बिल्कुल ठीक था मेरी बेटी का कैरेक्टर...टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मां का पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?

राधिका यादव हत्याकांड News

बिल्कुल ठीक था मेरी बेटी का कैरेक्टर...टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मां का पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?
Radhika Yadav Murder Caseकौन है दीपक यादवगुरुग्राम लेटेस्ट हिंदी न्यूज
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में पिता द्वारा ही बेटी की हत्या करने की घटना से हर कोई हैरान है। टेनिस खिलाड़ी बेटी की पिता ने हत्या क्यों की? पुलिस इस सवाल का पता करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के वक्त पर बेटी राधिका के अलावा घर में पिता और मां की मौजूदगी...

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया है। बेटी की जान लेने वाले पिता को लाेग जहां कोस रहे हैं तो वहीं इस खाैफनाक घटना के बाद राधिका की मां का बयान सामने आया है। मौखिक रूप से उन्होंने बताया कि उन्हें तेज बुखार था और वह अपने कमरे में थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने राधिका की हत्या क्यों की, जबकि राधिका का चरित्र बिल्कुल ठीक था। हालांकि राधिका की मां ने पुलिस को लिखित बयान देने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बेटी की हत्या के बाद भी मां मंजू यादव पति को बचा रही है। इंस्टग्राम रील के क्रेज पर पिता ने टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव को मार डाला, गुरुग्राम में ऑनर किलिंग की खौफनाक घटना!पुलिस के सामने पिता का कबूलनामा25 साल की अपनी बेटी की हत्या करने वाले पिता ने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। पिता ने कहा है कि उसने ही अपनी बेटी राधिका की हत्या की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिता ने पुलिस को बताया है कि खेल छोड़ने के बाद वह बच्चों को कोचिंग देती थी.

दीपक ने बताया कि जब वह गांव वजीराबाद में दूध लेने जाता था तो लोग उसे ताना देते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहा है। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। कुछ लोगों की ओर से बेटी के चरित्र पर भी टिप्पणी की गई थी, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पिता ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद राधिका से अकादमी बंद करने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। इन्हीं कारणों से वह लंबे समय से तनाव में था। इसी में उसने बेटी की हत्या की। Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पिता ने मार डाला, पुलिस ने बताई वजहकिचन में खाना बना रही थी राधिकायह सामने आया है कि जब पिता दीपक यादव ने बेटी के ऊपर फायरिंग की तब वह किचन में खाना बना रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि राधिका अकेडमी चला रही थी। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर अकेडमी को प्रमोट करने के साथ खुद भी एक्टिव रहती थी। इन्फलुएंसर बनने की दिशा में भी काम कर रही थी। यही वजह है कि घर में विवाद गहराता जा रहा था। पिता ने गुरुवार को सुबह कहासुनी के बाद बेटी पर गोलियां चला दीं। इसमें राधिका की मौत हो गई। राधिका के भाई धीरज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह घटना के वक्त घर पर नही था। वह बाहर गया हुआ था। मां का कहना है कि मुझे हत्या के बारे में कुछ नहीं पता। करीबी लोगों का कहना है कि मां खुद इस बात से हैरान है कि पति ने राधिका को क्यों मार डाला। घटना के बाद राधिका के साथ घर में माता-पिता ही मौजूद थे। यह भी सामने आया है कि गुरुवार को मां मंजू यादव का जन्मदिन था। इसीलिए राधिका मां के लिए खाना बना रही थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Radhika Yadav Murder Case कौन है दीपक यादव गुरुग्राम लेटेस्ट हिंदी न्यूज Gurugram Latest Hindi News Who Was Radhika Yadav Radhika Yadav Murder Gurugram Police News Radhika Yadav Instagram Radhika Yadav Mother Reaction

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं हूं''मैं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं हूं'एक्ट्रेस विद्या बालन ने बच्चे करने के बारे में क्या कुछ कहा था, जानिए-
Read more »

जब भूटान बना दुनिया का पहला तंबाकू-मुक्त देश, जानें ऐतिहासिक प्रतिबंध की पूरी कहानीजब भूटान बना दुनिया का पहला तंबाकू-मुक्त देश, जानें ऐतिहासिक प्रतिबंध की पूरी कहानीजब भूटान बना दुनिया का पहला तंबाकू-मुक्त देश, जानें ऐतिहासिक प्रतिबंध की पूरी कहानी
Read more »

राधिका आप्टे की इंसल्ट करना टेलीविजन क्वीन को पड़ा भारी, आजतक कुंवारा है एक्ट्रेस को डेट कर रहा भाईराधिका आप्टे की इंसल्ट करना टेलीविजन क्वीन को पड़ा भारी, आजतक कुंवारा है एक्ट्रेस को डेट कर रहा भाईमनोरंजन | टेलीविज़न | बॉलीवुड: Radhika Apte: क्या आपको पता है कि राधिका आप्टे का नाम एक बार टेलीविजन क्वीन के एक्टर भाई से जुड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी.
Read more »

खिलाड़ी बनाना चाहते थे पिता, बेटी ने पहना 'मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025' का ताजखिलाड़ी बनाना चाहते थे पिता, बेटी ने पहना 'मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025' का ताजपिता चाहते थे खिलाड़ी बनें, बेटी बनीं 'मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025', अब करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
Read more »

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारागुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »

बेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचबेटी की कमाई खाता है, लोग देते थे ताने... टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने क्यों की हत्या, सामने आया सचगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार, राधिका के पिता ने उसे गोली मार दी। पिता को समाज के ताने से परेशानी थी कि वह बेटी की कमाई पर जी रहा है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लोग राधिका के चरित्र पर भी उंगली उठाते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:42