बारिश में ये 5 फल शरीर को बना देंगे बाहुबली ! बीमारियां आसपास भी नहीं भटकेंगी, इनमें भरा पोषण का भंडार

Top 5 Seasonal Fruit News

बारिश में ये 5 फल शरीर को बना देंगे बाहुबली ! बीमारियां आसपास भी नहीं भटकेंगी, इनमें भरा पोषण का भंडार
Top 5 Seasonal Fruits In IndiaFruits In Season By Month In IndiaTop 5 Seasonal Fruits For Rain
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

Best Fruits For Monsoon: बरसात के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में संतरा, अंजीर, आम, कीवी और पपीता जैसे फल खाने चाहिए. ये फल बीमारियों से बचाने में बेहद असरदार हैं.

Top 5 Seasonal Fruit s: बरसात का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है. इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है. मानसून के समय वायरस, बैक्टीरिया तेजी से फैल जाते हैं और बड़ी संख्या में लोग इनका शिकार हो जाते हैं.

इस मौसम में हेल्दी रहना काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन अगर आप खान-पान में कुछ बदलाव कर लें, तो इम्यून सिस्टम काफी मजबूत हो सकता है. इससे आप बीमारियों से बच सकते हैं और सेहत को सुधार सकते हैं. आज आपको बरसात के 5 सुपर फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में रामबाण माने जा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बरसात में संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. इसमें विटामिन C की भरमार हो सकती है, जिससे इम्यून सिस्टम बूस्ट हो जाता है और बीमारियों से बचाव होता है. संतरा न केवल सर्दी-जुकाम से लड़ने में कारगर होता है, बल्कि यह स्किन को भी हेल्दी रखता है. संतरा शरीर को अंदर से साफ करता है. बरसात में जहां वायरस और बैक्टीरिया का खतरा अधिक रहता है, वहां संतरे का सेवन संक्रमण से बचाता है. संतरे में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है. अंजीर को इम्यून सिस्टम के लिए बेहद शक्तिशाली फल माना जाता है. अंजीर विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है. यह फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. बरसात के मौसम में अंजीर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत रहती है. इसके नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है, जो इस मौसम में कॉमन होती है. फलों का राजा आम बारिश में खूब मिलता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. आम में विटामिन A, विटामिनव C और विटामिन E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये विटामिन शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं और त्वचा को भी निखारते हैं. बरसात में आम खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है. आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाई करते हैं. हर मौसम में मिलने वाला फल कीवी विटामिन C का खजाना माना जाता है. यह फल विटामिन C की मात्रा के मामले में संतरे से भी बेहतर माना जाता है. कीवी में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. बरसात के मौसम में कीवी खाने से शरीर को कोल्ड से बचाने में मदद मिलती है और यह संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इम्यून सिस्टम के लिए पपीता को भी दवा से कम नहीं माना जा सकता है. पपीता विटामिन C और विटामिन A का अच्छा सोर्स है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. बरसात में पपीता खाने से न सिर्फ पाचन ठीक रहता है, बल्कि यह शरीर में होने वाले इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा पपीता में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्या को रोकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Top 5 Seasonal Fruits In India Fruits In Season By Month In India Top 5 Seasonal Fruits For Rain Immunity Boosting Fruits In Monsoon Best Fruits For Rainy Season Health Fruits To Prevent Monsoon Illnesses Natural Immunity Boosters बरसात में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल बरसात के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल बरसात में बीमारियों से बचाने वाले फल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक दिन में डाइट के जरिए कोलेस्ट्रॉल कितना खाना चाहिए? डेली लिमिट की जानकारी बचाएगी जान!एक दिन में डाइट के जरिए कोलेस्ट्रॉल कितना खाना चाहिए? डेली लिमिट की जानकारी बचाएगी जान!सेहत का ख्याल रखने वाले ज्यादातर लोग इस बात को मानते हैं कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन क्या आपको इसकी डेली लिमिट का अंदाजा है.
Read more »

आसपास नहीं भटकेंगी एक भी बीमारी, बाबा रामदेव ने बताएं गजब के फायदेआसपास नहीं भटकेंगी एक भी बीमारी, बाबा रामदेव ने बताएं गजब के फायदेBaba Ramdev Heatlh Tips: इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान काफी ज्यादा खराब हो चुका है. जिसकी वजह से लोगों की मानसिक चुस्ती और शारीरिक तंदुरुस्ती दोनों ही कम हो गई है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'
Read more »

गर्मियों में शरीर को फौलाद बना देगा टमाटर जैसा ये फल, गजब के हैं फायदेगर्मियों में शरीर को फौलाद बना देगा टमाटर जैसा ये फल, गजब के हैं फायदेफल हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. ऐसे में इन फलों में भी कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो हमारी बॉडी हेल्थ के एकदम परफेक्ट माने जाते हैं. ऐसे में आलू बुखारा गर्मियों में आने वाला फल जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. आज हम आपको आलू बुखारा खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.
Read more »

हार्ट अटैक आने से पहले ही शरीर को मिल जाते हैं ऐसे 7 इशारे, इग्नोर किया तो जा सकती है जानहार्ट अटैक आने से पहले ही शरीर को मिल जाते हैं ऐसे 7 इशारे, इग्नोर किया तो जा सकती है जानहार्ट अटैक की बीमारियां भारत में ही नहीं, दुनियाभर में काफी कॉमन हो गई है, इसलिए ये जरूरी है कि हम इसके इशारों को वक्त पर पहचान करें और हेल्थ चेकअप कराएं.
Read more »

दो दिन में 187.1 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट: आगरा में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान इस जुलाई में रहा, कल से ...दो दिन में 187.1 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट: आगरा में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान इस जुलाई में रहा, कल से ...आगरा में इस बार झमाझम बारिश हो रही है। सूरज की तपिश को बादलों ने ठंडा कर दिया है। जून ही नहीं, जुलाई में भी काफी बारिश हो रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:29