मनोरंजन | बॉलीवुड: Maalik X Review: राजकुमार राव कीएक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी फिल्म.
Maalik X Review: राजकुमार राव पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म मालिक को लेकर चर्चा में बने हुए थे. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तब से ही फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है.
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं, पहला शो देखने वाले लोग अब सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी ये फिल्म. Advertismentलोगों को कैसी लगी फिल्म राजकुमार राव की फिल्म मालिक देखने के बाद एक यूजर ने रिव्यू देते हुए इसे एक्टर के करियर की बेस्ट फिल्म बताया. यूजर ने लिखा- 'राजकुमार राव ने इस दमदार और प्रभावशाली ड्रामा में अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है. 1980 के दशक के प्रयागराज में स्थापित, यह फिल्म हिंसक, भावनात्मक और बेहद कच्ची है. सिर्फ प्रचार-प्रसार वाली नहीं, बल्कि असली सिनेमा के फैंस ये जरूर देखें.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'फिल्म वाकई अच्छी है और इसमें राजकुमार राव की एक्टिंग भी बेहतरीन है. वह गैंगस्टर के किरदार में पूरी तरह से रम गए हैं, बीजीएम और कसी हुई कहानी ने उन्हें और भी बेहतर बना दिया है. मानुषी भी अच्छी हैं.' मालिक से जुड़ी अन्य जानकारी वहीं, कुछ लोगों को राजकुमार की ये फिल्म पसंद नहीं आई. एक यूजर ने लिखा- 'मालिक तो दर्द ही दर्द है. राजकुमार राव इस रोल में फिट नहीं बैठते, गाने बेकार हैं, एक्शन कमजोर है और माहौल बनावटी है. बस इसे छोड़ दो.' कुल मिलाकर फिल्म को ज्यादातर दर्शक पसंद कर रहे हैं. फिल्म की बात करें तो इसमें जबरदस्त एक्शन, इमोशन, रोमांस और थ्रिल दिखाया गया है. फिल्म को कुमार तौरानी और जय शेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है. टिप्स इंडस्ट्रीज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले ये फिल्म बनी है. ये भी पढ़ें- शोले बनाने वाले डायरेक्टर की दूसरी पत्नी बनी ये एक्ट्रेस, 'होम ब्रेकर' का टैग मिलने पर कही ये बात
Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News Latest News In Hindi Rajkummar Rao Maalik Maalik मनोरंजन न्यूज़ Maalik Review
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET UG तो क्लियर कर लिया, पता है अब क्या करना है?After NEET UG Whats Next?: जिन सवालों का जवाब नहीं दिया गया है या जिन्हें रिव्यू के लिए मार्क किया गया है, उनके लिए कोई नंबर नहीं मिलेगा.
Read more »
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' हिट या फ्लॉप, लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए रिव्यूमनोरंजन | बॉलीवुड Sitaare Zameen Par X Review: लंबे इंतजार के बाद आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसके बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू भी शेयर कर दिया है.
Read more »
Maalik Trailer OUT: मालिक बनकर राजकुमार राव ने फैलाई दहशत, एक्शन फिल्म का धांसू ट्रेलर हुआ जारीMaalik Trailer OUT राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर जारी किया है जिसमें एक्टर धाकड़ रोल में नजर...
Read more »
Maalik बनकर राजकुमार राव ने चलाई इतनी गोलियां, जो इतिहास में अब तक न चली हों, फिल्म के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दामनोरंजन | बॉलीवुड: Maalik Trailer Out: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म मालिक का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में एक्टर के दमदार रोल ने लोगों का दिल जीत लिया है.
Read more »
मूवी रिव्यू: लाइट्स कैमरा लाइजLights Camera Lies movie Movie Review in Hindi: आचिन्त्य राजावत ने दिनेश सोई निर्देशित एक्शन से भरपूर शॉर्ट फिल्म 'लाइट्स, कैमरा, लाइज' में दी दमदार परफॉर्मेंस
Read more »
Maalik Review: 2 घंटे 29 मिनट की फंटेस्टिक फिल्म, एक्शन-रोमांस का जबरदस्त तड़का है राजकुमार राव की ‘मालिक’Maalik Review: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के रिव्यू भी आने शुरू हो चुके हैं. अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले रिव्यू पढ़ लीजिए, फिल्म में क्या खास है.
Read more »
