब मैं दूध लेने जाता था तो लोग ताना मारते थे। कहते थे तेरी बेटी तो बढ़िया पैसा कमा रही है। तेरे मजे हैं, तू बेटी की कमाई खा रहा है। मजे हैं तेरे और तेरे परिवार के। लोगों की यह बात मुझे चुभती थी। मैंने कई बार इस बारे में राधिका से भी बात की थी। बेटी को खेल छोड़ने का कहा, नहीं मानी, झगड़ा किया: दीपक ने कहा कि लोगों के ताने सुन-सुनकर मैं परेशान हो गया था। मैंने राधिका से कहा था कि ये एकेडमी बंद कर दे। हमारा परिवार संपन्न है, कोई दिक्कत नहीं होगी। इस पर राधिका ने कहा था कि लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। खेल ने उसका करियर बनाया है, तो इससे पैसा कमाना कौन सी बुरी बात है। गुरुवार को भी समझाया, नहीं मानी तो गोली मार दी: दीपक ने आगे कहा कि गुरुवार को भी मैंने राधिका से एकेडमी न जाने के लिए कहा था, मगर वह नहीं मानी। मुझसे झगड़ने लगी। लोगों के तानों की वजह से मैं काफी परेशान हो चुका था। ऐसे में जब बेटी नहीं मानी तो अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसे गोली मार दी।मां बोली- मैं घटना के वक्त घर पर नहीं थी राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को अपना बयान नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें बुखार था। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। हालांकि राधिका के चाचा कुलदीप का कहना है कि फायरिंग के वक्त राधिका की मां घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी।करियर की हाई ITF रैंकिंग लगभग 1638 रही: राधिका यादव नेशनल स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं। 23 मार्च, 2000 को जन्मी राधिका ने कई इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट्स में भाग लिया था। राधिका के करियर की हाई ITF रैंकिंग लगभग 1638 रही है। राधिका ने महिला युगल वर्ग में हरियाणा में पांचवां स्थान हासिल किया। ट्यूनीशिया में हुए W15 टूर्नामेंट में पहुंची: राधिका जून 2024 में ट्यूनीशिया में हुए W15 टूर्नामेंट में पहुंची थीं। इसके अलावा फरवरी 2017 में ग्वालियर में हुए मैच में राधिका का सामना ताइवान की खिलाड़ी हसीन-युआन शिह से हुआ था। राधिका का रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन में भी है।AITA गर्ल्स अंडर-18 वर्ग में राधिका 22 जनवरी, 2018 को 75वें स्थान पर पहुंचीं थी। AITA विमेन सिंगल्स में वे 12 फरवरी, 2018 को 35वें स्थान पर पहुंचीं थीं। विमन डबल्स में 5 अप्रैल, 2021 को राधिका का सर्वश्रेष्ठ 53वां स्थान रहा। विमन डबल्स में टॉप 100 में 112 हफ्ते तक अपना स्थान बनाए रखा। AITA विमन सिंगल्स में टॉप 100 में जगह बनाने वाली राधिका हरियाणा की केवल चार खिलाड़ियों में से एक थीं। 4 नवंबर 2024 तक विमन डबल्स में उनकी आईटीएफ रैंकिंग 113 करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक थीं।स्कूल में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया राधिका यादव ने स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। 2018 में कॉमर्स में 12वीं क्लास पास की। स्कूल के शुरुआती दिनों में ही राधिका ने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। हाल ही में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए एक एकेडमी शुरू की थी। राधिका ने 4 नवंबर 2024 तक आईटीएफ महिला युगल में अपने करियर की सर्वोच्च 113वीं रैंकिंग हासिल की थी।SHO विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक यादव को घर से ही अरेस्ट किया है। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या, पिता ने पीठ में 3 गोलियां मारीं; बोला- लोग उसकी एकेडमी की कमाई खाने का ताना मारते थे हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार दोपहर बिल्डर बाप ने पूर्व नेशनल लेवल टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव की पीठ में गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त बाप-बेटी घर में अकेले थे। राधिका किचन में खाना बना रही थी, उसी वक्त बाप ने उसे लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोलियां मार दीं।बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्टगाजियाबाद में कहीं हल्की बारिश, कहीं धूपनूंह के तावडू में जलभराव की समस्यासावन के पहले दिन सीकर में तेज बारिशलखनऊ में सुबह से झमाझम बारिश हुई
Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Radhika Yadav Murder
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पिता ने बेटी की पीठ पर मारी तीन गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, इस बात से नाराज थेगुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि
Read more »
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
Gurugram: स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी की पिता ने की हत्या, बेटी के रील बनाने से था नाराजगुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक सनसनीखेज वारदात में स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि राधिका का सगा पिता निकला. तीन गोलियां लगने के बाद राधिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Read more »
Radhika Yadav Murder Case: टेनिस खिलाड़ी की मौत से जुड़े 5 फैक्ट, 'इंस्टा पोस्ट' बनी हत्या की वजह?गुरुग्राम मेंटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। 15 दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
Read more »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »
बेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे गोली मार दी। पिता को समाज के ताने से परेशानी थी कि वह बेटी की कमाई पर जी रहा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लोग राधिका के चरित्र पर भी उंगली उठाते...
Read more »
