‘मेरी बेटी का कैरेक्टर…’, क्या पति को बचा रही हैं राधिका यादव की मां? गोलीकांड के वक्‍त कहां थी मंजू, पुलिस...

Haryana Radhika Radhika Yadav News News

‘मेरी बेटी का कैरेक्टर…’, क्या पति को बचा रही हैं राधिका यादव की मां? गोलीकांड के वक्‍त कहां थी मंजू, पुलिस...
Yadav Insta IDRadhika Yadav Facebook AccountRadhika Yadav Latest Newsराधिका यादव न्यूज
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

Tennis Player Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के दौरान घर में तीन ही लोग मौजूद थे.

गुरुग्राम. हरियाणा के गरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में अब पुलिस लगातार जांच कर रही है. पुलिस ने तीन लोगों के बयान इस मामले में दर्ज किए हैं. इसमें आरोपी पिता दीपक यादव, चाचा कुलदीप यादव और बेटी की मां मंजू यादव घटना के दौरान घर पर मौजूद थे.

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस की एफआईआर के अनुसार, सेक्टर 57 की रहने वाली राधिका के पिता दीपक यादव ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी के केरेक्टर पर लोग सवाल उठाते थे. हालांकि, मां ने इस बयान का खंडन किया है. वहीं, चाचा कुलदीप यादव ने कहा कि उन्हें शक है कि पिता ने ही भतीजी की हत्या की. पुलिस की एफआईआर के अनुसार, वारदात के समय घर में केवल तीन लोग मौजूद थे. राधिका यादव का भाई धीरज यादव घटना के दौरान घर पर नहीं था. वो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और अपने दफ्तर गया हुआ था. लिखित बयान देने से इनकार किया घटना के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद मां मंजू यादव से लिखित बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने लिखित बयान देने से इनकार कर दिया. मौखिक रूप से उन्होंने बताया कि उन्हें तेज बुखार था और वह अपने कमरे में थीं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने राधिका की हत्या क्यों की, जबकि राधिका का चरित्र बिल्कुल ठीक था. राधिका को अस्पताल लेकर जाने वाले उसके चाचा कुलदीप यादव से भी पुलिस ने बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने घटना के बाद की स्थिति का विवरण दिया.इस मामले में पुलिस ने 103 BNS, 27 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है. थाना सेक्टर-56 के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि केस की तफ्तीश जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. चाचा ने अपने बयान में क्या कहा राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा यादव और बेटी अनमोल यादव के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि उनका भाई दीपक यादव पहले फ्लोर पर परिवार सहित रहता है. घटना के समय कुलदीप यादव अपने घर पर ही मौजूद थे.उन्होंने बताया कि सुबह अचानक उन्हें धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी. जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि उनकी भतीजी राधिका यादव रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ा था. उनके बेटे पीयूष यादव ने भी ऊपर आकर हालात देखे. वे तुरंत राधिका को लेकर निजी अस्पताल, सेक्टर-56 ले गए, जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया. कुलदीप यादव ने बताया कि राधिका एक कुशल टेनिस खिलाड़ी थी और कई ट्रॉफियां जीत चुकी थी. वह हाल ही में कंधे की चोट के चलते खेल से दूर थी और अपनी टेनिस अकादमी चला रही थी. उन्होंने संदेह जताया कि रिवॉल्वर उनके भाई दीपक यादव की लाइसेंसी .32 बोर की ही थी और हत्या भी उसी से की गई है. उनका यह भी कहना है कि परिवार में ऐसा कोई झगड़ा या कारण नहीं था, जिससे हत्या की वजह बन सके. पुलिस को मौके से क्या मिला घटनास्थल से खून के सैंपल, रिवॉल्वर, खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और स्वैब साक्ष्य एकत्र किए गए. रिवॉल्वर को फूड रैप पेपर में लपेटकर पुलिस के सामने प्रस्तुत किया गया. पिता दीपक यादव का कबूलनाम आरोपी पिता दीपक यादव ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ही अपनी बेटी राधिका की हत्या की है. उन्होंने बताया कि राधिका टेनिस की नेशनल खिलाड़ी थी और हाल ही में उसने अपनी टेनिस अकादमी शुरू की थी. खेल छोड़ने के बाद वह बच्चों को कोचिंग देती थी. दीपक ने बताया कि जब वह गांव वजीराबाद में दूध लेने जाता था तो लोग उसे ताना देते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहा है. इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था. कुछ लोगों की ओर से बेटी के चरित्र पर भी टिप्पणी की गई थी, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची. उन्होंने राधिका से अकादमी बंद करने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया. इन्हीं कारणों से वह लंबे समय से तनाव में था. उसी तनाव और सामाजिक अपमान की भावना में उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर रसोई में पीछे से तीन गोलियां बेटी की कमर में मार दीं. इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में केस की तहकीकात की जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Yadav Insta ID Radhika Yadav Facebook Account Radhika Yadav Latest Newsराधिका यादव न्यूज राधिका यादव की इंस्टाग्राम आईडी Gurugram Tennis Player Murder Case Radhika Yadav Murder News राधिका यादव कौन है टेनिस खिलाड़ी की हत्या में नया खुलासा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राधिका आप्टे की इंसल्ट करना टेलीविजन क्वीन को पड़ा भारी, आजतक कुंवारा है एक्ट्रेस को डेट कर रहा भाईराधिका आप्टे की इंसल्ट करना टेलीविजन क्वीन को पड़ा भारी, आजतक कुंवारा है एक्ट्रेस को डेट कर रहा भाईमनोरंजन | टेलीविज़न | बॉलीवुड: Radhika Apte: क्या आपको पता है कि राधिका आप्टे का नाम एक बार टेलीविजन क्वीन के एक्टर भाई से जुड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी.
Read more »

बालिका वधू कास्ट: किसी ने की आत्महत्या, किसी का 17 साल बाद भी नहीं आया बुढ़ापा, 2 एक्टर्स की हो चुकी है मौतबालिका वधू कास्ट: किसी ने की आत्महत्या, किसी का 17 साल बाद भी नहीं आया बुढ़ापा, 2 एक्टर्स की हो चुकी है मौतक्या आप जानते हैं बालिका वधू की कास्ट अब कहां है और सब क्या कर रहे हैं? आइए सबके बारे में जानकारी देते हैं।
Read more »

15 साल बाद पति से अलग हुई 'ये रिश्ता' एक्ट्रेस, शेयर की पोस्ट, बोली- लोगों का दिल...15 साल बाद पति से अलग हुई 'ये रिश्ता' एक्ट्रेस, शेयर की पोस्ट, बोली- लोगों का दिल...टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की मां का रोल अदा करने वालीं लता सभरवाल सुर्खियों में आई हुई हैं.
Read more »

राजा हत्याकांड- शिलॉन्ग पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार: विशाल की शर्ट, सोनम की रेनकोट-हथियार अहम सबूत;...राजा हत्याकांड- शिलॉन्ग पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार: विशाल की शर्ट, सोनम की रेनकोट-हथियार अहम सबूत;...राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब शिलॉन्ग पुलिस की जांच फॉरेंसिंक रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पुलिस का मानना है कि भले ही आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।
Read more »

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारागुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »

बेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचबेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे गोली मार दी। पिता को समाज के ताने से परेशानी थी कि वह बेटी की कमाई पर जी रहा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लोग राधिका के चरित्र पर भी उंगली उठाते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:34